आप भी निहारें, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के इस अद्भुत दृश्य को, जो विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की प्रगति और नए भारत के सपनों को नई उड़ान देने जा रहा है। आज इस हवाई अड्डे का भ्रमण किया। #MLAJewar
ग्रेटर नोएडा:सचिन पायलट पहुंचे अपने पैतृक गांव वैदपुरा, अपने पिता महान किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट जी को श्रद्धांजलि अर्पित। @INCIndia@SachinPilot@CHOTIWALA
वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के उडान भरने की तैयारी, 15 जून से उडान, उससे पहले भारतीय वैदिक अनुष्ठान का किया गया आयोजन। यह भारत का पहला शत प्रतिशत विदेशी पूंजीनिवेश वाला एयरपोर्ट हैं। @myogiadityanath@NIAirport@DhirendraGBN
नई दिल्ली: बीजेपी ने 11 राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की। मध्य प्रदेश से तरूण चुग, राजस्थान से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया, ओडिशा से देबाशीष सामंतराय समेत 11 प्रत्याशियों का ऐलान।
हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
30 मई 1826 को हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड के प्रकाशन के साथ आरंभ हुई हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा आज जन-जागरण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक परिवर्तन की सशक्त धारा बन चुकी है।
इस अवसर पर उन सभी पत्रकारों, संपादकों, लेखकों और मीडिया कर्मियों को नमन, जो सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
आइए, हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सत्य, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के मूल्यों को और अधिक मजबूत करें।
हिंदी पत्रकारिता दिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।