बारिश के बीच भी छात्र #upsssc के दफ्तर पहुंच गए ��ैं. इनकी मांग है कि VPO(ग्राम विकास अधिकारी) का रिजल्ट जारी किया जाए. ये पहली बार नहीं, इससे पहले भी कई बार छात्र आयोग के दफ्तर जा चुके हैं.
आयोग के सचिव 2-3 हफ़्ते का वक़्त माँग रहे. आज देखिए छात्रों से क्��ा बात होती है.
हम सब चाहते हैं कि छात्रों का रिजल्ट अब जल्द आ जाए. 2023 की वेकेंसी को 3 साल से ज़्यादा वक्त बीत गया.
18 अगस्त को जूनियर असिस्टेंट वाले छात्र आयोग पहुँचने वाले हैं. उनकी भी मांग रिजल्ट की है. आख़िर हर बार रिजल्ट सालों क्यों लटका रहता है? आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.
#upsssc #upsssc_release_vpo_final_result
उत्तर प्रदेश सरकार @UPGovt छात्रों की मुद्दों पर गंभीरता तब तक नहीं दिखाती जब तक छात्र सड़क पर ना आ जाए और जब सड़क पर आने का प्रयास भी होता है तो जल्दबाजी में रिजल्ट और नई भर्तियों का फर्जी खबर अखबारों के माध्यम से दे दिया जाता है जो कि आधा सच आधा झूठ उन्हीं में से शिक्षक भर्ती ,उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती और न जाने कितनी अनियमितता विभिन्न आयोगों की भर्तियों ���ें देखी जा रही है वक्त का सही प्रयोग अगर उत्तर प्रदेश सरकार ने नहीं किया तो इन्हीं आम छात्रों का यह सैलाब सरकार को ले डूबेगी ...! @UpssscOfficial1 @upesscprayagraj #uppsc
#Upsssc लोअर भर्ती
#Upsssc लेखपाल लीक
#Upsssc वेटिंग लिस्ट
UPSSSC की तमाम वैकेंसी हैं जो सालों से लटकी हैं. ग्राम विकास अधिकारी का नोटिफिकेशन आया 2023 में, एग्जाम हुआ 2025 में और फाइनल रिजल्ट अभी तक नहीं ��या.
कुछ ऐसा ही हाल जूनियर असिस्टेंट का भी है. UPSSSC दफ्तर पर मिले छात्रों ने लल्लनटॉप से बात की. छात्र परेशान हैं.
Full Report: https://t.co/ULpp5YZUOh
@RajatpandeyJF @editor_yogeshy
महोदय की शालीनता देख रहे है, #UPSSSC को खुद में सुधार नहीं करना और उल्टा इको गार्डन में धरना देने की सलाह दे रहे है!!!
वाह रे आयोग 😅
पता ही नहीं चल रहा ये सरकार के अधीन है या सरकार इनके
@aajtak@myogiadityanath#UPSSSC_REFORM_MOVEMENT
UPSSSC की तानाशाही और लेटलतीफी ने प्रदेश के युवाओं के संघर्ष को मजाक बना दिया है!
जूनियर असिस्टेंट (3284 पद) की जिस भर्ती के फॉर्म दिसंबर 2024 में भरे गए थे, आज लगभग 20 महीने बीत जाने के बाद भी छात्र इसके रिजल्ट के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
फरवरी 2026 में परीक्षा हुई और जून में रिवाइज़्ड आंसर की जारी की गई।
रिजल्ट आने में जब लेट लतीफी होने लगी तो छात्रों ने जून में आयोग के सामने रिजल्ट जारी करने के लिए प्रदर्शन किया तो उस वक्त आयोग के ज़िम्मेदार अधिकारियों ने छात्रों से स्पष्ट वादा किया था कि जुलाई में रिजल्ट आ जाएगा और अगस्त में टाइपिंग करवा ली जाएगी।
आज अगस्त का आधा महीना भी बीत चुका है, लेकिन रिजल्ट का कहीं कोई अता-पता नहीं है!
शहरों में रहकर सालों से तैयारी कर रहे ये छात्र आखिर कब तक रूम का किराया भरेंगे।
जब ये परेशान और हताश युवा अपने हक़ का जवाब मांगने आयोग के दफ्तर पहुँचते हैं,
तो उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिलता।
उलटा, उन्हें मुक़दमे और गिरफ़्तारी की धमकियां देकर वहां से भगाने का प्रयास किया जाता है।
छात्रों का यह दर्द कि हमें गिरफ़्तार करवा दीजिए, मुक़दमा लगा दीजिए, पर जवाब दीजिए,
सरकार और आयोग युवाओं के सालों की तपस्या का इस तरह मजाक ना बनाएं।
जल्द से जल्द जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट घोषित कर टाइपिंग टेस्ट कराएं।
प्रदेश के युवाओं के धैर्य की और परीक्षा ना ले, उन्हें उनका हक दीजिए!
@UPGovt@UPSSSC
#JuniorAssistant