👉राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026
👉 मुख्य निर्वाचन अधिकारी @CeoRajasthan श्री नवीन महाजन ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र जमा करने की अवधि समाप्त होने तक तीन प्रत्याशियों द्वारा कुल 9 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनकी संवीक्षा मंगलवार अपराह्न 1:30 से प्रारंभ होगी।
#ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- नामांकन पत्रों की जांच आज
👉अब तक की स्थिति-
👉 कांग्रेस से श्री नीरज डांगी
👉भारतीय जनता पार्टी से श्री सतीश पूनिया व श्री मती अलका सिंह ने नामांकन भरा
👉 नाम वापस लेने की अंतिम दिनांक- 11 जून 2026
#ECI#Rajasthan#Rajyasabha@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्य सभा निर्वाचन -2026
👉नामांकन पत्रों की जांच - सभी सही पाए गए
👉#राजस्थान से #राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी नौ नामांकन पत्रों की मंगलवार को विधान सभा में जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए ।
👉नामांकन पत्रों की जांच पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी @CeoRajasthan श्री नवीन महाजन की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर श्री भारत भूषण शर्मा ने की।
👉राज्यसभा निवार्चन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है।
ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
✅#ECIInitiatives: ECINET एप
➡️नागरिकों को कभी भी, कहीं भी सहज, पारदर्शी और सुलभ चुनावी सेवाएँ प्रदान करके सशक्त बनाना। ✨
➡️ #ECINET के माध्यम से 40 से अधिक मतदाता एवं चुनाव-संबंधी सेवाओं का लाभ अपनी उंगलियों पर प्राप्त करें। 📱
✅ #ECINET – आपकी चुनावी सेवाओं का एकीकृत डिजिटल मंच।
#ECI @ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
♐️मीडिया में चुनावी अभियानों हेतु वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
♐️#ECI 3–4 जून 2026 को भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में “चुनावी प्रक्रियाओं और अभियानों में मीडिया के लिए वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं एवं नवाचारों” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
♐️ सम्मेलन का उद्देश्य ऐसे व्यावहारिक वैश्विक ज्ञान संसाधनों का विकास करना है जो चुनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, आदर्श मानकों तथा सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेजीकरण करें।
♐️ सम्मेलन में राजस्थान से, डॉ. प्रशांत भादु, सहायक प्रोफेसर, #NLU #Jodhpur , विषय विशेषज्ञ के रूप में भाग ले रहे हैं।
♐️ इस सम्मेलन में 480 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (EROs), विषय विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधार्थी तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के सदस्य शामिल हैं।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉 राज्यसभा सदस्य निर्वाचन के लिए आज 5 जून को एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया
👉नामांकन हेतु अंतिम दिनांक 8 जून है ।
👉आइए जाने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रियागत जानकारी-
👉निर्वाचन प्रणाली-
➡️ एकल संक्रमणीय मत (Single transferable vote ) के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत निर्वाचन।
➡️ विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है।
👉खुला मतपत्र मतदान -
➡️ जो मतदाता किसी राजनीतिक दल का सदस्य है, उसे सत्यापन के लिए अपना मतपत्र उस राजनीतिक दल के अधिकृत अभिकर्ता को दिखाना आवश्यक होता है
➡️ निर्दलीय विधायक को अपना अंकित मतपत्र किसी भी अभिकर्ता को नहीं दिखाना होता है
➡️ मतदाता को उम्मीदवारों के नाम के सामने 1, 2, 3 आदि के रूप में अपनी प्राथमिकताएँ अंकित करनी होती हैं।
➡️ मतदाता अधिकतम उतनी ही प्राथमिकताएँ अंकित कर सकता है, जितनी उम्मीदवारों की संख्या हो। यदि 4 उम्मीदवार हैं, तो मतदाता 4 तक प्राथमिकताएँ अंकित कर सकता है।
➡️ मतपत्र को वैध माने जाने के लिए प्राथमिकता '1' अंकित करना अनिवार्य है। इसके बाद की प्राथमिकताएँ वैकल्पिक होती हैं।
➡️नोटा का विकल्प नहीं होता है।
➡️अमिट स्याही का प्रयोग नहीं किया जाता है।
➡️ मतदाता द्वारा बैलेट पेपर पर RO द्वारा दिए गए वॉयलेट पेन से ही प्राथमिकताएं अंकित की जाती हैं।
#ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@SpokespersonECI@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
👉राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- नामांकन दाखिल करने हेतु आज अंतिम दिन
👉 7 जून तक एक नामांकन भरा गया
👉 नामांकन पत्रों की जांच-09 जून 2026 (मंगलवार)
👉 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि-11 जून 2026 (गुरुवार)
👉वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा लिए तीन पद रिक्त हो रहें हैं यदि आज सायं 3 बजे तक तीन ही नामांकन पत्र प्राप्त होते हैं तो उस स्थिति में निर्वाचन मतदान की आवश्यकता नहीं रहेगी
👉 नाम वापस लेने की समय समाप्त होने के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी एवं नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा
👉किंतु अगर तीन से अधिक नामांकन पत्र प्राप्त होते हैं तो ऐसी स्थिति 18 जून को मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी
#ECI #Rajasthan #Rajyasabha
@ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur
भारत निर्वाचन आयोग ने SIR के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है, इसके अंतर्गत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है।
अब मतदाता ECINET App/Website से एन्यूमरेशन फॉर्म भर सकते हैं, BLO से कॉल बुक कर सकते हैं या हेल्प डेस्क/1950 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
#SIR #SIRPHASE3 #ECI
#ECIInitiatives | ECI revises guidelines to make EVM ballot papers more readable, EVMs now feature colour photographs of candidates
#ECI#ElectionCommission
👉भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपने कानूनी ढांचे को और मजबूत करने के लिए 'ईसीआई अधिवक्ताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन 2026' का आयोजन किया
👉#IIIDEM में आज सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "निष्पक्ष नामावली से ही निष्पक्ष चुनाव होते हैं। आज यही समय है और भारत इसमें शामिल है।"
#ECI @ECISVEEP@DIPRRajasthan@DDNational@airnews_jaipur