✊ 1 दिसंबर 2026 को भोपाल पहुंचिए
ओबीसी के बच्चों का भविष्य दांव पर है! आखिर कब तक अन्याय सहेंगे? कब तक हमारे नौजवानों के सपनों को इंतजार की आग में जलाया जाएगा?
प्रधानमंत्री @narendramodi जी गृहमंत्री@AmitShah जी
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
मध्यप्रदेश के लाखों ओबीसी युवाओं का भविष्य दांव पर है। 27% ओबीसी आरक्षण का मामला 8 वर्षों से लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में लंबित है और 13% होल्ड अभ्यर्थी आज भी अपने अधिकार और नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
आखिर ओबीसी होना क्या इतना बड़ा अपराध है कि हमारे बच्चों को अपने अधिकारों के लिए सालों तक संघर्ष करना पड़े?
किसी मां की आंखें अपने बेटे की नियुक्ति का इंतजार करते-करते थक गई हैं। किसी पिता ने कर्ज लेकर बच्चे को पढ़ाया, इस उम्मीद में कि एक दिन उसके घर में भी नौकरी की खुशियां आएंगी। लेकिन आज उनके घरों में नियुक्ति पत्र की जगह निराशा, बेचैनी और सवाल हैं।
हमारी मांग है कि:
1. सर्वोच्च न्यायालय में 27% ओबीसी आरक्षण के पक्ष में तत्काल प्रभावी पैरवी कर अंतरिम राहत प्राप्त करने के लिए मजबूत प्रयास किए जाएं।
2. सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता जी के माध्यम से शीघ्र सुनवाई और आवश्यक अंतरिम आदेश के लिए प्रभावी कानूनी पक्ष रखा जाए।
3. 13% होल्ड में रखे गए ओबीसी अभ्यर्थियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें।
इतिहास गवाह रहेगा कि जब ओबीसी समाज अपने बच्चों के भविष्य की लड़ाई लड़ रहा था, तब सरकार ने क्या कदम उठाए?
#OBCReservation #27PercentOBC #OBCNyay
🚨 ओबीसी होल्ड अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीति करना बंद करें!
@INCMP@BJP4MP@jitupatwari जी, हम मानते हैं कि भाजपा ओबीसी आरक्षण के मामले में एक दुष्ट पार्टी की तरह ओबीसी समाज के अधिकारों के साथ अन्याय कर रही है। लेकिन कांग्रेस बताइए, आप क्या कर रहे हैं?
क्या विपक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ बयान देना, प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और आश्वासन देना रह गई है?
पटवारी जी, आपने ओबीसी आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी। वकीलों की मजबूत फौज खड़ी करने और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता को पैरवी के लिए खड़ा करने का भरोसा दिया था।
आखिर उन घोषणाओं का क्या हुआ?
1. कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट कब जाएगी और ओबीसी होल्ड अभ्यर्थियों की पैरवी के लिए कब उतरेगी?
2. वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मजबूत टीम अब तक क्यों नहीं खड़ी की गई?
3. मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 के निवास का घेराव कब करेंगे?
4. हजारों ओबीसी होल्ड अभ्यर्थियों के समर्थन में कांग्रेस ने अब तक निर्णायक आंदोलन क्यों नहीं किया?
जरा उन परिवारों की पीड़ा समझिए, जिनके बच्चों का चयन होने के बावजूद नियुक्तियां अटकी हुई हैं। किसी की उम्र निकल रही है, किसी के परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और किसी के माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर रोज आंसू बहा रहे हैं।
भाजपा की दुष्ट राजनीति ने ओबीसी युवाओं को इस स्थिति में पहुंचाया है, लेकिन कांग्रेस भी केवल बयानबाजी करके अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।
@jitupatwari जी, ओबीसी समाज को आपकी सहानुभूति नहीं, संघर्ष चाहिए। सुप्रीम कोर्ट जाइए, वकीलों की फौज खड़ी कीजिए, मुख्यमंत्री निवास का घेराव कीजिए और सड़क पर उतरकर ओबीसी के हक की लड़ाई लड़िए।
⚠️ कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी!
अगर कांग्रेस का यही रवैया रहा, अगर ओबीसी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझकर उसके अधिकारों पर चुप्पी साधी गई, तो अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद भारी पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में 50 सीटें जीतना भी मुश्किल हो जाएगा।
ओबीसी समाज सिर्फ चुनाव के समय याद आने वाला वोट बैंक नहीं है। उसके युवाओं का भविष्य, उसके बच्चों का रोजगार और उसके संवैधानिक अधिकार भी महत्वपूर्ण हैं।
भाजपा सत्ता में है, इसलिए उससे जवाब मांगा जाएगा। कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए उससे भी संघर्ष का हिसाब मांगा जाएगा।
अब बयान नहीं, परिणाम चाहिए। ओबीसी समाज अपने हक की लड़ाई में किसी भी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है!
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, नेता प्रतिपक्ष @UmangSinghar जी के सवालों का जवाब दीजिए! OBC को 27% आरक्षण कब मिलेगा?
जब विधानसभा @BJP4MP सरकार पास है, तो दिल्ली जाकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलने के बजाय विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाते?
@drmohanoffice51 सरकार, इन सवालों का बिंदुवार जवाब दीजिए:
1️⃣ तुषार मेहता से मुलाकात क्यों?
OBC आरक्षण के मुद्दे पर उनकी पूर्व कानूनी दलीलों पर ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था और राज्य सरकार की रणनीति को स्पष्ट कीजिए।
2️⃣ विशेष सत्र कब बुलाएंगे? विधानसभा में 27% OBC आरक्षण पर ठोस विधायी और कानूनी कदम उठाइए।
3️⃣ महाधिवक्ता प्रशांत सिंह की जवाबदेही तय होगी? आरक्षण के समर्थन में आवश्यक आंकड़े और तथ्य प्रभावी ढंग से प्रस्तुत न हो पाने पर सरकार जवाब दे।
4️⃣ सुप्रीम कोर्ट में अगला कदम कब? हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने सहित उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर समयबद्ध कार्रवाई कीजिए।
5️⃣ नौवीं अनुसूची का प्रस्ताव कब? केंद्र सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजकर उसकी प्रगति सार्वजनिक कीजिए।
जब विधानसभा मौजूद है, तो दिल्ली दौरे की जरूरत क्या है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, OBC समाज को बयान और आश्वासन नहीं, 27% आरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना, समयसीमा और जवाबदेही चाहिए!
#OBCआरक्षण #27प्रतिशतआरक्षण #obcreservation
बहुजन समाज के लोगों, Cjp प्रोटेस्ट से खुद को अलग कर लीजिए।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर हट भी गया, तो उससे आपको क्या फायदा होगा? कुछ भी नहीं।
प्रधान हटे, तो आपका क्या फायदा हुआ? कुछ भी नहीं हुआ।
मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर जो स्थिति सामने आई है, उससे सबक लेते हुए अब अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने का समय है।
हमारी असली माँग होनी चाहिए कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्तियों में SC, ST और OBC के लिए 50% आरक्षण लागू किया जाए।
इसके लिए सरकार कानून बनाकर संसद में पारित करवाए, ताकि न्यायपालिका में SC, ST और OBC समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
बहुजन समाज के लोगों, अपनी प्राथमिकताएँ पहचानिए। अपने अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत कीजिए। यही हमारा असली उद्देश्य होना चाहिए।
भाजपा सरकार की बड़ी जीत।
27% आरक्षण ख़त्म कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महाधिवक्ता, आरक्षण ख़त्म होते ही पहली बार हुए खुश।
27 आरक्षण के खिलाफ बीजेपी सरकार की बड़ी जीत,MP हाईकोर्ट ने 27% से आरक्षण को ख़त्म कर 14% किया।🔥
OBC को 27% आरक्षण देने की बात करने वाली भाजपा सरकार, कोर्ट में पर्याप्त आंकड़े पेश करने में नाकाम क्यों रही?
सत्ता में भाषणों से हक़ नहीं मिलता, उसके लिए ठोस पैरवी करनी पड़ती है।
भाजपा सरकार बताए - OBC वर्ग को सिर्फ़ आश्वासन मिलेंगे या 27% आरक्षण के लिए ईमानदार प्रयास भी होंगे?
@BJP4MP
भाजपा सरकार का मध्य प्रदेश के 52% OBC समाज के साथ विश्वासघात! हाईकोर्ट की टिप्पणी—मध्य प्रदेश सरकार ने OBC आरक्षण मामले में सही तरीके से पक्ष नहीं रखा।
कांग्रेस सरकार द्वारा लागू करवाए गए 27% OBC आरक्षण को भाजपा सरकार के कार्यकाल में झटका लगा।
#_MPTET_2020_OBC_पद_अनहोल्ड_करें #जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो
#मध्यप्रदेश_सौ_फीसदी_वेतन_दो
The Jabalpur Bench of the Madhya Pradesh High Court has stayed the implementation of 27% OBC reservation, which was increased from 14% to 27% by the state government in 2019.
Your rights are threatened not just by the government, but also by the collegium system.
If the 50% reservation ceiling could be breached to provide 10% EWS reservation to the upper castes, why can’t OBCs get 27% reservation?
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट का आज आया निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
वर्ष 2019 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पिछड़े वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया था, लेकिन भाजपा सरकार पिछले छह वर्षों में पिछड़े वर्ग को उसका अधिकार नहीं दिला सकी।
सरकार ने न्यायालय में भ्रामक जानकारियां और गलत आंकड़े प्रस्तुत कर आरक्षण के रास्ते में बाधाएं खड़ी कीं। इसका खामियाजा उन हजारों युवाओं को भुगतना पड़ा, जिनके परिणाम वर्षों से होल्ड हैं और भविष्य अधर में लटका हुआ है।
कांग्रेस पार्टी इस निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जाएगी। आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं।
हमें विश्वास है कि 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिलाने के अपने संकल्प को पूरा करेंगे।
सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की यह लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
@kharge@OfficeOfKNath@OfficeOfDVS
BJP सरकार ने रोका OBC आरक्षण!
भाजपा सरकार ने OBC समाज को आरक्षण न देने की मंशा के चलते उच्च न्यायालय में आरक्षण के पक्ष में सही तरीके से पैरवी नहीं की। सरकार ने वकीलों पर करोड़ों रुपए खर्च तो किए लेकिन OBC समाज को न्याय नहीं दिया!
भाजपा सरकार ने OBC समाज के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है, और इसके लिए ये समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा!
कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सरकार उच्च न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करे अन्यथा हमारी पार्टी स्वयं इस मुद्दे पर न्यायलय, विधानसभा और सड़कों पर दिखेगी।
📍 कटनी
@DrMohanYadav51@BJP4India@BJP4MP@RahulGandhi@INCIndia@INCMP
#US13030
मध्यप्रदेश @BJP4MP ,@drmohanoffice51 सरकार की कथित ‘बड़ी जीत’ आखिर किसके खिलाफ है—ओबीसी समाज के खिलाफ?
27% आरक्षण ख़त्म कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महाधिवक्ता प्रशांत सिंह आरक्षण ख़त्म होते ही पहली बार हुए खुश।
27% आरक्षण के खिलाफ @DrMohanYadav51 जी की बड़ी जीत, MP हाईकोर्ट ने 27% से आरक्षण को ख़त्म कर 14% किया।
#27percentobc #OBCReservation #obc_हक_हुंकार #CasteistJudiciary #CasteistCollegium #OBCAdhikar
मध्यप्रदेश @BJP4MP सरकार की कथित ‘बड़ी जीत’ आखिर किसके खिलाफ है—ओबीसी समाज के खिलाफ?
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जवाबदेही तय करो!
@BJP4India सरकार मुर्दाबाद!
@DrMohanYadav51 मुर्दाबाद!
@narendramodi मुर्दाबाद!
@AmitShah मुर्दाबाद!
महाधिवक्ता प्रशांत सिंह मुर्दाबाद
27% ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जवाब देना चाहिए कि ओबीसी समाज को न्याय दिलाने के लिए सरकार ने अदालत में पर्याप्त आंकड़े और ठोस पक्ष क्यों नहीं रखे?
महाधिवक्ता प्रशांत सिंह की भूमिका की निष्पक्ष समीक्षा हो और जवाबदेही तय की जाए। यदि सरकार ओबीसी हितों के प्रति गंभीर है, तो उन्हें पद से हटाने की मांग पर भी स्पष्ट निर्णय ले।
#OBCReservation #27PercentOBC #MadhyaPradesh
#CasteistJudiciary #CasteistCollegium #OBCअधिकार #obc_हक_हुंकार #27percentobc #OBCAdhikar #OBCReservation #जाति_जनगणना #ninthschedule
OBC भाइयों यदि आप आवाज अपने हक अधिकार के लिए उठाओगे तो तुम्हारी आवाज को दबा दिया जाएगा उसका जीता जागता उदाहरण इस न्यूज़ पेपर में दिखाई देता है।
Bjpएवं RSS की सरकार कान खोलकर सुन लो यह पिछड़ों की आवाज को अब कोई दबाने वाला पैदा नहीं हुआ है यह आवाज पूरे भारत में हर स्थान पर उठेगी।