आभार आदरणीय @Mayawati ji
ऐसे ही कुछ और मिशनरी नेताओं को वापस पार्टी में लेकर यूपी विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव कि जोरदार तैयारी शुरू करके यूपी में पांचवीं बार पूर्ण बहुमत कि सरकार बनाये पुनः बहुजन समाज पार्टी को पुरे देश में मजबूत किया जाए
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ��़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहम���ि जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट ���रती हूँ।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिस���ी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिस���ी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श��री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
आज दिनांक 13-09-2026 को समय सुबह 11:30 बजे, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी, कुछ अति महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ANI /PTI /IANS/DD News को बाइट दी।
#Bsp I #india I #mayawati
राजस्थान, जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित बसपा कार्यकर्ता महासम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभागार पूरी तरह खचाखच भरा रहा, जबकि बाहर भी हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
2014 से पहले पेट्रोल का भाव साठ रूपये लीटर था और विपक्ष में भाजपा सरकार महंगाई को लेकर बहुत रोना धोना कर रही थी आज वो बीजेपी सरकार सत्ता में है और पेट्रोल 113 रूपये लीटर वो भी इथोलीन मिलावटी
बहुत हुई #महंगाई कि मार
#अबकी बार #बीएसपी सरकार
मायावती जी ने अपने शासनकाल में कितना काम किया है लेकिन बहन जी के निकम्मे नेताओं से इतना ना हो सका कि वह पूरे प्रदेश वासियों को बता दें की बहन जी ने कितना काम किया है नहीं तो बहन जी कभी हारती नहीं अगर यही काम पूरे प्रदेश वासियों को बता दिया जाता है,
"गोरखपुर का चिड़ियाघर भी बहन जी के नेतृत्व में शुरू हुआ था गोरखपुर के सबसे महंगे इलाके में"!
2022 के बाद से मेरे जैसे तमाम युवाओं मंजेश जैसे ने जिम्मेदारी संभाली और आज देखी बसपा सोशल मीडिया से लेकर जमीन पर मजबूत दिखती है युवा काम कर रहे हैं निस्वार्थ भाव से और जो पद लेकर बैठा है उनको भी सोचना पड़ेगा यह पार्टी ही नहीं बस, मिशन भी है।। @Mayawati
बहुजन समाज अब सिर्फ़ आवाज़ नहीं, एक मज़बूत दिशा है। उस दिशा का नाम है बहनजी — जिन्होंने संघर्ष को श���्ति और सपनों को सत्ता तक पहुँचाया।
#बहनजी_आ_रही_हैं
बीएसपी के तीन कप्तान—दलित, पिछड़ा और मुसलमान। यही वो सामाजिक गठजोड़ है जिसने 2007 में इतिहास रचा था। अब वही ताकत 2027 में फिर बहनजी की सरकार बनाएगी। नीति एक—सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय।
#बहनजी_आ_रही_हैं
जहाँ बाकी दल भावनाओं से राजनीति करते हैं, बहनजी संविधान से राजनीति करती हैं। उनके लिए सत्ता नहीं, कानून और न्याय सर्वोपरि है। इसलिए बहनजी हर लोकतांत्रिक सोच वाले व्यक्ति को स्वीकार्य हैं। 2027 में यही राजनीति लौटेगी।
#बहनजी_आ_रही_हैं
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पुत्री के पिता बन गए हैं
आकाश आनंद और आनंद कुमार के परिवार का बहन जी से एक अलग ही लगाव है या फिर यह कह लीजिए कि जब-जब आनंद कुमार के घर में कोई नया सदस्य आया तब तब बहन जी मुख्यमंत्री बनी।
1995 में आकाश आनंद का जन्म हुआ
तो पहली बार बसपा की सरकार आई बहनजी पहली बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी
1997 में ईशान आनंद का जन्म हुआ तो बसपा की दूसरी बार सरकार आई बहनजी फिर मुख्यमंत्री बनी
2006 में आकाश आनंद की बहन का जन्म हुआ तो बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आई
और बहनजी चौथी बार मुख्यमंत्री बनी
25 दिसंबर 2025 को आकाश आनंद पुत्री के पिता बने है तो क्या फिर से 2027 मे बहनजी के मुख्यमंत्री बनने का सन्योग बन रहा हैं।
आप लोग इस पर क्या कहते हैं
आकाश आनंद को पुत्री के पिता बनने पर बहुत बहुत बधाई