A slow fashion advocate who celebrates the inherent sustainability of the Indian Subcontinent's heritage textiles and cultural clothing. Lakhnavi in Delhi.
#Chikankari Jaali: A thread
1/10 Jaalis were once the identity of Chikankari. It was this feature that distinguished Chikan from the Scottish embroidery of Ayrshire. These Jaalis have been disappearing from Chikan pieces, rapidly so in the last 7-8 years.
@neeleshmisra Sir, bigger houses but better living standard? I traveled from Delhi to Rudrapur last week. Traffic in Rudrapur was shocking. Had to wear a mask even inside the car. Rampur, Gajraula, Hapur are all small towns. They were choking with smog. Air pollution is a widespread issue now.
AQI अभी भी very poor श्रेणी में है लेकिन धूप में कुछ दम लौटा है और मटमैले आसमान में कुछ रंग भी। इसी मौक़े का फ़ायदा उठा कर हम कुछ कचनार के फूलों से मिल आए। ज़्यादातर कचनार हेमन्त ऋतु में खिलना शुरू होते हैं, शिशिर में कुछ धीमे पड़कर बसन्त में फिर ज़ोर पकड़ते हैं।
Indeed, the current air quality crises is an issue spread across the Indo-gangetic plains. The problem goes beyond Delhi. Vehicular pollution, mass tree-felling are contributors but industrial farming and construction dust from mega-projects are the real monsters.
Restoring Delhi's breathability means dismantling industrial farming in Punjab-Haryana. Which means heeding to the economic demands of protesting farmers and diminishing the power agrochemical corporates have over the Indo-gangetic plains.
And they will not let that happen.
@Impranjal23@stoichedonist1@neeleshmisra It's true, small towns and villages cannot escape the mega construction monster now. लोगों के ज़हन में ये बैठ चुकी है कि चौड़ी बिना पेड़ों की सड़कें और फ़्लाई ओवर ही विकास हैं।
उत्तराखण्ड के रुद्रपुर से दिल्ली तक गाड़ी में भी मास्क लगाना पड़ा। मंज़िल तक पहुँचते-पहुँचते आँखें जलने लगीं। वर्तमान भयानक हो चुका है, साँस लेना मुहाल है, हमलोग किस भविष्य की चिन्ता कर रहे हैं? प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज की सच्चाइयाँ हैं किसी कल्पित भविष्य की नहीं।
कभी अक्टूबर-नवम्बर उत्तर भारत में साल के सबसे ख़ूबसूरत महीने होते थे, अब इनके आने के नाम से डर लगने लगा है। पहले नवम्बर के महीने में रोडट्रिप करते हुए नर्म धूप से धुले खेत दिखते थे....ईख, सरसों। खेतों के किनारे लगे पोपलर के पेड़ों की कतारें गहरे नीले आसमान को छूती नज़र आती थीं।
खेतों में ठहरे पानी में कहीं सारस और कहीं टिटहरियों के नज़ारे। रास्ते के ढाबों पर चाय पीने रुकते तो चुस्कियों के साथ धूप सेकने का अलग मज़ा होता था। इस नवम्बर रोडट्रिप पर निकले तो ये सारे नज़ारे धूल और धुएँ में लापता थे। धूप नदारद, आसमान बिल्कुल मैला और हवा की तासीर ज़हरीली!
These pictures (including the ones above) are from Lucknow, Delhi & Kochi so the apathy towards trees is pan India. When not choking them with concrete or pruning them to death, we burn garbage under them & let them burn too! Btw garbage burning is a punishable offence.
Karma! The poor air quality is nothing but a result of our mistreatment of urban trees. We choke their roots with concrete, build chabotras around them insensitively, leaving roots no breathing space. Prune them brutally to make passage for electric wires! Killing them slowly.
@stoichedonist1@neeleshmisra See, I could tell without seeing there's construction in your area. Please understand, over-construction is a major cause of pollution. Small cities/towns are also seeing unprecedented building activity and tree-felling now. Please become aware before its late for your town too!
The so-called smog which is more smoke & dust than fog has enveloped the entire Northern region of the Subcontinent. From Lahore to Kolkata, even in Guwahati, over-construction, vehicular emissions & stubble burning have worsened the air quality. This goes beyond Delhi!
On 17th October, a day before the apocalyptic day, I travelled from Rudrapur in Uttarakhand to Rampur-Gajraula-Delhi. All I could see was Particulate Matter! No fields, no trees, no birds. Just more construction projects, dust & brown skies. This is no longer just about Delhi!
@stoichedonist1@neeleshmisra Sir I do hope you know that Particulate Matter or PM (2.5) is mainly dust! Construction dust, road dust etc. If you have dust pollution in your area it means that soil gripping trees have been cut and mega construction is going on. That's not much different from the big cities.
कहने को मार्गशीर्ष (अवध में अगहन) के महीने के साथ हेमन्त ऋतु शुरू हो गई है लेकिन मार्गशीर्ष के नीले आसमान को पार्टीकुलेट मैटर ने मटमैला कर रखा है! कितने साल और है हेमन्त का अस्तित्व? चिर ग्रीष्म की आशंकाएँ गहरा रही हैं।
Documentation of passing seasons with a #TabebuiaRosea & a #Tangerine or Nārangī as subjects. The Subcontinent is a land of छह ऋतुएँ or #sixseasons. We must understand them in order to develop a more local fashion system. Instead of blindly following the Western model of seasons.
स्कूल में पढ़ते थे भारत में छह ऋतुएँ होती हैं। शरद, हेमन्त और शिशिर के नाम भी अब कोई नहीं लेता! शरद और शिशिर तो सिकुड़ कर लगभग ग़ायब हो चुकी हैं। बसन्त भी सिकुड़ रही है। हमारी लोक संस्कृति इन ऋतुओं पर आधारित है, क्या होगा गीतों का, त्यौहारों का, पकवानों का जो ऋतुओं पर निर्भर हैं?
Same person at the exact same place, in two different seasons. The landscape transforms with the season & the dressing becomes harmonious with the seasonal change. This is what #DesiCulture teaches us, respectiving & living in harmony with local conditions. True #sustainability.
जी सर, मल्टीलेयर प्लास्टिक में चिप्स और नमकीन भरकर कम्पनियों ने देहातों के बाज़ारों तक पहुँचा दिया लेकिन इन पैकेटों को रीसाइकल करने की ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पान मसाले के पैकिट भी हर खेत खलिहान तक फैल गए हैं जो फ़सलों में माइक्रोप्लास्टिक बनकर संक्रमित हो रहे हैं।
पूरी तरह सहमत। गाँवों में कूड़े के निस्तारण का कोई तरीक़ा ना होना एक टाइम बॉम्ब है जो नालियों, तालाबों, खेल मैदानों और रास्तों को लील रहा है। इस पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सफ़ाई कर्मियों की आलीशान तनख़्वाहें होती हैं लेकिन वो आगे किसी को कुछ पैसे देकर अपना काम सौंप देते हैं। कोई जवाबदेही नहीं। ना प्रधान की ना सफ़ाईकर्मी की।
@GaonConnection इस पर लगातार लिखता भी रहा है।
@aditya_95_@neeleshmisra सर, आपका क्षेत्र निःसंदेह बड़े शहरों के मुक़ाबले कम प्रदूषित होगा लेकिन दो साल पहले पीलीभीत से गुज़रते हुए मैंने हाइवे के दोनों तरफ़ खेतों तक फैली पन्नियाँ देखी हैं। प्लास्टिक भी प्रदूषण है जो हर गाँव और जंगल तक पहुँच चुका है। पोखरों में भी पन्नी के ढेर दिखते हैं।
@neeleshmisra सर, आपका घर बहुत सुन्दर है और विचार भी। मेरा घर भी लखनऊ के बाहरी क्षेत्र में है लेकिन उस इलाक़े में भी हाइवे निर्माण के चलते AQI ख़राब ही है। कितने पेड़ कट गए! गाँव-गाँव में खेतों में प्लॉटिंग हो रही है, तालाब पाट दिये गए हैं! छोटे शहर और गाँव कब तक बचेंगे? कहाँ तक भागेंगे हम?