मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है - पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही हमें यह भी पूछना ज़रूरी है कि मज़दूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं।
जब रोज़गार ख़त्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमज़ोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमज़ोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है। जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं।
यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है - यह एक धराशाई हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
राज्य सरकार से आग्रह है कि घायलों के उपचार एवं पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस के साथियों से अपील करती हूं कि पीड़ितों की यथासंभव मदद करें।
"काम का पैमाना यह है कि मुल्क में ऐसे कितने लोग हैं जिनकी आंखों से आंसू बहते हैं और उनमें से कितने आंसू हमने पोंछे, कितने आंसू हमने कम किए।"
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी कहते थे कि कोई देश तभी आगे बढ़ता है जब उसके करोड़ों लोग तरक्की करें और खुशहाल हों। इसके लिए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक, उद्योग एवं कृषि से जुड़े बड़े-बड़े संस्थान बनाए। इन्हीं संस्थानों की बुनियाद पर भारत मजबूती से खड़ा हुआ।
महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पहले प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी सदैव देश की स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
बरसठी में आर सी पांडे जी के घर पर उनके पिताजी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लव गुप्ता जी तथा अन्य लोगों के साथ।
जौनपुर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एस पी सिंह जी के निधन के समाचार से मन दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को शांति दें तथा परिवार को या दुख सहने की शक्ति दें।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिलने से मन दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है उनको शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ दें।