बालाजी महाराज की असीम कृपा, परिवार के सहयोग और गुरुओं के आशीर्वाद से RPSC Assistant Professor (Mathematics) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह सफलता आप सभी के स्नेह और मार्गदर्शन का परिणाम है।" 🌸📚
#firstrank
हम इस तमीज़ के साथ उस के पास बैठते हैं
कि जैसे शाह के क़दमों में दास बैठते हैं
बस एक तू है जिसे दोस्त बोलता हूँ मैं
वगर्ना साथ में ऐसे पचास बैठते हैं
🖤🌸
अमूल्य मिश्रा
इतना मजबूर न कर बात बनाने लग जाएँ
हम तिरे सर की क़सम झूट ही खाने लग जाएँ
इतने सन्नाटे पिए मेरी समा'अत ने कि अब
सिर्फ़ आवाज़ पे चाहूँ तो निशाने लग जाएँ
मैं अगर अपनी जवानी के सुना दूँ क़िस्से
ये जो लौंडे हैं मिरे पाँव दबाने लग जाएँ
🖤🌸😛
महशर अफ़रीदी
मैं ना कहता था की मैं तरसा हुआ हूँ प्यार का
लो मोहब्बत हो गई अब दोस्ती का क्या करूँ
ज़हन से उतरी नहीं पहली मोहब्बत आज तक
ये जो तुमसे हो गई इस आख़िरी का करूँ
🖤🌸
महशर अफ़रीदी