गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!
मोदी कैबिनेट ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी है।
इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही चीनी मिलों और संबंधित सहायक कार्यों में लगे 5 लाख श्रमिक लाभान्वित होंगे। #CabinetDecisions
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी को शुभ जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
देवाधिदेव भगवान ओंकारेश्वर महादेव जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
Dr. Sumer Singh Solanki
भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, अदम्य साहस एवं न्याय के प्रतीक प्रभु परशुराम हम सभी के जीवन में साहस, सुबुद्धि और संपन्नता का संचार करें।
स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम चिंगारी 1857 की क्रांति के अमर बलिदानी, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिवीर तात्या टोपे जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री, संविधान निर्माता बाबासाहब डाँ भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाए बधाई जय भीम-जय भारत
"जाकर रण में ललकारी थी,
वह तो झाँसी की झलकारी थी,
गोरों से लड़ना सिखा गयी,
है इतिहास में झलक रही,
वह भारत की ही नारी थी।"
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना 'दुर्गा दल' की सेनापति, शौर्य व पराक्रम की प्रतिमूर्ति वीरांगना झलकारी बाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन।
प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
अखंड राष्ट्रभाव के प्रेरणास्रोत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक, श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का उनका महान जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। 🙏
1857 की क्रांति को नई दिशा देने वाली, रेवांचल मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
इस माटी का कण-कण आपकी वीरता, साहस और शौर्य गाथा से धन्य व गौरवान्वित है।
नूतनवर्षाभिनन्दनम्!
हिंदू नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि नव संवत्सर का यह मंगल प्रारंभ जीवन में ऊर्जा, आशा और संकल्पों का संचार करे तथा हम सभी के जीवन में उमंग, उपलब्धियाँ और उज्ज्वल संभावनाएँ लेकर आए।
स्वधर्म, स्वराज एवं राष्ट्ररक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महान मराठा छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रधर्म की वेदी पर उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में वीरता, त्याग एवं स्वाभिमान का स्वर्णिम अध्याय है।
नारी चेतना की प्रखर स्वर, समतामूलक समाज की शिल्पकार एवं आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, 'क्रांतिज्योति' सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
|| राम राम सा ||
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती #Vasundhara_Raje जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूं।
#VasundharaRajeScindia जी
समाज की प्रगति, परिवार की खुशहाली और राष्ट्र के निर्माण में आपके अतुलनीय योगदान के लिए हम सदैव ऋणी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ l