मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
@Wangchuk66@GitanjaliAngmo
पत्रकार - REET पेपर लीक के वक्त आप शिक्षा मंत्री थे ?
डोटासरा- "परीक्षा मेने थोड़ी करवाई है , परीक्षा तो शिक्षा बोर्ड ने करवाई है "
मतलब शिक्षा मंत्री अपने शिक्षा विभाग के प्रति ही जबाबदेह नहीं है ..?
फिर तो धर्मेन्द्र प्रधान कह दे --
--NEET मेने नहीं NTA ने करवाई है मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं
विडिओ 2021 का है
जब राजस्थान मे शिक्षक भर्ती का पेपर लीक हुआ था ,तब सरकार ने केवल पेपर रद्द किया ,इस्तीफा नहीं
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की मेहनत, समर्पण और परिश्रम की भूमिका सदैव सर्वोपरि रही है।
भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर संगठन से जुड़े सभी श्रमिक भाइयों-बहनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ll मीडिया संवाद ll
आज नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया से चर्चा के दौरान पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) एवं सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (CPSFI) के मध्य हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) की जानकारी साझा की।
इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से भारत 2029 वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट गेम्स की मेज़बानी के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा। इसके लिए चेन्नई एवं भुवनेश्वर को संभावित मेज़बान शहरों के रूप में प्रस्तावित किया जाएगा।
भारत ने पूर्व में भी अनेक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की सफल मेज़बानी कर अपनी क्षमता सिद्ध की है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह प्रयास न केवल भारत को वैश्विक पैरा खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नए अवसर, बेहतर खेल अवसंरचना और समावेशी खेल संस्कृति को भी नई दिशा देगा।
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग हमारे देश के नौजवानों को अपने राजनीतिक लाभों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में हमारी सरकार विद्यार्थियों और नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझते हैं और वे प्रगति, विकास तथा राष्ट्रनिर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे।
हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर हमारे छात्रों और युवाओं के साथ, किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा manufactured sense of anger केवल जनता, विशेषकर हमारे बच्चों और युवाओं को भ्रमित करने और गुमराह करने का एक असफल प्रयास है।
- श्री @rajnathsingh, रक्षा मंत्री
भारत को वैश्विक पैरा खेलों का केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल! 🇮🇳
आज पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) एवं सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (CPSFI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस महत्वपूर्ण साझेदारी के साथ भारत ने 2029 World Abilitysport Games की मेज़बानी के लिए अपनी दावेदारी को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है। संभावित मेज़बान शहरों के रूप में चेन्नई एवं भुवनेश्वर पर विचार किया जा रहा है।
यह केवल एक समझौता नहीं, बल्कि भारत में समावेशी खेल संस्कृति, दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण और विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी संकल्प है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से भारत वैश्विक पैरा खेलों की मेज़बानी कर एक नई पहचान स्थापित करेगा तथा दुनिया को अपनी क्षमता, संगठन और खेल उत्कृष्टता का परिचय देगा।
@IndiaSports@FitIndiaOff@PCI_IN_Official
दिल्ली: पीसीआई ने 2029 ‘वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट गेम्स’ की मेजबानी के लिए सीपीएसएफआई से समझौता किया।
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझरिया ने कहा, "आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय पैरालंपिक समिति के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत हम 2029 वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट्स गेम्स की मेजबानी के लिए बोली (बिड) लगाएंगे। इसके लिए चेन्नई और भुवनेश्वर को संभावित मेजबान शहरों के रूप में प्रस्तावित किया जाएगा। हम इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की सफल मेजबानी कर चुके हैं..."
लोकतंत्र की मर्यादा के सम्मान में भाजपा राजस्थान द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के दौरान लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं संवैधानिक गरिमा की अवहेलना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय का घेराव एवं विशाल विरोध प्रदर्शन।
दिनांक: 22 जुलाई 2026
समय: दोपहर 01:00 बजे
स्थान: भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रारंभ
दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के छात्रों और युवाओं को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औज़ार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में हमारी सरकार विद्यार्थियों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हमारे छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझते हैं और वे प्रगति, विकास तथा राष्ट्रनिर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे।
हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर हमारे छात्रों और युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा Manufactured Sense of Anger केवल जनता, विशेषकर हमारे बच्चों और युवाओं को भ्रमित करने और गुमराह करने का एक असफल प्रयास है।
युवाओं की भावनाओं और उनकी चिंताओं के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं। संसद का सत्र चल रहा है, सरकार ने हर मुद्दे पर सार्थक बहस करने की भी बात कही है, मगर विपक्ष संसद में नहीं बल्कि सड़क पर मुद्दों का समाधान करने का अनुचित प्रयास कर रहा है।
लोकतंत्र में मुद्दों पर चर्चा करने की जगह संसद भवन है, जहाँ विपक्ष अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए यदि विपक्ष गंभीर है तो मौजूदा मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने में व्यवधान न उत्पन्न करे और संसद में ही सभी मुद्दों पर देश का ध्यान आकर्षित करे।
राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक बनते जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास पर जो हुआ, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत और भारत के राजनीतिक इतिहास का एक दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय है।
संसद में हर विषय पर संवाद के लिए हम हमेशा तैयार हैं, लेकिन अराजकता स्वीकार्य नहीं।
-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin
INDI गठबंधन का व्यवहार बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना है। उनकी प्रजातांत्रिक विरोधी गतिविधि साफ-साफ संसद में दिख रही है। वे संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके ये प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं।
हमारी सरकार हर मुद्दे के साथ-साथ नीट में पेपर लीक और उससे निकलने वाली सारी गतिविधियों पर भी चर्चा करने के लिए तैयार है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार एक पारदर्शी सरकार है, जो लोगों के पक्ष में हमेशा फैसला करने वाली सरकार है। विपक्ष की जनविरोधी गतिविधियों की हम तीव्र भर्त्सना करते हैं। इनको प्रजातंत्र में कोई विश्वास नहीं है।
महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Dev_Fadnavis
मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक पुनरुत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया में 'शब्द संग्रहालय' के पहले चरण का लोकार्पण किया।
22 भारतीय भाषाओं, बोलियों और 9 अत्याधुनिक डिजिटल गैलरियों से युक्त यह संग्रहालय भाषा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। साथ ही, देशभर के भाषा-प्रेमियों, शोधार्थियों और अध्यापकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
नई दिल्ली स्थित होटल द लीला पैलेस, चाणक्यपुरी में आयोजित ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हो रहे भारतीय पैरा दल के विदाई समारोह में अपने अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अथक परिश्रम से देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ एवं उत्साहवर्धन करने का अवसर मिला।
हमारी 28 सदस्यीय भारतीय पैरा टीम केवल खिलाड़ियों का दल नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, विश्वास और सपनों की प्रतिनिधि है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने जज़्बे, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर विश्व मंच पर तिरंगे की शान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को अग्रिम शुभकामनाएँ।
विजयी भव, तिरंगे का मान बढ़ाइए।
जय हिंद! 🇮🇳
#TeamIndia #Glasgow2026 #ParaSports #ParalympicCommitteeOfIndia #CommonwealthGames #RoadToGlasgow
पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई।
कुछ सप्ताह पहले देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया।
अभी कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन देश को समर्पित की गई है।
विश्व के बहुत कम देश ऐसे हैं, जिसके पास ये सुविधा है।
लेकिन भारत ने जो हाइड्रोजन ट्रेन देशवासियों को समर्पित की है, वो सबसे ताकतवर इंजन वाली और सबसे लंबी है।
- पीएम @narendramodi