शरीर रस्सी से बंधा है, हाथ जोड़ रहे हैं , भीख मांग रहे हैं, मजलूम बने हुए हैं.. जानते हैं यह लोग कौन हैं यह वह 32 दरिंदे हैं जिन्होंने 5 दिन तक एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया
बागेश्वर धाम पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
छतरपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला फेसबुक पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोधी कुण्डिया निवासी सत्यम शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर शंभू कुशवाहा नामक अकाउंट से बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां और पोस्ट की गईं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और प्रथम दृष्टया मामला पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत FIR क्रमांक 0428/2026 दर्ज कर ली।
FIR के अनुसार, कथित पोस्ट 4 जुलाई 2026 की रात फेसबुक पर की गई थीं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और जांच अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: मामला पुलिस में दर्ज शिकायत और FIR पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
दिल्ली के स्वरूप नगर की यह तस्वीर है। बारिश में यह बच्चियां ट्रांसफार्मर का सहारा लेकर सड़क पार कर रही हैं।
सोचिये अगर ट्रांसफार्मर में करंट आ गया तो..
महज 13 साल की बच्ची के साथ 32 लोगों ने 5 दिन हैवानियत बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है,
ऐसे लोगों मौत से बुरी सजा मिलनी चाहिए।🥺
The brutality inflicted by 32 men on a 13-year-old girl for five days is horrific and shameful!😳
Such incidents shock not just one family but the entire society!
The perpetrators should receive the harshest punishment and concrete steps should be taken to protect children!
ये राम मंदिर के कोषाध्यक्ष हैं - गोविंद देव गिरी. ये साहब परसों ही एक बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ चुके हैं .
ABP न्यूज के वाजिब सवाल पर अब ऐसे उखड़ रहे हैं , जैसे ....
आज दिनांक 27.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा थाना जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन पुलिस चौकी बरहरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन के कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्माण मानकों का गहन अवलोकन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं स्वीकृत मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से पूर्ण होकर शीघ्र ही पुलिस चौकी का संचालन प्रारंभ किया जा सके।
#UPPolice
कमरे में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला, कान कटा और पैर टूटा; कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
छतरपुर। जिले के बमनौरा क्षेत्र के निवासी दयाराम पाल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि 13 जून को उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और लगातार धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, 13 जून की सुबह करीब 10 बजे बलराम पाल, लखन लाल और रामकिशुन कथित रूप से कुल्हाड़ी और लाठी लेकर उनके कमरे में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर मारपीट की, जिससे उनका दाहिना कान कट गया और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। पीड़ित का कहना है कि पैर की हड्डी भी टूट गई तथा कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से पैर पर वार किया गया।
दयाराम पाल का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने 16 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थी। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उन पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं तथा जान से मारने और धारदार हथियार से हमला करने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में थाना बम्होरी पुलिस पर भी आरोप लगाया गया है कि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर निष्पक्ष जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत-पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस पक्ष और आरोपियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
आज दिनांक 26.06.2026 को थाना सुमेरपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पत्योरा स्थित रेलवे ब्रिज के पास पाथामाई मंदिर के निकट यमुना नदी में तीन बालक डूब गए हैं।
सूचना पर थाना सुमेरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की सहायता से तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाल कर उपचार हेतु जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया जहां चिकित्सको द्वारा 02 बालकों को स्वस्थ्य बताया गया एवं तीसरे बालक रामकृष्ण पुत्र कुलदीप सिंह (उम्र 15 वर्ष) निवासी ग्राम देवगांव, थाना सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर को मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण में थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट क्षेत्राधिकारी सदर (यशपाल सिंह)।
#UPPolice
एक पुलिस दरोगा ने एक बाईक सवार व्यक्ति का 6 हजार का चालान काट दिया, वह व्यक्ति उस दरोगा को तके रहा, जैसे ही दरोगा आगे बढ़ा तो दरोगा भी बिना हेलमेट के था तो उस युवक ने पीछा करके दरोगा का वीडियो बनाकर पूछा आपने मेरा चालान 6 हजार का काटा है आपका हेलमेट कहां है?
आज भगवान बुद्ध की नगरी में बौद्ध भिक्षुओं को बुलडोजर के सामनें लेटना पड़ा। बुद्ध भूमि फाउंडेशन अशोक नगर वालधुनी कल्याण में बुद्ध मुर्ती और स्मारक में प्रशासन द्वारा तोड़ फोड़ की गई।
बौद्ध भिक्षुओं ने आवाज़ उठाई तो शासन प्रशासन ने जेसीबी के साथ लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।
प्रयागराज के “विवेक Sir” रोते हुए
मोदी जी योगी जी और गोदी मीडिया क्या आप लोगों को “विवेक SIR” के आँसू नही दिखाई देते?
ऊपर वाले के पास जब हिसाब होगा तो क्या बोलोगे बच्चों की कोचिंग पर बुलडोजर चलाया, किसी का मकान उजाड़ा, किसी की दुकान उजाड़ी, करोड़ों नौजवानों की ज़िंदगी बर्बाद की।
प्रयागराज का पुलिस प्रशासन छात्रों से जानबूझकर लड़ना चाहता है माहौल ख़राब करना चाहता है।
ये हैं छात्र नेता आशुतोष पांडेय इनको जबरन पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब ये पेपर लीक पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे थे।
मुझे पुलिस अधिकारियों ने कहा आशुतोष को छोड़ दिया जायेगा।
लेकिन अभी मालूम हुआ कि आशुतोष को जेल भेजने की तैयारी है।
कोई बात नही योगी सरकार लड़ना चाहती है तो हम भी पीछे नही लड़ाई आर पार की होगी।
अगर रिहाई नही हुई तो विशाल आंदोलन होगा।
सम्राट चौधरी जी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने से कुछ महीने पहले ही बिहार में कुछ यादव समाज के लोग
कुशवाहा समाज के विरोध में यादव और भूमिहार नया समीकरण बना रहे थे ।
आज भूमिहारों ने एक यादव समाज के एक युवक को बुरी तरह सड़क पर घसीटते हुए लात, घुसे , जूते और बेल्ट से पिटा, कहा गए ओ लोग जो यादव भूमिहार एकता बना रहे थे क्या वे लोग युवक को न्याय दिलाएंगे या फिर राजनीति के नाम पर चुप हो जाएंगे ।
📍~ पटना बिहार ।
भाजपा में जो जितना बेईमान
वो बैठा है उतनी ऊँची मचान!
भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है, इस बात को स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है, साथ ही उसके ऊपर बुलडोज़र भी चलवा दिया है। देखते हैं अब इन भाजपाई विधायक को पार्टी से निकाला जाता है या भाजपा द्वारा अगला मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है।
इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।