निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।
साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।
@narendramodi जी, @AmitShah जी - ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे?
निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
जय भीम। जय संविधान।
ये मुसलमान है। ये महिला है। ये पत्रकार है। ये Gen-Z है।
जुर्म इतना है कि देशभक्त महिला पत्रकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से सवाल पूछ लिया। फिर अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से इस बहन की पिटाई कर दी।
मोदी जी के अमृतकाल वाले कथित न्यू इंडिया में अब मुसलमान होना, महिला होना और निष्पक्ष पत्रकार होना, सबसे बड़ा गुनाह है।
भाजपा ने पूरे देश में सत्ताई निरंकुशता की हर सीमा को लाँघ दिया है। निरंकुश भाजपा सरकारों से अब सवाल पूछना उनकी आलोचना करना ही सबसे बड़ा अपराध है।
दिल्ली हो या बिहार, हर जगह कायर भाजपाई अब पुलिस से पत्रकारों को पिटवा रहे हैं, डरा रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं और पुलिस लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रतीक बन गई है।
मप्र के सीहोर में 90 साल के किसान दंपत्ति खुद हल में जुते खेत जोतते दिखे। न ट्रैक्टर है, न बैल बस हौसला है। ये तस्वीर सरकारी 'किसान कल्याण' योजनाओं की जमीनी सच्चाई बयां करती है। जानकारी के लिए बता दूं यह कृषि मंत्री शिवराज सिंह का गृह और चुनाव क्षेत्र है।
भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभाग (संक्षेप में)
(आधार: जन शिकायतें, मीडिया रिपोर्ट, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल, लोकपाल आदि)
1. पुलिस विभाग – फर्जी केस, रिश्वत, FIR में देरी, ज़मीन विवाद में पक्षपात।
2. राजस्व विभाग – ज़मीन रजिस्ट्री, खतौनी, नामांतरण में भारी भ्रष्टाचार।
3. नगर निगम/पालिका – अवैध निर्माण, सफाई व्यवस्था, नक्शा पास कराने में रिश्वत।
4. ग्राम पंचायत/ब्लॉक – सरकारी योजनाओं (आवास, पेंशन, राशन) में गड़बड़ी।
5. बिजली विभाग – फर्जी बिलिंग, रिश्वत के बिना लाइन सुधार नहीं।
6. RTO विभाग – लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट में भ्रष्टाचार।
7. स्वास्थ्य विभाग – दवाओं में घोटाले, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, कमीशनखोरी।
8. शिक्षा विभाग – भर्ती घोटाले, फर्जी उपस्थिति, निजी स्कूलों से सांठगांठ।
9. आवास एवं शहरी विकास – निर्माण व टेंडर प्रक्रिया में घोटाले।
10. कर विभाग (IT/GST) – छापों से बचाने, फर्जी रिटर्न, रिश्वतखोरी।
📌 भ्रष्टाचार राज्य व ज़िले अनुसार बदलता है और बिचौलियों की भूमिका इसे और बढ़ा देती है।
स्रोत: @NCIBHQ
15 जुलाई 2025 को RRB ALP CBAT परीक्षा में कई केंद्रों पर कंप्यूटर लॉक हो गए, अभ्यर्थी सवाल हल नहीं कर पाए। ये तकनीकी गड़बड़ी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
शिक्षकों तक को निवस्त्र होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है लेकिन रेलवे के जिम्मेदार लोगो के कान में रुई और आंख पर पट्टी बंधी है !
जिम्मेदार कौन जवाबदेह कौन ?
#rrbalp #RRB
#BiharElections2025
#Railway_Reform
हमारी 5 माँगे साफ़ हैं:
1️⃣ Railway Calendar जारी हो
2️⃣ Group D Vacancy बढ़ाई जाए
3️⃣ Waiting List घोषित हो
4️⃣ Exam Centre पास में दिया जाए
5️⃣ धांधली पर सख़्त कार्रवाई हो
भविष्य के साथ मज़ाक अब बर्दाश्त नहीं!
हमारी मेहनत का सम्मान चाहिए, बहाने नहीं।
#Railway_Reform
जून 2023 तक सिर्फ Group C/Level 1 में 2.74 लाख रिक्त पद सुरक्षा श्रेणी में 1.7 लाख ख़ाली) हैं फिर भी Group D में कुछ हज़ार की वैकेंसी निकाली जाती है और कोई Waiting List नहीं जारी की जाती। यह रेलवे की मनोदशा साफ बताती है: पद भरने की कोई मंशा ही नहीं। क्या ये चयन प्रक्रिया छात्रों के भविष्य को महत्व देती है, या सिर्फ चुनावी झलक के लिए है? #Railway_Reform
🚨 #Railway_reform 04/07/2025, 11 AM को रेलवे स्टूडेंट्स के हक़ के लिए एकजुट हों! आवाज़ बुलंद करें! अपनी माँगो को देश को बताइए , जिम्मेदार लोगो को याद दिलाइए !
#Railway_Reform
अब युवा जाग चुका है —
अब सिर्फ़ वादे नहीं, न्याय चाहिए!
हमारी माँगें बिलकुल स्पष्ट हैं:
1️⃣ रेलवे परीक्षा की तय समयसीमा हो
2️⃣ Group D पदों में उचित बढ़ोतरी हो
3️⃣ वेटिंग लिस्ट जल्द जारी की जाए
4️⃣ परीक्षा केंद्र अपने राज्य में ही हो
5️⃣ पेपर लीक और धांधली पर ज़ीरो टॉलरेंस हो
अब धैर्य नहीं, एक्शन चाहिए।
हम हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं, और पीछे हटने वाले नहीं हैं।
#Railway_Reform ✊
युवा बोलेगा, तंत्र बदलेगा!
अब नहीं रुकेगा भारत का नौजवान!
Rakesh Yadav Sir की ऐतिहासिक मुहिम #Railway_Reform को देशभर के छात्रों का अपार समर्थन मिला। हम सभी युवाओं की एकजुटता ने इसे Twitter पर #1 Trending बना दिया है! आप सभी का दिल से धन्यवाद 🙏 यह सिर्फ शुरुआत है, बदलाव अब निश्चित है! #Railway_Reform#ThankYouStudents