उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक कानूनगो को 10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। संतराम नामक यह कानूनगो अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात था और जमीन की पैमाइश करने के बदले किसान से रिश्वत मांग रहा था।
65 वर्षीय किसान अयोध्या प्रसाद ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी जिसके बाद कानूनगो को धर दबोचा गया। अगर कोई भी राज्य सरकार का कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है तो 1031 या 1076 पर फोन करके उस अधिकारी या कर्मचारी की शिकायत जरुर दर्ज कराएं।