2 जनवरी 2006 को ओडिशा के जाजपुर जिले के कलिंग नगर के अंबगड़िया गांव में टाटा स्टील के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध कर रहे 14 निर्दोष आदिवासी किसानों की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर में आदिवासी अधिकारों और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों को उजागर किया। अपनी भूमि और आजीविका की रक्षा के ��िए संघर्ष कर रहे इन आदिवासियों को न केवल हिंसा का सामना करना पड़ा, बल्कि कई परिवार अपनी घरेलू भूमि से विस्थापित हो गए। दुःखद यह है कि 14 वर्षों के बाद भी इन विस्थापित लोगों के पुनर्वास और न्याय की कोई प्रभावी व्य��स्था नहीं की गई है। यह घटना आदिवासियों के अधिकारों की उपेक्षा और उनके शोषण का एक गंभीर उदाहरण है।
@rashtrapatibhvn
@MohanMOdisha
@jualoram
@narendramodi
@TataCompanies