सौरज धीरज तेहि रथ चाका।
सत्य सील दृढ़ ध्वजा पताका॥
कल नगरपालिका परिषद राघौगढ़ द्वारा ITI मैदान, राघौगढ़ में आयोजित रावण दहन एवं विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
विजयादशमी का पर्व हमें संदेश देता है कि रावण कितना ही बलशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य, धर्म, मर्यादा और नीति के मार्ग पर चलने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की ही होती है। सत्य सनातन के स्वाभिमान की होती है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं।आज विजयादशमी के पावन अवसर पर मेरे पिता आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी उज्जैन से अयोध्या जी तक “सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा” का शुभारंभ कर रहे हैं।
विजयादशमी के पावन पर्व पर भगवान श्री राम ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था और सत्य, धर्म की विजय हुई थी, वैसे ही यह यात्रा भगवान श्री राम के मंदिर में दान, चंदा राशि रूपी आस्था की चोरी करने वालों पापियों के विरुद्ध सत्य, धर्म और जवाबदेही की आवाज़ बुलंद करेगी।
यह यात्रा सत्य सनातन धर्म का स्वाभिमान लिए दिग्विजय संकल्प की यात्रा है।
जय श्री राम!
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं 24×7 जनसेवा के लिए समर्पित आदरणीय श्री पी.सी. शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
@pcsharmainc
“सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा”
सनातन धर्म के स्वाभिमान की यात्रा है। भगवान श्रीकृष्ण के “धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे” के दिव्य भाव को आत्मसात करती यात्रा है।
बाबा महाकाल की पावन नगरी, शिवधाम उज्जैन से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन धाम अयोध्याजी तक की दिग्विजयी यात्रा है।
धर्म की प्रतिष्ठा, सनातन का स्वाभिमान और आस्था के संकल्प की यात्रा!
नास्ति वत्स महीपृष्ठे शिप्रायाः सदृशी नदी।
यस्यास्तीरे क्षणान्मुक्तिः किं चिरात्सेवनेन वै॥
विजयादशमी के पावन पर्व पर आज उज्जैन में मेरे पिता, आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के शुभारंभ के अवसर पर श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं पुण्यसलिला क्षिप्रा मैया का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
सत्य सनातन धर्म की जय!
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सत्य सनातन धर्म के स्वाभिमान, आस्था और दिग्विजय संकल्प की यात्रा है।
जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने सेतुबंध रामेश्वरम में पार्थिव शिवलिंग की स्थापना एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना के पश्चात लंका विजय के लिए सेतु निर्माण का कार्य आरंभ किया था, उसी आस्था और श्रद्धा के भाव के साथ आज हमने भी हजारों रामभक्तों के साथ मिलकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया।
हर-हर महादेव! जय श्रीराम!
आप सभी को अमर्यादा पर मर्यादा, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अहंकार पर विनम्रता, बुराई पर अच्छाई और अनाचारी रावण पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी (दशहरा) की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय श्रीराम!
काल हर, कष्ट हर, दुःख हर, दरिद्र हर, सर्व रोग हर, सर्व पाप हर।
नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव!
आज भगवान श्री महाकाल की संध्या आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
बाबा महाकाल सभी के जीवन से कष्टों का निवारण करें, सुख-समृद्धि प्रदान करें और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। ॐ नमः शिवाय!
अब सवाल भारत के भविष्य का है, भारत में लोकतंत्र का है और वोट की राजनीतिक समानता का है।
आज आवश्यकता INDIA गठबंधन की एकजुटता की है। इसी संकल्प के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली से पहले 26 अक्टूबर 2026 को गुना में INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित होगी।
आइए, लोकतंत्र की रक्षा, वोट की समानता और संविधान की मजबूती के लिए एकजुट हों!
नमो नमो दुर्गे सुख करनी।
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी॥
आप सभी को श्री दुर्गा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। माँ जगदम्बा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य प्रदान करें और सभी के कष्टों का निवारण कर मनोकामनाएँ पूर्ण करें। जय माता दी!
कल आज शारदीय नवरात्र के पावन अवसर श्री दुर्गा अष्टमी पर रुठियाई नगर की विभिन्न झांकी समितियों द्वारा स्थापित माँ आदिशक्ति के दिव्य स्वरूपों के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
माँ जगदम्बा की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। माँ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करें।
जय माता दी! जय माँ आदिशक्ति!
मध्य प्रदेश में 19 बीफार्मा और 33 डीफार्मा कॉलेजों में शून्य प्रवेश, जबकि 24 कॉलेजों में 10 से कम विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीफार्मा की 38% और डीफार्मा की 58% सीटें खाली हैं।
इसका प्रमुख कारण पाठ्यक्रम, शिक्षा की गुणवत्ता में कमी और रोजगार के सीमित अवसर हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आज आवश्यकता है कि बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार के नए पद सृजित किए जाएं तथा निजी क्षेत्र की फार्मा कंपनियों, दवा निर्माण इकाइयों, अस्पतालों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान संस्थानों में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए।
आज गुना में INDIA ब्लॉक के घटक दलों के जिला पदाधिकारियों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में “वोट बचाओ–देश बचाओ” जन आंदोलन अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र की रक्षा के लिए संयुक्त संकल्प, एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने और आगामी संयुक्त विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
#वोट_बचाओ_देश_बचाओ #IndiaAgainstVoteChori
@ElectionMP2028 सज्जन वर्मा जो भाजपा में जाने के लिए जीभ लपलपा रहे थे, जो विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट बेचने में व्यस्त थे, वे ज्ञान न दें तो अच्छा होगा।
@JVSinghINC@OfficeOfDVS
ग्वालियर में विगत रात्रि शीतला माता मंदिर के निकट अनियंत्रित ट्रक द्वारा 41 श्रद्धालुओं को कुचलने की घटना में 15 श्रद्धालुओं के दुखद निधन एवं कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
मैं राज्य सरकार से मांग करता हूँ कि दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों एवं घायलों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए तथा घायलों का समुचित एवं निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए।
कल राघौगढ़ में अष्टभुजी माता मंदिर, खोगरा में माता रानी की पूजा-अर्चना करने तथा टांकनीपुरा में श्री वैष्णो देवी झांकी समिति द्वारा सजाए गए भव्य दुर्गा माता के पंडाल में माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
माँ जगदम्बा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार करें।
जय माता दी!
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
आज ग्राम गोविन्दपुरा में श्री रामभरोसा मीणा जी के निवास पर आयोजित रामधुन के समापन कार्यक्रम एवं ग्राम दीतलवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान सिंह मीना जी व समस्त परिवार द्वारा आयोजित हरे राम–हरे कृष्ण संकीर्तन में सम्मिलित होकर भक्ति सत्संग का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर श्री हनुमान मंदिर, गोविन्दपुरा के मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण करने का सुअवसर मिला।
प्रभु श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी ग्रामवासियों पर सदैव बनी रहे।
जय श्रीराम! जय श्रीकृष्ण!
सिंह गमन, सत्पुरुष वचन, कदली फलें इक बार।
दिग्विजय वचन, हम्मीर हठ टरे न दूजी बार।।
आज राघौगढ़ किले पर मेरे पिता, आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के राघौगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
यात्रा मार्ग एवं निकट ग्रामवासियों, सरपंचों, पार्षदों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में यात्रा की अगवानी, स्वागत, भंडारा-प्रसादी आयोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर पूज्य संत श्री बृजकिशोर पारीक गुड्डा महाराज जी, संत श्री बालकदास जी महाराज एवं राघौगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री शिवदयाल भार्गव जी की विशेष उपस्थिति रही।
हम सभी का सौभाग्य है कि संत शिरोमणि श्री पीपा महाराज जी के वंशज, ‘हिन्दुपत’ की पदवी से सुशोभित, राघव सेवक राजा श्री दिग्विजय सिंह जी ने 80 वर्ष की आयु में उज्जैन से श्री अयोध्या जी तक धर्मयात्रा का संकल्प लिया है। यह हम सभी के लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है कि यह पावन यात्रा भगवान श्री राघौ जी महाराज की नगरी राघौगढ़ से होकर गुजरेगी।
जय श्री राघौ जी महाराज! सत्य सनातन धर्म की जय!