मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आपसे मिले आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामना से अभिभूत हूँ। आपके ये आशीर्वचन ही मेरा सामर्थ्य हैं, सदैव ऋणी रहूंगा।
आप सभी का कोटिशः आभार व धन्यवाद!🙏
गौरवपूर्ण विदाई समारोह में सहभागिता 📷
आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को मुझे IFFCO के प्रबंध निदेशक डॉ. यू.एस. अवस्थी जी एवं श्रीमती रेखा अवस्थी जी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
#IFFCO#FarewellCeremony#USAwasthi#BharatMandapam
मां भारती की रक्षा और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूतों को शत्-शत् नमन।
'कारगिल विजय दिवस' पर पूर्व सैनिक संघ कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अमर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जय हिंद! 🇮🇳
26 जुलाई
कारगिल विजय दिवस
पूर्व सैनिक संघ कोरबा द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम हेतु संघ पदाधिकारी दीपक सिंह, हेमंत कुमार साहू, शैलेष राठौर एवं चंद्रशेखर गौरहा मुझे आमंत्रित करने के लिए कार्यालय पधारे, मैने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर उन्हें आभार व्यक्त किया।
#जय_हिंद
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन 18 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ता भाई भी साथ रहे, जिन्हें विधानसभा की कार्यवाई देखने का अवसर प्राप्त हुआ।
@drramansingh
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व जनप्रिय राजनेता एवं देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा में इसी प्रकार ऊर्जा, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपना योगदान देते रहे
भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
विंध्याचल प्रवास के दौरान माँ विंध्यवासिनी मंदिर समिति व श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष श्री पंकज द्विवेदी जी से आत्मीय भेंट हुई।
पंकज जी का जनसेवा के प्रति समर्पण व सनातन धर्म के प्रति सेवाभाव प्रेरणादायी है, पंकज जी सेवाकार्य में नित नए आयाम स्थापित करें, माँ विंध्यवासिनी से
21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ था।
योग मेरी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है, आप सभी से अपील है कि योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाएं, यह आपके स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है।
मेरे नाना आदरणीय नेतराम शुक्ला जी बलौदा वाले का 109 वर्ष की आयु में देवलोक गमन हुआ। परशुराम ब्राह्मण समाज कोरबा में दो मिनट का मौन धारण कर नानाजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
ॐ शांति🙏
"जय हिन्द - जय हिंद की सेना"
कोरबा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं माँ भारती के वीर जवानों के सम्मान में आयोजित "तिरंगा यात्रा" में हजारों राष्ट्रभक्तों के साथ सम्मिलित हुआ।
देश के शूरवीर जवानों के शौर्य एवं साहस को मेरा नमन।