संत शिरोमणि गुरु कबीर दास जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य एवं गरिमामयी समारोह के कुछ विशेष पल।
इस अवसर पर दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी, भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @blvermaup जी, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री @bjpravinder16 जी एवं नजफगढ़ जिला अध्यक्ष श्रीमती राज शर्मा जी की स्नेहमयी एवं प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
संत कबीर दास जी के समरसता, समानता, सेवा एवं मानवता के विचार हम सभी को सदैव समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले मेरी विधानसभा के देवतुल्य क्षेत्रवासियों, नजफगढ़ जिला भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
#SantKabirDasJayanti #NajafgarhVidhansabha #BJPDelhi #NeelamKrishanPahalwan
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत में मातृशक्ति का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है तथा राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान प्रेरणादायी है।
आइए, हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।
#InternationalWomensDay#NariShakti #WomenEmpowerment
आप सभी को रंगपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगों के इस उल्लासपूर्ण त्योहार पर ईश्वर से कामना है कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के रंग सदैव खिलते रहें।
#RangPanchami#FestivalOfColors#IndianFestivals
दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती @gupta_rekha जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नारी शक्ति आज नए भारत के परिवर्तन की अग्रणी शक्ति बन चुकी है। महिलाओं का साहस, संवेदनशीलता, नेतृत्व और संकल्प समाज को नई दिशा दे रहा है और देश को अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर तथा प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आज महिलाएँ शिक्षा, अर्थव्यवस्था, प्रशासन और नवाचार सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और उनका बढ़ता योगदान भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।
#InternationalWomensDay
#SheLeadsBharat
#NayeBharatKiNariShakti @BJP4Delhi
नारी सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में एक और कदम।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज सरोजनी नगर में GPRA Type-5 क्वार्टर्स का दौरा किया और महिला लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपी। साथ ही श्रमजीवी बहनों से संवाद किया।
#PMModi@BJP4Delhi
कल रोहट गांव में दहिया जी के निवास पर उनकी सुपुत्री के मेंहदी एवं संगीत समारोह में सम्मिलित होकर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ आनंदमय क्षण साझा किए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि बेटी का वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों परिवारों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें।
#SangeetCeremony #MehendiCeremony #FamilyFunction
उत्तम नगर में हुई जघन्य हत्या के मामले में दिल्ली सरकार का कड़ा संदेश साफ है।
अपराध के लिए राजधानी में कोई जगह नहीं।
मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दोषियों के खिलाफ त्वरित गिरफ्तारी और बुलडोज़र कार्रवाई के साथ ‘Zero Tolerance’ की नीति को जमीन पर उतारा गया है।
कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए यह स्पष्ट चेतावनी है कि दिल्ली में अपराध करने वालों को सख्त और उदाहरणीय सजा मिलेगी।
तीसरी बार ICC Men's T20 World Cup का खिताब जीतकर इतिहास रचने पर इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। 🏆
यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। टीम इंडिया की इस शानदार उपलब्धि ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
#INDvsNZ#T20WorldCup2026final
दिल्ली में नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में बहनों के लिए नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, कामकाजी माताओं के लिए 500 पालना सेंटर और ₹1 करोड़ तक के कोलैटरल-फ्री लोन जैसी व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं।
साथ ही सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, LPG-PNG DBT, लखपति बिटिया योजना और लाडली योजना की बकाया राशि बेटियों तक पहुँचाकर दिल्ली की महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प और मजबूत किया गया है।
@BJP4Delhi
दिल्ली के विकास को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी द्वारा ₹18,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ — जिसमें 2 नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन एवं 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास शामिल है।
यह ऐतिहासिक पहल दिल्ली की जनता को बेहतर यातायात, सुविधा और आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#ThankYouModiJi #DelhiMetro #ViksitDelhi
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, एयरपोर्ट और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में समर्पित सभी वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत ढाल है। देश आपकी सेवा और बलिदान को नमन करता है।
#CISF #CISFRaisingDay #NationFirst
देश की प्रथम महिला अध्यापिका एवं नारी शिक्षा और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
#SavitribaiPhule#WomenEmpowerment #NariShakti
वन्देहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बराम।
मार्जनीकलशोपेतां शूपलिङ्कृतमस्तकाम्।
शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ शीतला की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
#SheetalaAshtami#MaaSheetala#SanatanCulture
अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक, महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
#ChhatrapatiSambhajiMaharaj#Tribute#IndianHistory
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिल्ली में एक वर्ष में 24×7 जनता के बीच रहकर विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
370 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की स्थापना, यमुना की सफाई के लिए लगातार कार्य, कूड़े के पहाड़ खत्म करने के लिए कचरे के प्रोसेसिंग में वृद्धि, तथा गरीब, आश्रित और मजदूर वर्ग के लिए 70 अटल कैंटीन शुरू की गई हैं।
साथ ही 50 वर्षों बाद दिल्ली के लिए नया ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू किया गया, प्रशासन को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए ई-फाइल सिस्टम की शुरुआत की गई, तथा शिक्षा क्षेत्र में 7,000 स्मार्ट क्लासरूम, 275 कंप्यूटर लैब और 100 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं।
दिल्ली लगातार विकसित भारत की विकसित राजधानी की ओर बढ़ रही है।
@BJP4Delhi
आज कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
#MlaOnDuty#NeelamKrishanPehlawan #NajafgarhVidhansabha
आज दिचाऊँ एक्सटेंशन में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती @gupta_rekha जी भी साथ रहीं।
इस गली में सीवर, गैस की पाइपलाइन, नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य एक साथ संपन्न किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
#DevelopmentWork #NeelamKrishanPehlawan #NajafgarhVidhansabha
आज ही के दिन 1930 में महात्मा गांधी जी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के नमक कर के विरोध में ऐतिहासिक दांडी मार्च (नमक सत्याग्रह) की शुरुआत की थी।
यह आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम में जनशक्ति और अहिंसा की ताकत का प्रतीक बना।
इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन।
#DandiMarch #SaltSatyagraha #FreedomStruggle
आज दिचाऊँ गांव के MCD पार्क में 1971 के युद्ध में शहीद हुए शहीद मुक़्तियार सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके परिवारजनों द्वारा आयोजित हवन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती @Rekhashokeenbjp जी भी उपस्थित रहीं।
देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को कोटि-कोटि नमन।
#ShaheedMukhtiarSingh #1971War #Tribute
आज बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र में बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक में क्षेत्र में पुराने एवं जर्जर तारों को बदलने, जिन घरों में अब तक बिजली के मीटर नहीं लगे हैं वहाँ शीघ्र मीटर लगाने, तथा बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
क्षेत्रवासियों को बेहतर बिजली सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
#ElectricityDepartment #PowerSupply #NajafgarhVidhansabha