विकास व समृद्धि का लिया संकल्प
पृथला का करेंगे कायाकल्प
पृथला का सर्वांगीण विकास कर आप सभी का आशीष प्राप्त करना ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। सभी के सहयोग व विश्वास के साथ एक समृद्ध व उन्नत पृथला का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
#DharamChaudhary#Prithala
जगत पालनहार भगवान विष्णु जी के पांचवें अवतार "भगवान वामन" जी के जन्मोत्सव के सुअवसर पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु जी सभी का कल्याण करें, यही कामना करता हूँ।
जय श्रीहरि🚩
आप सभी प्रदेशवासियों को 'हिंदी दिवस'की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हिंदी न केवल एक भाषा है बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और एकता की प्रतीक भी है।
आइए, हिंदी दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर हिंदी को नई मर्यादा एवं नई बुलंदी दिलाने का अटल संकल्प लें।
कृष्ण प्रिया श्रीराधिका, रसरसिकन सरकार!
प्रगट भईं ब्रज अवनि पै, रूप रास रस धार!!
श्रीकृष्ण जी की प्राणप्रिया एवं बृज की दुलारी श्री राधारानी जी के जन्मोत्सव "राधा अष्टमी" की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
राधे-राधे 🚩
कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले माँ भारती के वीर सपूत एवं परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आपके द्वारा राष्ट्रहित में किया गया अद्वितीय कार्य हम सभी के लिए सदैव वंदनीय रहेगा।
भारतीय सनातन परंपरा के संवाहक, सप्त ऋषियों के आदर्श एवं अद्वितीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देने वाले ऋषि पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
आप सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।
#GaneshaBlessings#GaneshaChaturthi#Ganesha
प्रभु श्रीहरि जी के तीसरे अवतार भगवान श्री वराह जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।
भगवान वराह जी आप सभी का कल्याण करें।
सुख-समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक पर्व 'हरतालिका तीज' की आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवाधिदेव भगवान महादेव और माँ पार्वती जी आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर आरोग्य व सौभाग्य प्रदान करें।
शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है!
भारतीय संस्कृति के संवाहक, महान शिक्षाविद्, उत्कृष्ट दार्शनिक, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सुसज्जित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान देशभक्त, उत्कृष्ट विचारक, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम विख्यात दादा भाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
हिन्दी साहित्य के महान लेखक, उत्कृष्ट कवि, सुप्रसिद्ध नाटककार एवं सामाजिक विचारक तथा पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत धर्मवीर भारती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और वंचित लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूं। अब यह अभियान मेरा संकल्प बन चुका है और अब यह सेवा ऐसे ही जारी रहगी।
सेतु बनकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाया है
हमने जन-जन को राष्ट्रहित में जगाया है
पिछले कई वर्षों से अपने सभी साथियों को लेकर जनसम्पर्क अभियान के तहत पृथला विधानसभा क्षेत्र को सजग बनाने का प्रयास कर रहा हूं।
#DharamChaudhary#Haryana#Prithala#Faridabad
भाजपा पार्टी नहीं परिवार है,
सशक्त,समृद्ध भारत का उत्कृष्ट विचार है।
राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से ओत-प्रोत विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के करकमलों से ‘भाजपा सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ हुआ है।
@BJP4India ही एकमात्र पार्टी है जो सदा भारत, भारत के लोग व भारतीयता के सशक्तिकरण व उत्थान के लिए अपनी स्थापना के प्रथम दिन से ही कार्यरत है। मेरा आपसे अनुरोध है राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें।
भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अद्भुत योगदान देने वाले सुप्रसिद्ध तबला वादक एवं पद्म विभूषण से सुसज्जित पंडित किशन जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।