रायगढ़ के बोरो रेंज में हाथियों का बड़ा दल सड़क पार करता दिखाई दिया। हाथियों की मौजूदगी के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। वन विभाग और हाथी मित्र दल ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं। विभाग के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों 104 हाथी मौजूद हैं।
#raigarhnews#dharamjaig
RSS प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। वे इंटरसिटी ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां कलेक्टर, एसएसपी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। प्रवास के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय में बैठक और बौद्धिक वर्ग आयोजित होगा।
#mohanbhagwat#RSS
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।।
#manendragarh#chhattisgarhnews#breakingnewsusa
रायपुर सेंट्रल जेल में बंदियों ने अपनी कला और हुनर से मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमाएं बनाई हैं। जेल की चारदीवारी के भीतर आस्था, रचनात्मकता और कलाकारी की यह झलक आकर्षण का केंद्र बनी। देखिए यह खास रिपोर्ट।
#raipurnews#chhattisgarhnews#durgamaa#raipurcentraljail
छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#fingeshwar#gariabandnews#chhattisgarhnews
बलरामपुर के रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही का मामला सामने आया। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों के मुताबिक वहां ताला लगा था और कर्मचारी नदारद थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#balrampurnews
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के छिपली गांव में दशहरे के मौके पर आयोजित रामलीला मंचन के दौरान हादसा हो गया। हनुमान की भूमिका निभा रहे ग्रामीण समेत तीन लोग झुलस गए।
घटना के बाद घायलों को नगरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से दो
छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में देर रात मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 से 12 बजे के बीच होने की जानकारी है। दुर्घटना के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
#roadsafety#pakhajur#chhattisgarhnews
रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित शीतला मंदिर से जुड़े विवाद में छत्तीसगढ़ यादव समाज ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर पुजारी नीरज सैनी के खिलाफ FIR दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
#raipur#raipurnews#chhattisgarh#cgnews
छत्तीसगढ़ के कुरुद में अभनपुर-कुरुद ब्रॉडगेज रेल लाइन पर यात्री सेवा शुरू हो गई है। पहली मेमू ट्रेन के पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उसका स्वागत किया। अब लोगों को उम्मीद है कि इस रेल सेवा का विस्तार धमतरी तक भी किया जाएगा।
#dhamtari_chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में रावण दहन से पहले पायरो रॉकेट में जोरदार धमाका हो गया। घटना के समय मंच पर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुछ लोग झुलस गए।
#Chhattisgarh#Rajyotsav#CGNews
हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास मालवीय घाट पर गंगा आरती के दौरान अचानक एक सांड पहुंच गया। सांड की उछल-कूद देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
#haridwar#gangaaar
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से मिलने के लिए एक फैन लखनऊ से मुंबई पहुंच गया। दावा है कि इसकी जानकारी मिलने पर हार्दिक खुद उससे मिलने पहुंचे और उसकी वापसी के इंतजाम में मदद की पेशकश की।
#hardikpandya#cricketnews#IndianCricketTeam
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित पोरवाल टार फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
#Raipur#Urla#FactoryFire
कोरबा के ओमपुर में निजी मकान में आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पास्टर सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। विवाद की असली वजह और आगे की पुलिस कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
#KorbaBreaking#OmpurNews
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सकरी थाने में दुर्गा पंडाल में दर्शन के दौरान शुरू हुआ विवाद पहुंच गया। शिकायत दर्ज कराने पहुंचे दोनों पक्ष पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही भिड़ गए। थाने के भीतर गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो सामने आया है।
#bilaspur#sakrithana#chhattisgarhnews
रायपुर में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट विशेष अभियान चलाएगी। महिला पुलिसकर्मी गरबा ड्रेस में पंडालों और प्रवेश द्वारों पर निगरानी रखेंगी।
#raipurbreaking#garbalover#dandiya
कोंडागांव में तेंदुए का आतंक, 14 लोगों को किया घायल; रेस्क्यू के बाद राहत
14 लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।
#CGNews#BreakingNews#Kondagaon#sitinewscg#dehatpost#deshabhi
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के क्रिस्टीयान एंड्रियश वरबूम के साथ विशेष विवाह अधिनियम के तहत कानूनी शादी की।
विदेश में शुरू हुई प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंध गई। इस अनोखी शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
#chhattisgarh#janjgirchampa