प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में आरएसएस के नजदीकी माने जाने वाले, पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के करीबी तथा बयाना के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता श्री अंतर सिंह भड़ाना जी की निर्मम हत्या राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है | स्थानीय लोगों के अनुसार, राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के कथित उकसावे के बाद पूर्व विधायक के साथ गंभीर मारपीट हुई, जिसमें उनकी जान चली गई। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मामला है। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस पूरे प्रकरण में सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब विवाद की जानकारी पुलिस को पहले से थी और भरतपुर के पुलिस अधीक्षक ने भी मीडिया के समक्ष इसकी जानकारी होने की बात कही, तो समय रहते विवाद का समाधान क्यों नहीं करवाया गया ? यदि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती, तो शायद अंतर सिंह भड़ाना जी आज हमारे बीच होते। यह खुफिया तंत्र की विफलता के साथ-साथ पुलिस - प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
राजस्थान में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। सत्ता की नाकामी के चलते अफसरशाही हावी है और आमजन में असुरक्षा का माहौल है। हाल ही में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर सत्ता की कमान संभालने वाले RSS के एक जिला प्रचारक के कपड़े उतरवाकर पुलिसकर्मियों द्वारा उसे पेशाब पिलाने व बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया। ये घटनाएं प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और शासन की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।
मैं देश के गृह मंत्री श्री @AmitShah का ध्यान राजस्थान में उनके ही दल के एक नेता एवं पूर्व विधायक की निर्मम हत्या से जुड़े इस गंभीर प्रकरण की ओर आकर्षित करते हुए यह बताना चाहता हूँ कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में आपके साथ जिन भाजपा नेताओं के फोन टेप किए जाने के आरोपों से जुड़े जिन पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठे थे, उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा की सरकार ने फिर से महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर रखा है |
मेरी मांग है कि अनुभवहीन भरतपुर रेंज आईजी एवं भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक को तत्काल पद से हटाया जाए, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को पद से हटाकर उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए,चूंकि स्थानीय लोगों द्वारा हत्या के आरोपियों और गृह राज्य मंत्री के बीच करीबी संबंध होने के संदर्भ में किए जा रहे दावों की भी स्वतंत्र रूप से जांच आवश्यक है इसलिए पुरे मामले की जांच सीबीआई को दी जाये |
दिवंगत पूर्व विधायक श्री अंतर सिंह भड़ाना जी मेरे भी अच्छे मित्र थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा दु:ख पहुंचा है। मैं उन्हें पुनः श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
@PMOIndia@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan
हमारी स्पष्ट मांग है कि सरकार घड़साना में आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनका सम्मानजनक समाधान करे, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो पा रही है।
चूंकि पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए फिलहाल चुनावी जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद दो दिन पश्चात संघर्ष समिति आंदोलन को जिस भी दिशा में आगे ले जाने का निर्णय करेगी, मैं किसानों के साथ पुनः मजबूती से खड़ा मिलूंगा। किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मेरा साथ हमेशा इन किसानों के साथ रहेगा |
@RLPINDIAorg
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और बेहतरीन कला के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अभिनय के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों तथा उनके प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
कल शाम नागौर आवास पर पंचायती राज चुनावों को लेकर नागौर सहित विभिन्न जिलों से आए पार्टी परिवार के सदस्यों, जन - प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से मुलाकात की व चुनावों को लेकर संवाद किया |
राजस्थान के लोगों समय रहते समझ जाओ हनुमान बेनीवाल जी के संघर्ष को.....!
नहीं तो बाद में सिर्फ पछतावा होता है, और NOTA पर वोट डालने पर मजबूर हो जाओगे.....!
अब आपके लिए कोई लड़ रहा है, संघर्ष कर रहा है, आपके लिए मुकदमे खा रहा है तो आपका भी फर्ज बनता है कि उसका साथ दो....🙏✌️
बाकि मुद्दे बाद में अभी सिर्फ इसी मुद्दे पर सोचना कि क्या कचरे का प्लांट हनुमान बेनीवाल जी के या मुकदमा लगने वाले RLP कार्यकर्ताओं के घर के पास लग रहा था जो उन्होंने अपने पर मुकदमे खाए....?🔰
@hanumanbeniwal
श्रीगंगानगर जिले में प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में आयोजित जनसभा के बाद जब नागरिकों के साथ जिला मुख्यालय की ओर कूच किया गया, तब शासन के निर्देश पर प्रशासन ने हमसे वार्ता की। वार्ता के बाद बनी सहमति के आधार पर हमने आंदोलन स्थगित कर दिया। इसके बावजूद भाजपा सरकार द्वारा द्वेषता की भावना से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाना पूर्णतः अनुचित है।
जब आंदोलन के संबंध में प्रशासन के साथ सहमति बन चुकी थी, तब उसके बाद मुकदमे दर्ज करवाना सरकार की ओछी मानसिकता और लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास है।
जनहित की आवाज उठाना अपराध नहीं है और RLP कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की ऐसी कोशिशों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जनता के हितों की लड़ाई सदैव अग्रणी भूमिका में लड़ती रहेगी |
श्रीगंगानगर जिले के नरसिंहपुरा - मांझूवास में कचरा निस्तारण प्लांट के कार्य को तत्काल रोकते हुए इसके स्थान के लिये नए विकल्प को तलाशने हेतु कमेटी का गठन हुआ साथ ही आंदोलन करने वाली संघर्ष समिति और प्रशासन के मध्य अब सकारात्मक वार्ता हुई है |
@RLPINDIAorg
झुकता है शासन-प्रशासन बस झुकाने वाला चाहिए🔰✊🏻
रात के 2:30 बजे हनुमान बेनीवाल जी ने एकबार फिर सरकार के घुटने टिकवाये संघर्ष समिति और प्रशासन के मध्य हुई सकारात्मक वार्ता।
मुकर भी नहीं सकते नेताजी ने तो जनता के सामने अधिकारी को ही माइक पकड़ा दिया 😅 , अधिकारी द्वारा घोषणा
हनुमान बेनीवाल के घर पहुंचे SI भर्ती के अभ्यर्थी !
2021 SI भर्ती रद्द करवाने के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हनुमान बेनीवाल के आवास पर अब दोबारा आयोजित परीक्षा के अभ्यर्थी पहुंचे।
पेपर के कठिन स्तर को लेकर अभ्यर्थियों ने पहले शहीद स्मारक पर धरना दिया और इसके बाद अपनी मांगों को लेकर हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की।
गौरतलब है कि SI भर्ती रद्द करवाने के लिए 4 महीने से ज्यादा समय तक धरना-प्रदर्शन चला था। भर्ती रद्द होने के करीब 4 महीने बाद दोबारा परीक्षा आयोजित हुई।
अब नए पेपर के स्तर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अभ्यर्थियों की मांग और हनुमान बेनीवाल की भूमिका पर सबकी नजर है। @hanumanbeniwal
#SIभर्ती
SI भर्ती आंदोलन को मिला बड़ा सियासी समर्थन; CJP नेता आशुतोष रांका सहित कई प्रमुख नेता अभ्यर्थियों की आवाज बुलंद करने कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं शहीद स्मारक
#Rajasthan#CJP#RajasthanSi#RPSC
SI री-एग्जाम आंदोलन में बड़ी ब्रेकिंग: CS श्रीनिवास ने अभ्यर्थियों को वार्ता के लिए बुलाया है और 5 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से बातचीत के लिए रवाना हो गया है।
#Rajasthan#RPSC#RajasthanSI#SIReExam