आज जगत जननी मां शारदा (मैहर) जी के दर्शन,पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
तुझे पुकारू हंस वाहनी ,तुझे मां वीणापाणी । जय हो माता ,जय हो माता , जय हो ब्रह्माणी ॥ सुर, नर ,मुनि ,ज्ञानी और ध्यानी ,सब तेरे गुण गावे । माता शारदा ,वीणा का बना लो तार माता शारदा॥
औरा हलिया,जिला मिर्जापुर (उप्र) में आज ॐ परमहंस आश्रम में पूजास्थल एवं स्वामी श्री तुलसी महाराज जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
हरि ॐ तत्सत
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
महाशक्ति की आराधना के पावन पर्व माँ दुर्गा अष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं|
माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख शांति एवं सुख-समृद्धि का संचार करें।
#Navaratri2023
सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥
अनेक ब्रह्मांडो का सृजन करने वाली माँ कुष्मांडा इस जगत् की आधारभूत शक्ति हैं। कुष्मांडा माँ के तेज से अनेक ब्रह्मांड आलोकित हैं।
मां कुष्मांडा को नमन।
#Navratri2023
"वर दे,वीणावादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे"
अपनी लेखनी से मंत्रमुग्ध कर देने वाले छायावादी युग के प्रमुख स्तम्भ,महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
नवरात्र के पहले दिन की सुर्ख़ियाँ,
— बेटियों के लिये सबसे असुरक्षित मध्यप्रदेश;
शिवराज जी,
राम राज की घोषणा थी,
पर राक्षस राज दिख रहा है।
“बीजेपी हटाओ, बेटी बचाओ”
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सिहावल विधानसभा में आदरणीय बड़े भैया श्री @mrkamleshwar जी को प्रत्याशी बनायें जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🎉
प्रचंड बहुमत से विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं 💐
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में बैठक जारी।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी, अभा. कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं मप्र कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित।
मध्य प्रदेश की बेटियों के लिए "अभिशाप" बने,
भाजपा सरकार के "जंगलराज" में -
▶️ एक साल में प्रदेश के 26 जिलों में बच्चियों से दुष्कर्म के घिनौने अपराध 33%🔺 तक बढ़ गए !
▶️ एक साल में राजधानी भोपाल में बच्चियों से दुष्कर्म के 9.4%🔺 और इंदौर में 33%🔺 अपराध बढ़े!
▶️ 2021 से 31 जुलाई 2023 तक दुष्कर्म और पॉक्सो की कुल- 6537 वीभत्स घटनाएं दर्ज हुईं !
▶️ दुष्कर्म की शिकार बच्चियों को न्याय मिलने की स्थिति और भी भयावह है। केवल 35 से 40% घटनाओं में ही मिला इंसाफ़ !
▶️ बीते 8 महीने में बच्चियों से दुष्कर्म के 66 दरिंदों को ही सजा मिली जबकि 92 बच निकले !
▶️ शिवराज सरकार में दरिदंगी की शिकार जिन बेटियों को इंसाफ़ मिला, उन्हें भी सालों लग गए !
शिवराज सरकार की बेशर्मी और निकम्मेपन के कारण बेखौफ दरिंदे, हर दिन मध्य प्रदेश की बेटियों के अस्मत से खिलवाड़ करते रहे...
और बेटियों के बचाव में खड़े होने पर परिजनों को भी अपना शिकार बनाते रहे !
मगर भाजपा सीएम शिवराज निर्लज्जता से, बस "झूठ के शोर" में प्रदेश की बेटियों की "पीड़ा और चीखों" को अनसुना करते रहे !
इसीलिए बेटियों के लिए खतरा बनी, भाजपा और शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मध्य प्रदेश का "आक्रोश" चरम पर है !
बेटियों को "सुरक्षा का भरोसा" और प्रदेश को "खुशहाली" की राह पर लेकर चलने.. आ रही है कांग्रेस।।