लड़ा होगा अकेला सारी रात अंधेरों से सूरज
तब जाकर कहीं यह सुहानी प्रभात हो रही है
माननीय नेता जी कुछ तो बात है आपके व्यक्तित्व की
जो हर तरफ आपकी तारीफ़, आपकी ही बात हो रही है
#शिव_जन_संवाद_यात्रा#शिव_मांगे_भाटी@RavindraBhati__
अगर रविन्द्र सिंह भाटी राजनीति में नहीं आते, तो कई यूट्यूबर आज भी "कंटेंट की तलाश" में घूम रहे होते।
कुछ लोगों की पूरी दुकान ही "भाटी" के नाम पर चल रही है।
सुबह भाटी, दोपहर भाटी, शाम भाटी... और महीने के अंत में YouTube की कमाई भी भाटी।
जिस दिन भाटी पर वीडियो नहीं बनता, उस दिन कई चैनलों का एल्गोरिदम भी मानो शोक में चला जाता है।
सच तो यह है कि कुछ लोगों के लिए रविन्द्र सिंह भाटी नेता कम, और कमाई का सबसे बड़ा "कंटेंट पैकेज" ज़्यादा हैं।
भाटी नाम नहीं... कई चैनलों की करेंसी है।
वाह रे भाटी, तुम बेरोजगारों के मसीहा हो।
बाड़मेर की गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों के हक की लड़ाई में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी जी को भाजपा सरकार की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण कलेक्ट्रेट कूच करना पड़ा और वहां अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने जैसे कठोर कदम के लिए मजबूर होना पड़ा, यह लोकतंत्र पर कलंक है।
भाजपा शासन में जब एक विधायक की ही यह दुर्दशा है, तो आम जनता की स्थिति कितनी दयनीय होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि तत्काल इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों और विधायक से तुरंत वार्ता करें और उनकी मांगों का ठोस एवं सकारात्मक समाधान निकाला जाए l
@RavindraBhati__
बाड़मेर के शिव क्षेत्र में मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर गिरल लिग्नाइट माइंस में पिछले 38 दिनों से धरना जारी है,लेकिन राजस्थान सरकार अब तक पूरी तरह मौन बनी हुई है।पिछले 15 दिनों से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी स्वयं मजदूरों के समर्थन में धरने पर बैठे रहे।
यह प्रदेश सरकार की घोर विफलता है कि मजदूरों और जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को लगातार अनदेखा किया गया,जिसके चलते एक निर्वाचित विधायक को पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा।यदि सरकार अब भी नहीं जागी,तो यह केवल प्रशासनिक असफलता नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर आघात माना जाएगा।
@RavindraBhati__
बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों का 38 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। शिव विधायक श्री @RavindraBhati__ भी 15 दिन से इन मजदूरों के साथ बैठे हैं परन्तु न तो सरकार ने कोई वार्ता की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया। इस उदासीनता के कारण वे मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने तक को मजबूर हुए।
भाजपा के शासन में एक विधायक को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। राज्य सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर ध्यान देकर सकारात्मक हल निकालना चाहिए।
@PSKhachariyawas
जन-जन के लाडले, जनता की बुलंद आवाज़, ज़मीनी स्तर के लोकप्रिय जननेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री प्रतापसिंह खाचरियावास जी को जन्मदिवस की कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ
झुठे वादे नहीं चलेंगे ----- ओरण को राजस्व में रिकॉर्ड करना ही होगा,आज पदयात्रा जयपुर विधानसभा तक जा रही है,कल के दिन घेराव होगा, फिर दिल्ली दुर नहीं है,
#ओरण_बचाओ_जैसाण_बचाओ
@niharika_times सच्चाई को दबाया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता। रविंद्र सिंह भाटी केवल एक नाम नहीं, बल्कि जनता की उम्मीद हैं। सरकार का दबाव उन्हें डिगा नहीं सकता, क्योंकि जिनके साथ जनता का आशीर्वाद हो, उन्हें कोई कमजोर नहीं कर सकता। याद रहे— आज रात है, तो कल उजाला भी होगा!"
@niharika_times किसी भी व्यक्ति या नेता के खिलाफ गंभीर शब्दों का प्रयोग बिना पुख्ता सबूतों के नहीं होना चाहिए। आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत या अमर्यादित। पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है, किसी की छवि को धूमिल करना नहीं।"