प्रिय जनपदवासियों,
छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी को हृदय से मंगलकामनाएँ। दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में उजाला, आनंद और सौहार्द लेकर आए।
प्रार्थना है कि हर घर में सुख-समृद्धि का दीप जले, हर हृदय में प्रेम और सद्भाव की लौ प्रज्वलित हो तथा हमारा जनपद प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर रहे।
आइए, हम सभी स्वच्छता, सुरक्षा और संस्कारों के साथ इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएँ और एक-दूसरे के जीवन में प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।
छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
—जिलाधिकारी, गाजियाबाद
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
प्रिय जनपदवासियों,
धनतेरस के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह शुभ अवसर आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय उजियारा लाए। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे, और आपके परिवारों में सुख-शांति का वास हो।
आइए, इस त्योहार को स्वच्छता, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना के साथ मनाएँ तथा समाज में उमंग और उत्साह का संदेश फैलाएँ।
आप सभी को धनतेरस की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ।
— जिलाधिकारी, गाजियाबाद
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व से सम्बंधित) की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने कहा खराब रैंक लाने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें।
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं जिलास्तरीय बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने कहा कि साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के साथ विकासपरक सरकारी योजनाओं में ऋण उपलब्ध करायें।
महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में नगर निकायों में 15वें वित्त आयोग की बैठक सम्पन्न हुई, कुछ प्रस्तावों में संसोधन, एस्टीमेट एवं प्रतिस्पर्धात्मक दरें जाँचने के जिलाधिकारी ने आदेश दिए।
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में हरनन्दीपुरम के क्रय दर निर्धारण हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुनरीक्षित सर्किल रेट के चार गुना में भूमि क्रय दर निर्धारित हुई। बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष, जीडीए सचिव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस की तरह जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा एवं एडीएम ई श्री रणविजय सिंह द्वारा प्रात: 10 बजे से अंतिम व्यक्ति तक जनसुनवाई की गयी।
जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री दीपक मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण गुणवत्ता से किया जाएं। शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण का फीडबैक लेना भी सुनिश्चित किया जाएं।
जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री दीपक मीणा आईएएस की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक आहूत हुई, इस दौरान उन्होने किसान बंधुओ से कहा कि अपनी शिकायतें लिखित में देते हुए सुझाव भी दे सकते हैं। शिकायत से संबंधित साक्ष्य अवश्य लाएं, जिससे शिकायत का जल्द समाधान किया जा सके।
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा आईएएस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयांतराल में निराकरण किया जाएं। इस दौरान सम्बंधित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में उद्योग बन्धु उपस्थित रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा आईएएस के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। @UPGovt@CMOfficeUP
जिलाधिकारी महोदय श्री दीपक मीणा आईएएस द्वारा ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद का मासिक निरीक्षण किया गया, उन्होने सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। @UPGovt@CMOfficeUP
जिलाधिकारी महोदय श्री दीपक मीणा आईएएस द्वारा जन सुनवाई की गयी। इस दौरान नवनियुक्त जिलाधिकारी को बधाई देने वालों की भी भीड़ लगी रही। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण व विभागीय कार्यों को पूर्ण तन्मयता के साथ किया जाएं।
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा आईएएस ने निष्काम सेवा जत्था, मोदीनगर द्वारा सामाजिक एवं माननीय सेवाओं के अन्तर्गत संचालित किये जाने वाले ''आपातकालीन वाहन'' को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। @UPGovt@CMOfficeUP
जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएं।