26/11 का वो काला दिन, जब पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई को दहला दिया। चारों ओर गोलियों की गूंज, चीख-पुकार और तबाही का मंजर था। करीब 60 घंटे तक देश की आर्थिक राजधानी आतंकियों के निशाने पर रही। इस भीषण हमले में 166 निर्दोष लोगों की जान गई और सैकड़ों घायल हुए। शहीद होने वालों में हमारे जांबाज पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।
लेकिन तब सत्ता में बैठी UPA सरकार ने कड़ा जवाब देने के बजाय पाकिस्तान को डोजियर पर डोजियर सौंपे। सबूत दिए, आतंकियों के नाम बताए और फिर पाकिस्तान की कार्रवाई का इंतजार करती रही।
इतना ही नहीं, जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट था, तब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 26/11 को RSS और हिंदूवादी संगठनों की साजिश बता रहे थे। गुनहगार पाकिस्तान से कड़े सवाल पूछने के बजाय उसे क्लीन चिट देना और शहीदों की शहादत का अपमान करना, आखिर यह कांग्रेस का कैसा राजनीतिक चरित्र है?
देश न 26/11 का वह जख्म भूला है और न ही कांग्रेस का पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया! 🇮🇳
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#MumbaiTerrorAttack #26_11 #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
आज संविधान गौरव दिवस के पावन अवसर पर हम सभी भारतवासी अपने संविधान के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हैं। 🇮🇳 यह वही दस्तावेज़ है जिसने हमें लोकतंत्र की सबसे मज़बूत नींव दी और हर नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का भरोसा दिया।
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकार किया गया यह संविधान हमारी पहचान है और हमारी लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शक भी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम और दूरदृष्टि को हम कोटि-कोटि नमन करते हैं।
अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए हम एक सशक्त, समरस और अखंड भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#SamvidhanGauravDiwas #संविधानगौरवदिवस #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
अब घर से विद्यालय की दूरी नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा।
उत्तर प्रदेश सरकार की इस संवेदनशील पहल से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता मिलेगा। हर पात्र विद्यार्थी को सालाना ₹6,000 की सहायता सीधे DBT के माध्यम से दी जाएगी, ताकि हमारे बच्चों के सपनों की उड़ान में कोई रुकावट न आए।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
@myogiadityanath@myogioffice
#परिवहन_अनुदान #शिक्षा_की_राह_आसान #PMShri #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
भारत में श्वेत क्रांति के जनक एवं 'पद्म विभूषण' से अलंकृत डॉ. वर्गीज कुरियन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उनकी दूरदृष्टि और अथक परिश्रम ने करोड़ों किसानों और पशुपालकों के जीवन में खुशहाली का उजाला फैलाया।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#DrVergheseKurien #श्वेत_क्रांति #जयंती #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
26/11 मुंबई आतंकी हमले में देश की संप्रभुता और नागरिकों की रक्षा करते हुए शहीद हुए भारत के वीर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका साहस और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#26_11 #MumbaiAttack#श्रद्धांजलि#TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
आज ही के दिन 1949 में हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। यह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि हर भारतीय के अधिकार, सम्मान और समानता की गारंटी है। संविधान निर्माताओं के प्रति कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳
समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#ConstitutionDay #संविधान_दिवस #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
माननीय श्री जीत प्रताप सिंह जी की अनुपस्थिति में जेपीएस परिवार के सदस्यों ने आज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
1- कानपुर सिविल लाइन स्थित छोटे भाई अजय वर्मा जी के यहां उनकी बहन शिखा के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
2- अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में श्री अमित कुमार निगम जी के यहां उनकी साली रोशनी के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
3- कानपुर के रावतपुर स्थित श्री देवेश पाण्डेय जी के यहां आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
#TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha #JPSपरिवार
नई तकनीक, सशक्त युवा और विकसित उत्तर प्रदेश!
युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं कौशल संपन्न बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का संकल्प।
कौशलयुक्त युवा – आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव!
@myogiadityanath@myogioffice
#YuvaShakti #SkillDevelopment #DigitalIndia #AI #Robotics #ViksitBharat #YuvaKaryashala #UttarPradesh
'ऑपरेशन पवन' के अमर नायक, 'परमवीर चक्र' से सम्मानित मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🇮🇳 मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान हर भारतवासी के हृदय में सदा अमर रहेगा। आपका शौर्य और त्याग पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि! 🙏
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#MajorRamaswamyParameswaran #ParamVirChakra #OperationPawan #बलिदान_दिवस #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
महान स्वतंत्रता सेनानी और किसानों व मजदूरों के सच्चे हितैषी दीनबंधु सर छोटूराम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों व सम्मान के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी हमें अन्नदाता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#ChhoturamJayanti #DeenbandhuChhoturam #Kisan #Annadata #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
आप सभी को पवित्रता, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏🚩
माँ गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी हमारे मन को शुद्ध करे और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का प्रकाश भर दे। भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#KartikPurnima #GangaSnan #HarHarMahadev #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी के पावन घाटों पर दिव्य प्रकाश से आलोकित देव दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🪔🚩
माँ गंगा के तट पर प्रज्वलित असंख्य दीप हमारी आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रकाश को जन-जन तक पहुँचाएँ। बाबा विश्वनाथ जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। 🙏
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#DevDeepawali #Kashi #HarHarMahadev #KartikPurnima #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
देव दीपावली के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ जी की नगरी काशी आस्था, अध्यात्म और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम से जगमगाने को तैयार है। 🪔🚩
गंगा के घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो यह दृश्य केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक बनेगा। हर दीप में श्रद्धा है, हर लहर में भक्ति। 🙏
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#DevDeepawali #Kashi #VaranasiDevDeepawali #HarHarMahadev #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
🙏 सादर आमंत्रण एवं निवेदन 🙏
आपको सादर आमंत्रित करते हुए हर्ष हो रहा है कि श्रद्धा-सुमन अर्पित स्वर्गीय सरला सिंह जी (पूर्व महापौर, कानपुर नगर) की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “स्व० सरला सिंह स्मृति जनकल्याण समारोह” में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
📅 दिनांक: 08 दिसंबर 2026, मंगलवार
⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे से
📍 स्थान: मोतीझील मैदान, कानपुर
आपकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।
सादर आमंत्रित। 🙏🏻
#team_jps
#akbarpurloksabha
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करी।
1- अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित बिठूर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलामंत्री एवं छोटे भाई श्री ऋतुराज मिश्रा जी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं प्रेषित करी।
2- अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित मकड़ीखेड़ा में छोटे भाई अंकित जी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करी।
3- अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित नौबस्ता में श्री पंकज तोमर जी के यहां उनके पुत्र एवं छोटे भाई हर्ष तोमर जी के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं प्रेषित करी।
4- अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित मर्दनपुर में छोटे भाई चेतन विश्वकर्मा जी के यहां उनके भाई अंकित जी के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करी।
#TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
कानपुर के जमुई स्थित पारिवारिक मित्र एवं छोटे भाई श्री रवि सेगर जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय साहब सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#TEAM_JPS
#akbrpurloksabha
महान वैज्ञानिक एवं प्रसिद्ध अनुसंधानकर्ता डॉ. जगदीश चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
सीमित संसाधनों में भी विज्ञान की जो अलख उन्होंने जगाई, वह आज भी हम सबको प्रेरित करती है। उनका जीवन ज्ञान, साधना और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#जगदीशचंद्रबोस #JagadishChandraBose #श्रद्धांजलि #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
प्रदेश की शांति और सुरक्षा के सजग प्रहरी उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका साहस, समर्पण और सेवा-भाव हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है। दिन-रात, हर मौसम और हर परिस्थिति में आप जो कर्तव्य निभाते हैं, उसके लिए प्रदेश सदैव आपका आभारी रहेगा।
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#पुलिसझंडादिवस #UPPolice #उत्तरप्रदेशपुलिस #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
हरि और हर के अद्भुत मिलन का पावन पर्व वैकुंठ चतुर्दशी आप सभी को मंगलमय हो। भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है। 🙏
समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
जीत प्रताप सिंह
44, अकबरपुर लोकसभा, कानपुर
#वैकुंठचतुर्दशी #VaikunthChaturdashi #हरिहर #TEAM_JPS #AkbarpurLokSabha
🙏 सादर आमंत्रण एवं निवेदन 🙏
आपको सादर आमंत्रित करते हुए हर्ष हो रहा है कि श्रद्धा-सुमन अर्पित स्वर्गीय सरला सिंह जी (पूर्व महापौर, कानपुर नगर) की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “स्व० सरला सिंह स्मृति जनकल्याण समारोह” में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
📅 दिनांक: 08 दिसंबर 2026, मंगलवार
⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे से
📍 स्थान: मोतीझील मैदान, कानपुर
आपकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।
सादर आमंत्रित। 🙏🏻
#team_jps
#akbarpurloksabha