#RCF-“World Environment Day-2026 with the theme “Climate Action” was celebrated at Trombay unit of Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited on 5th June 2026.
All RCFians pledged to protect the Environment. Tree plantation activity was carried out by Hon. CMD in presence of other Directors and Senior Officials of #RCF. Worker Unions & Officers' Association representatives also participated in this program.”
#RCF-RCF conducted an awareness session on “ RCF HR Manual “ under preventive vigilance training on 02.06.2026 in hybrid mode from 1430-1645 hrs. Provisions of different types of leaves admissible to RCF Ltd employees and the Reservation Policy applicable in recruitment/Promotion were deliberated. The programme was attended by some 260 employees from Trombay, Thal and Marketing offices through video conferencing and 10 employees in person from Navonmesh Hall, RCF Trombay.
@ CVC India
#RCF-RCF Ex-Employees Social Forum celebrated International Nurses Day on 12th May 2026 at RCF Hospital in the gracious presence of the CMD and Ex-CMD of Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited.
“Every patient’s smile of recovery reflects the compassion, dedication and unwavering service of a nurse.”
A heartfelt salute to all nurses for their selfless contribution and tireless commitment towards humanity.
#RCF-"आरसीएफ के सीएमडी श्री एस. शिवकुमार ji ने 14 अप्रैल 2026 को कंपनी परिसर में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि अर्पित की।"
#RCF-आज 11 अप्रैल 2026 को महान समाज सुधारक, विचारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। ‘क्रांतिसूर्य’ महात्मा फुले ने महिला शिक्षा, सामाजिक समानता, जाति-भेद उन्मूलन तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी हमारे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत हैं। उनका ‘सत्यशोधक’ दृष्टिकोण हमें सत्य, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस विशेष अवसर पर आरसीएफ ट्रॉम्बे यूनिट के प्रशासनिक भवन में एक गरिमामय एवं भव्य अभिवादन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरसीएफ ट्रॉम्बे यूनिट के सुश्री नंदा कुलकर्णी, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन विकास) और श्री संजीव हरळीकर, कार्यकारी निदेशक (ट्रॉम्बे) जी के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महात्मा फुले जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया ।
इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा फुले के आदर्शों—समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं मानव गरिमा—को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली गई।
महात्मा फुले का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और समानता ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की नींव है ।
#RCF reaffirmed its commitment to social values by organizing a motivational play on the life of Savitribai Phule on her 195th birth anniversary. The inspiring performance highlighted her legacy of women’s education, equality, courage, and social reform, leaving a lasting impact on employees and their families
#RCF organized a training programme on “Managing People Effectively at Work” on 5th January 2026, emphasizing the importance of effective people management in enhancing motivation, engagement, and productivity. The session aimed to promote better collaboration, career growth, and a positive work culture—key drivers of organizational success.
#RCF की थल इकाई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं मेघडंबरी का भव्य उद्घाटन समारोह दिनांक 29 दिसंबर, 2025 के दिन आयोजित किया गया। प्रतिमा का उद्घाटन आर.सी.एफ. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री श्रीनिवास मुडगेरीकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिवाजी महाराज के शौर्य, नेतृत्व और सुशासन के आदर्शों को नमन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, गौरव और एकता के भाव से परिपूर्ण रहा, जिसने सभी को उनके अमूल्य मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
Today, we extend our heartfelt farewell to our Chairman & Managing Director, Shri Shriniwas Mudgerikar sir, as he begins a well-deserved retirement. His strategic foresight and steadfast leadership have guided RCF toward sustained excellence. We are proud to carry forward the strong legacy he leaves behind.
#RCF wishes happy and healthy retired life.
#Leadership #Retirement #Legacy".
Ms. Nazhat J. Shaikh has assumed additional charge as Chairman & Managing Director of #RCF. Her strategic vision and leadership are expected to play a pivotal role in further strengthening RCF’s growth trajectory in the fertilizer sector. Together, we look forward to evolving and achieving new milestones 📈✨. .
#RCF successfully conducted a one-day hands-on ERP HR workshop for students of MILS, Nagpur Campus, in two batches on 11th & 12th Dec 2025. The program, held under the RCFL–MILS MoU,this hands-on ERP HR workshop was led by internal faculty from RCFL’s IT and HR Departments. This expert knowledge-sharing initiative provided students with valuable practical insights into ERP systems
#RCF ने राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित #हिंदी_आशुलिपि_परीक्षा_2026 में प्रतिभागी होने वाले आशु सहायकों के लिए दिनांक 12 दिसंबर, 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय से आमंत्रित व्याख्याता उप निदेशक (टंकण एवं आशुलिपि) श्री राजेन्द्र वर्माजी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को हिंदी आशुलिपि के साथ-साथ एम.एस. वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट तथा विभिन्न अनुवाद-संबंधी तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी ।
#RCF में #हिंदीपखवाडा के उपलक्ष्य में व्हॉट्सऐप एवं ई-मेल के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं की श्रुंखला में दिनांक 19 सितंबर, 2025 को “प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता” आयोजित की गई। जिसमें आरसीएफ मुख्यालय, ट्रॉम्बे इकाई स्थित संयंत्रों/सेवाएं विभागों तथा विपणन कार्यालय के विभिन्न विभागों से 15 गुटों द्वारा 80 से अधिक हिंदी भाषा में रुचि रखने वाले कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कर्मचारियों की सक्रिय एवं उत्साही सहभागिता से यह प्रतियोगिता अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मुंबई (उपक्रम) #नराकास की 75वीं बैठक का आयोजन एचपीसीएल के CMD के अध्यक्षता में आज दिनांक 22 जूलाई 2025 को होटल आईटीसी ग्रांड सेंट्रल मुंबई में किया गया। #RCF को वर्ष 2024-2025 के लिए राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से सन्मानित किया गया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री श्रीनिवास मुडगेरीकर जी ने उपस्थितों को राजभाषा के उत्थान के संदर्भ में अपना सारगर्भित सम्बोधन दिया। कार्यपालक निदेशक (मा.सं.) श्री शरद सोनवणे जी ने पुरस्कार प्राप्त किया।
@MumbaiToli1985
#RCF हिन्दी विभाग द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन समिति (ट्रॉम्बे इकाई) की तिमाही बैठक का आयोजन, सोमवार, दिनांक 23 जून, 2025 को दोपहर 2:30 बजे, सफलतापूर्वक किया गया । बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (ट्रॉम्बे) श्री विक्रम जावले द्वारा की गई । इस बैठक में ट्रॉम्बे इकाई के समस्त संयंत्र, विभाग, सेवाएं विभाग तथा विपणन विभाग के पूरे भारत से क्षेत्रीय विपणन कार्यालयों के पदाधिकारी भी आन लाइन माध्यम से जुड़े थे । बैठक में राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी त्रैमासिक लक्ष्यों एवं कार्यान्वयन योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया ।