अविचल संकल्प, निर्णायक प्रतिकार।
भारतीय सेना ने #OperationSindoor में शौर्य की नई इबारत लिखी।
शहीदों का बदला, राष्ट्र का सम्मान — यही है नया भारत!
#IndianArmy
गांव भिगान में खेत-खलिहान योजना के तहत करीब ₹16.34 लाख की लागत से दो संपर्क मार्गों का शिलान्��ास किया। इन रास्तों के निर्माण से किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने और फसल के आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
मेरी प्रतिबद्धता है कि क्षेत्र के हर खेत तक बेहतर सड़क और हर ��ांव तक विकास पहुंचे। किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है, और जनहित के हर कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
गांव शाहपुर तगा में आयोजित ���ार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा मोहनदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹10 लाख की राशि दान की।
धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इनका संरक्षण और विकास हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
जय बाबा मोहनदास जी। 🙏
गांव पबनेरा में किसानों को राहत देने के लिए करीब 4 करोड़ की लागत से ठोकर समेत कई विकास का��्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान गांववासियों को तालाब, रास्ते और पेयजल परियोजनाओं की सौगात भेंट की। यमुना पर बनने वाली ठोकर किसानों की फसलों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगी। गांवों में विकास कार्यों को ��ति को ओर तेज किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
आज अपने निजी कार्यालय में जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गढ़ी झंझारा रोड स्थित सैन समाज धर्मशाला में सैन महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। समाज की उन्नति एवं तरक्की ही हमारी प्राथमिकता है।
महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर गन्नौर के गांधी नगर स्थित 27 फुटा खेड़ी रोड पर कश्यप धर्मशाला में महर्षि कश्यप जयंती श्रद्धा भावना के साथ मनाई गई जिसमें शिरकत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके उपरांत ठरु उ��देपुर गांव में महर्षि जयंती के कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। महर्षि कश्यप जी के आदर्श हमें एकता, शिक्षा और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
समाज की सेवा और विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
जन्मदिवस पर आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ।
इस बार मेरा जन्मदिन मेरे लिए इसलिए भी बेहद खास रहा क्योंकि मुझे विभिन्न स्कूलों में जाकर नन्हे बच्चों के बीच समय बिताने और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाने का सौभाग्य ��िला। बच्चों की मासूम मुस्कान, उनका उत्साह, प्यार और अपनापन मेरे लिए किसी भी उपहार से बढ़कर है।
जब हमारे बच्चे खुश होते हैं, सपने देखते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं, तभी समाज और देश का भविष्य मजबूत बनता है। युवाओं और नई पीढ़ी के सपनों को आगे बढ़ाना ही मेरे जीवन का उद्देश्य और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
आज बच्चों के बीच बिताए गए ये अनमोल पल मेरे दिल को भावुक भी कर गए और गर्व से भी भर दिया। ��क जनसेवक के रूप में लोगों का इतना प्रेम और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
मैं आप सभी के विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद के लिए पुनः तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह स्नेह मुझे हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
गन्नौर के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच अपना जन्मदिवस मनाना मेरे लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव रह��। बच्चों की मुस्कान, उनका स्नेह और उत्साह मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। उनके साथ बिताए ये अनमोल पल हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मुझे सदैव समाज और नई पीढ़ी के बीच रहकर सेवा करने का अवसर मिलता रहे।
आज अपने निजी कार्यालय में जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गांव अगवानपुर में हरियाणवी लोकगायक स्वर्गीय राजकिशन अगवानपुरिया जी की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रागनी महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उनकी रागनियां आज भी हरियाणवी संस्कृति और लोककला की पहचान हैं। प्रदेशभर से पहुंचे कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। राजकिशन जी की कला और योगदान सदैव अमर रहेंगे।
आज पटेल नगर, गन्नौर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिवि��� में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यह समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सद्भावना की भावना को और अधिक मजबूत बनाता है।
आइए, हम सभी रक्तदान कर किसी ज़रूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान लाने का संकल्प लें।
“स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ गन्नौर” मुहिम के तहत डिवाइन सिटी से गन्नौर अड्डा फ्लाईओवर तक सफाई अभियान चलाया।
लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और स्वच्छ गन्नौर के इस अभियान में अपना सहयोग दें।
“स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ गन्नौर” मुहिम के तहत डिवाइन सिटी से गन्नौर अड्डा फ्लाईओवर तक विशेष सफाई अभियान में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मेरा मानना है कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम सभी मिलकर अपने शहर को साफ रखने का संकल्प लें, तो गन्नौर को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।
आप सभी से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और स्वच्छ गन्नौर के इस अभियान में अपना सहयोग दें।