स्वर्गीय श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी ने पत्रकारिता को जनसरोकारों से जोड़ते हुए उसे एक सशक्त और विश्वसनीय स्वर प्रदान किया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल समाचार तक सीमित न रखकर समाज के मुद्दों को सामने लाने का ���ाध्यम बनाया और उच्चतम मूल्यों की परंपरा स्थापित की।
उनकी जन्मशती के इस विशेष अवसर पर श्री गुलाब कोठारी जी एवं राजस्थान पत्रिका परिवार के सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मुझे विश्वास है कि कुलिश जी के आदर्श और सिद्धांत आगे भी पत्रकारिता को दिशा देते रहेंगे और उनकी गौरवशाली विरासत निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।
बिलासपुर की युवा पर्वतारोही निशा यादव ने किया Mount Kilimanjaro फतह। पत्रिका का बैनर लहराकर दिया धन्यवाद। पत्रिका ने निशा का सपना बताया तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल उसका पूरा खर्च उठाने का वादा किया। @ChhattisgarhCMO@Bhuwanesh@rpbreakingnews
केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर पत्रिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनसे केंद्र, राज्य सहित बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा शहर के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। उन्होंने कई सवालों का सधे अंदाज में जवाब दिया।
युवा सपनों क�� साथ सीएम: निशा एक पर्वतारोही। सपने बड़े पर कठिनाइयां अनेक। उसके सपनों को अब पूरा करने में सरकार बनेगी सारथी। @ChhattisgarhCMO @PatrikaHindi @Bhuwanesh
पत्रकारिता के क्षेत्र में होने से हम नित नई खबरों से कभी आनंद तो कभी रोम��ंच महसूस करते हैं। ऐसी ही यह न्यूज जिसमें हमें इस क्षेत्र में होने का गौरव और दिली खुशी हुई। इससे काम करने का उत्साह दोगुना हो जाता है। धन्यवाद पत्रिका और मुख्यमंत्री जी।
इस मान्यता पर कितना भरोसा है ?
बच्चा नहीं हुआ तो महिलाओं को ज़मीन में पीठ के बल दण्डवत होना है फिर बैगा आएँगे महिलाओं के पीठ के ऊपर चलते हुए जाएँगे। फिर बच्चा हो जाएगा !
इसके लिए बस 1 नारियल और अगरबत्ती चाहिए।
वीडियो - छत्तीसगढ़ के अंगार माता मंदिर का है।
पत्रिका के गुरु देवाय नमः कार्यक्रम के तहत बिलासपुर के 75 आदर्श शिक्षक- शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में डॉ . सीवी रमन यूनिवर्सिटी के ��ुल सचिव डॉ. अरविंद तिवारी, सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे और आधारशिला ग्रुप के डायरेक्टर अतुल श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद थे।