करीब 10 वर्षों से उत्तराखंड की सत्ता से दूर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गहरी हताशा और बौखलाहट में हैं। देवभूमि की जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर अमर्यादित भाषा और धमकी की राजनीति शुरू कर दी है।
सूर्य भगवान की उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व #छठ_पूजा की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।
#Chhath_Puja
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पराजित कर खिताब अपने नाम करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#MensU19AsiaCup
आज हल्द्वानी में आयोजित “युवा उत्सव – भजन क्लबिंग” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक संगीत, भक्ति और युवा ऊर्जा के अद्भुत संगम का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
हल्द्वानी के सुभाष नगर स्थित हनुमंत सेवा सदन पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर परम पूज्य, परम श्रद्धेय संत शिरोमणि श्री श्री 1008 मोनी महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समस्त देशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बच्चे हमारे आने वाले कल की उम्मीद हैं, उनकी मुस्कान में खुशहाल समाज की झलक और उनके सपनों में एक सशक्त एवं समृद्ध देश की नींव छिपी है।
आइये, बच्चों की उन्नति, सुरक्षा, सुविधा और प्रेमपूर्ण वातावरण उपलब्ध करने हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के प्रति सदैव संकल्पबद्ध रहें।
#बाल_दिवस #ChildrensDay
मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उत्तराखण्ड में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा, सौर ऊर्जा से आय के अवसर, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने जैसे प्रयासों से गांवों में आजीविका के नए रास्ते खुल रहे हैं।
वहीं, होमस्टे योजना के माध्यम से पारंपरिक पहाड़ी घरों को पर्यटन एवं स्वरोजगार के केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि पहाड़ के युवाओं को अपने गांव में ही रोजगार और उद्यम के अवसर मिलें तथा गांवों में खुशहाली लौटे और उत्तराखण्ड रिवर्स पलायन की नई मिसाल बने।
किसी भी देश की विकास यात्रा में infrastructure की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
बेहतर connectivity तरक्की, रोजगार और उद्योग सबकी नई संभावनाएं बनाती है। और जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है।
इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं: PM @narendramodi
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर सवाल उठ रहे हैं जबकि उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
@RenuSubhas76644 🪔✨ धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ✨🪔
माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का आगमन हो..!!
यह पावन पर्व आपके परिवार में नई उमंग, उत्साह और अपार खुशियाँ लेकर आए..!!!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, योग्यता के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को रक्षा बलों में नियमित सेवा के लिए चुना जाएगा।
वहीं, शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को स्वेच्छा के आधार पर दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का विकल्प मिलेगा। इस अवधि के पूर्ण होने पर उनकी इच्छा और निर्धारित चयन मानदंडों की पूर्ति के अनुरूप उन्हें नियमित सैनिक के रूप में भर्ती होने का भी अवसर मिलेगा।
दीपावली से पूर्व अग्निवीरों को मिली इस बड़ी सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
https://t.co/Cc7vYFuP9U
हल्द्वानी स्थित आवास मे लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओ क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की तथा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों से अवगत कराया।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ₹2 लाख तक की सहायता प्रदान की जा रही है। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आप सभी को मातृशक्ति के प्रेम, त्याग एवं संतान के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के पावन पर्व अहोई अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माता अहोई से आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।