लोकतंत्र के सजग प्रहरी और राजस्थान पत्रिका के प्रणेता, स्वर्गीय श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्मशती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने पत्रकारिता को केवल शब्दों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे आम आदमी की आवाज बनाकर मूल्यों की एक अडिग परंपरा शुरू की।
इस विशेष अवसर पर श्री गुलाब कोठारी जी एवं पत्रिका परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई।
कुलिश जी के विचार और उनकी गौरवशाली विरासत भविष्य में भी पत्रकारिता को नई दिशा दिखाते रहेंगे।
हिन्दी समाचार समूह पत्रिका के संस्थापक, प्रख्यात लेखक एवं कवि स्व. कर्पूर चंद्र कुलिश जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हम उनको नमन करते हैं.
कलम के सिपाही के रूप में हिन्दी भाषा एवं पत्रकारिकता के लिए उनका योगदान सदैव एक प्रेरणा रहेगा.
#kulishJanmaShatiParv
स्वर्गीय श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी ने पत्रकारिता को जनसरोकारों से जोड़ते हुए उसे एक सशक्त और विश्वसनीय स्वर प्रदान किया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल समाचार तक सीमित न रखकर समाज के मुद्दों को सामने लाने का माध्यम बनाया और उच्चतम मूल्यों की परंपरा स्थापित की।
उनकी जन्मशती के इस विशेष अवसर पर श्री गुलाब कोठारी जी एवं राजस्थान पत्रिका परिवार के सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मुझे विश्वास है कि कुलिश जी के आदर्श और सिद्धांत आगे भी पत्रकारिता को दिशा देते रहेंगे और उनकी गौरवशाली विरासत निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।
राजस्थान पत्रिका के संस्थापक, प्रखर पत्रकार एवं कवि श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व पर श्री गुलाब कोठारी जी, उनके परिवार एवं राजस्थान पत्रिका के समस्त पत्रकारों, अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।
“पाठक ही सर्वोपरि” के सिद्धांत को जीवन का आधार बनाकर निष्पक्ष, निर्भीक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की जो परंपरा कुलिश जी ने स्थापित की, वह आज भी देश की पत्रकारिता के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सत्य के प्रति अडिगता और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। ऐसे महान चिंतक, प्रखर पत्रकार एवं कवि को कोटि-कोटि नमन।
छत्तीसगढ़ में लोकल ट्रेन की लेतलतीफी से दैनिक यात्री परेशान है। प्राइवेट जॉब जाने का डर भी सता रहा है। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री जी से आग्रह है कि दैनिक यात्रियों के हितों की रक्षा करें।
@AshwiniVaishnaw@PMOIndia