“मेरा दलित साथी पैसे, पढ़ाई और संस्कारों में मुझसे आगे लेकिन उसे जाति के कारण नहीं मिलता रूम”
ब्राह्मण युवक ने वीडियो में बताया भारत के शहरों में जातिगत भेदभाव का सच!
@DDSirChtr03@mintechnicalmp@JansamparkMP माननीय मंत्री महोदय जी से आग्रह है कि मध्य प्रदेश भविष्य सुरक्षा मॉडल बर्षों से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को जल्द लागू जावे!
माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी को सपरिवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
महोदय तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय पालीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में बर्षों से कार्यरत अतिथि विद्वानों (व्याख्याताओं) को पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा मॉडल की तरह बेहतर म प्र मॉडल घोषित कर लागू किया जावेगा
समस्त तकनीकी अतिथि विद्वान (व्याख्याता) मध्य प्रदेश
@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP
@DDSirChtr03@mintechnicalmp@JansamparkMP माननीय मंत्री महोदय जी से आग्रह है कि मध्य प्रदेश भविष्य सुरक्षा मॉडल बर्षों से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को जल्द लागू जावे!
*"10 हजार में राष्ट्र निर्माण संभव नहीं"* -
*************************
*पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय पर सरकार से किया नीतिगत पुनर्विचार का आग्रह*
"" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" "" ""
*मैहर/भोपाल।* प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के मानदेय से संबंधित राष्ट्रीय तुलनात्मक अध्ययन के बाद चार्ट सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में देश से सबसे कम वेतन पर सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने गहरी चिंता व्यक्त की है और मध्यप्रदेश सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को कम वेतनमान पर रखकर ड्यूटी लेना मध्यप्रदेश की शिक्षा नीति पर एक प्रश्नचिह्न है। हरियाणा जैसा राज्य अपने प्राथमिक स्तर के अतिथि शिक्षक को 30,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान कर रहा है, दिल्ली में यही मानदेय 28,000 रुपये है, राजस्थान में 21,000 रुपये है, जबकि मध्यप्रदेश में एक प्राथमिक अतिथि शिक्षक को मात्र 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। माध्यमिक स्तर पर दिल्ली 32,000 दे रहा है, हमारे यहाँ 14,000 है। उच्च माध्यमिक में हरियाणा 39,000 दे रहा है, हमारे यहाँ 18,000 है। महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की स्थिति भी समान है, जहाँ हरियाणा 57,700 रुपये दे रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में 30,000 से 38,500 के बीच है।
उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम और शिक्षकों के दायित्व समान हैं, तो मध्यप्रदेश के शिक्षकों के साथ मानदेय में इतना बड़ा अंतर न्यायोचित नहीं कहा जा सकता। आज प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत शासकीय विद्यालय अतिथि शिक्षकों के अथक परिश्रम से संचालित हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से लेकर चुनाव और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्वों तक में इनकी भूमिका अग्रणी रही है।
*अतिथि शब्द विलोपित करने का दिया सुझाव*
______________________
पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि *"अतिथि"* शब्द पर अब पुनर्विचार की आवश्यकता है। अतिथि की परिभाषा अल्पकालिक होती है, जबकि हमारे अतिथि शिक्षक विगत 10 से 15 वर्षों से शिक्षा व्यवस्था की अनवरत सेवा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें केवल अतिथि कहना उचित नहीं होगा।
उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से अतिथि शिक्षकों की दीर्घकालीन सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें सम्मानजनक संविदा सेवा के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखते हुए वर्तमान में 10 माह के मानदेय की व्यवस्था के स्थान पर 12 माह किए जाने की बात कही। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश के दो माह में उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न होता है। अतः 12 माह की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पूरे वर्ष के मानदेय की व्यवस्था की जाए।
अपने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में भी हरियाणा मॉडल के अनुरूप मानदेय का पुनर्निर्धारण किया जाए, ताकि वर्ग-3 के लिए 25,000 रुपये, वर्ग-2 के लिए 32,000 रुपये, वर्ग-1 के लिए 39,000 रुपये एवं महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के लिए 57,700 रुपये के मान से मानदेय प्रदान किया जा सके।
अंत में पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह विषय किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य और गुरुजनों के सम्मान का विषय है। मेरा मध्यप्रदेश सरकार से आग्रह है कि अतिथि शिक्षकों की इस न्यायोचित मांग को प्राथमिकता में लेकर शीघ्र निर्णय लिया जाए। इस न्याय की लड़ाई में मैं अतिथि शिक्षकों के साथ हूँ।
*- नारायण त्रिपाठी, पूर्व विधायक, मैहर*
@CMMadhyaPradesh@mintechnicalmp@JansamparkMP
मध्य प्रदेश मॉडल की राह हज़ारों अतिथि विद्वान देख रहे हैं आखिर कब पूरी होगी लगातार त्योहार भी निकल रहे और भारतीय मह्त्वपूर्ण दिवस 15 अगस्त भी निकल रहे हैं! #हरियाणा_मॉडल के हरियाणा में लागू होने के बाद बिहार में भी लागू होने बाला है कोर्ट का आदेश दिल्ली गेस्ट Teachers के लिए भी ऐतिहासिक निर्णय आ चुका है जो जल्द मॉडल में बदल सकता है! आखिर क्यों बना बदले अतिथि भी 2,3 दशक से भी ज्यादा समय से सेवायें अल्प मानदेय में जो दे रहे हैं!
मध्य प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी ने भारतीय मजदूर संघ, विभागीय मंत्री इन्दर सिंह परमार जी एवं तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा विभागीय अधिकारियों के समझ #अतिथि_विद्वान_सम्मेलन में देश का बेहतर मॉडल लागू किए जाने हेतु बोला है!
अतिथि विद्वान भी अल्प कालखंड मानदेय और fall-out रूपी परिस्थितयों से गुजरे हैं तब 12 माह मानदेय और मातृत्व अवकाश मिला है!
तकनीकी शिक्षा विभाग में तो fall-out भी बाहर है और बहुत से साथी अतिथि 400 रुपया #कालखंड पर कार्यरत है! जो अतिथि पॉलिसी 5.10.2023 के अंतर्गत है उन्हें 11 माह मानदेय और बिना paid मातृत्व अवकाश मिल रहा है तो अत्यंत गंभीर है क्योंकि सम्मेलन में विभागीय मंत्री जी भी बताया है!
लगता है रक्षा बंधन भी निकलने वाला है अतिथि विद्वान बहने मातृत्व अवकाश से बंचित रहेंगी और 11 माह मानदेय में सुधार भी नहीं मिलेगा!
आशा है #शिक्षक_दिवस 5 सितंबर पर ही कुछ मांग पूरी हो जाए जिससे तकनीकी अतिथि भी मुख्य धारा में आ जाते एवं #मध्य_प्रदेश_मॉडल जल्द लागू हो जाता!
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के माननिय मंत्री जी @Indersinghsjp जी को पूरे प्रदेश के तकनीकी अतिथि व्याख्याताओ और उनके परिवार कि तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।बाबा महाकाल कि कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।जल्द ही आप के सानिध्य मे हमें भी स्थाईतव,भविष्य सुरक्षा मिले यही निवेदन है
माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री @Indersinghsjp जी से निवेदन है कि माननीय मुख्यमंत्री जी @DrMohanYadav51 की घोषणा अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिथि विद्रानों के हितों के संरक्षण एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उच्च शिक्षा विभाग की भांति विभागीय समिति का गठन किया जावे।
तकनीकी अतिथि विद्वानों को उच्च शिक्षा अतिथि विद्वानों के समान 12 माह मानदेय , मातृत्व अवकाश जल्द लागू किया जावे बर्षों से मांग की जा रही है एवं दोनों विभागों के अतिथि विद्वानों का मध्य प्रदेश मॉडल से भविष्य सुरक्षित हो
@Indersinghsjp
तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय पालीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में बर्षों से कार्यरत अतिथि विद्वानों को उच्च अतिथि विद्वानों के समान प्रावधान एवं जल्द भविष्य सुरक्षा समिति का गठन किया जाये जिससे एकरूपता के साथ दोनों विभागों में महापंचायत की तरह बेहतर मध्य प्रदेश मॉडल लागू हो सके|
@CMMadhyaPradesh@mintechnicalmp@JansamparkMP
तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय पालीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में बर्षों से कार्यरत अतिथि विद्वानों को उच्च अतिथि विद्वानों के समान प्रावधान एवं जल्द भविष्य सुरक्षा समिति का गठन किया जाये जिससे एकरूपता के साथ दोनों विभागों में महापंचायत की तरह बेहतर मध्य प्रदेश मॉडल लागू हो सके|
@CMMadhyaPradesh@mintechnicalmp@JansamparkMP