@alokrajRSSB माननीय @alokrajRSSB जी
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 की उत्तर कुंजी में थारपारकर, साइलेज व प्लाया से जुड़े विवादित प्रश्नों के गलत उत्तरों को सुधारकर अभ्यर्थियों को न्याय दीजिए।
इन सबके प्रूफ RBSE, ICAR Books आदि में है।
कृपया इनका समाधान करते हुए कोर्ट में रिप्लाई पेश करें।
माननीय @alokrajRSSB जी
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 की उत्तर कुंजी में थारपारकर, साइलेज व प्लाया से जुड़े विवादित प्रश्नों के गलत उत्तरों को सुधारकर अभ्यर्थियों को न्याय दीजिए।
इन सबके प्रूफ RBSE, ICAR Books आदि में है।
कृपया इनका समाधान करते हुए कोर्ट में रिप्लाई पेश करें।
आदरणीय,
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026
3 विवादित सवाल
थारपारकर | साइलेज | सांभर झील
भर्ती 3-4 महीने लेट हो गई है।
5-6 बार सुनवाई की तारीख आई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
बोर्ड चुप है।
1100 पद अटके हैं।
कृपया शीघ्र कार्रवाई करें।
@JogarampatelMLA
@JogarampatelMLA@alokrajRSSB@RajCMO@RajCMO@DrKirodilalBJP
सेवा में,
माननीय श्री जोगाराम पटेल जी
कैबिनेट मंत्री
(संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय विभाग)
राजस्थान सरकार
जयपुर
विषय: कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के विवादित प्रश्नों एवं अटकी हुई भर्ती के संबंध में ज्ञापन
माननीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थी हैं। उक्त भर्ती में लगभग 1100 पद शामिल हैं।
परीक्षा में तीन प्रश्न गंभीर रूप से विवादित हैं:
1. द्वि-प्रयोजनी नस्ल संबंधी प्रश्न (थारपारकर बनाम डांगी)
2. साइलेज संबंधी प्रश्न
3. सांभर झील संबंधी प्रश्न
हमारे पास आरटीआई, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की प्रामाणिक सामग्री उपलब्ध है, जिसके अनुसार बोर्ड द्वारा जारी अंतिम उत्तर कुंजी गलत है।
हमने इस मामले को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के समक्ष भी रखा है तथा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की हुई है। दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को सुनवाई निर्धारित थी, किंतु सुनवाई नहीं हो सकी। बोर्ड की ओर से अभी तक कोई जवाब या कार्रवाई नहीं की गई है।
परिणामस्वरूप पूरी 1100 पदों की भर्ती अटकी हुई है और सभी कृषि विद्यार्थी अत्यधिक परेशान हैं।
अतः आपसे विनम्र अपील है कि आप हमारे इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए:
1. बोर्ड एवं संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई करवाएं।
2. माननीय उच्च न्यायालय में शीघ्र सुनवाई हेतु सहयोग करें।
3. अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाएं।
आपके सहयोग से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। कृपया इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेने की कृपा करें।
धन्यवाद।
प्रार्थी
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थीगण
दिनांक: 5 अक्टूबर 2026