नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस नए साल की शुरुआत एक सकारात्मक कदम के साथ करते हुए, हम सब मिलकर ‘थार की बात’ मुहिम का आरंभ कर रहे हैं। यह मुहिम थार की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और “थार की अपणायत” को सहेजने और सशक्त बनाने के लिए हम सभी का सामूहिक प्रयास है।
‘थार की बात’ का उद्देश्य हमारी धरोहर, भाईचारा, और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और इसे गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।
यह केवल एक मुहिम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और हमारे गौरव को जीवंत रखने का संकल्प है।
आइए, इस नए साल पर एकजुट होकर थार की संस्कृति को संजोएं और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रण लें।
#TharKiBaat
Facebook Page : https://t.co/50gHcCB8M1
Instagram Account : https://t.co/sb4LC06CM4
X handle : https://t.co/BlpIZbsD0R
Youtube channel : https://t.co/RcspJZTe5n