मा0 मंत्री जी द्वारा पौधशाला में सीड बेड, थैला भरान व उसमें अंकुरित हो रहे पौधों का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि पौधरोपण के समय पौधों की ऊंचाई 4-5 फिट से कम नहीं होना चाहिए। मा0 मंत्री जी के भ्रमण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी,समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे
मा0 मंत्री जी द्वारा पौधों की सुरक्षा व सिंचाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तथा सिंचाई व सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। मा0 मंत्री जी द्वारा सभी पौधरोपण स्थलों में सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देशित किया गया।
दिनांक 23/03/2025 को डा० अरुण कुमार सक्सेना ,मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उ०प्र०, द्वारा बहराइच वन प्रभाग में बेतिया-आसाम मार्ग पर वृक्षारोपण वर्ष 2024 में कराये गये 12000 पौधों, रक्षाबंधन वाटिका, दुलारपुर पौधशाला का औचक निरीक्षण किया गया।
दिनांक 12 दिसंबर24 को जिला अधिकारी महोदया बहराइच की अध्यक्षता अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक के संपन्न की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्र.व.अ. कतर्नियाघाट,उप जिलाधिकारी,पयागपुर,कैसरगंज, उप निदेशक कृषि उपस्थित रहे।