"भूख इतनी भी मत बढ़ाओ कि खुद की ही लाश खानी पड़ जाए" दंडकारण्य के उस सरोवर का रहस्य, जहाँ एक स्वर्गवासी राजा रोज़ अपनी ही मृतदेह का मांस खाने आता था..
अजीब लग रहा है सुनकर? लेकिन वाल्मीकि रामायण के उत्तरकाण्ड में एक ऐसा ही भयावह और आंखें खोल देने वाला प्रसंग है। राजा के पास तपस्या की शक्ति तो थी, पर त्याग का भाव नहीं था।
दंडकारण्य के इस अनसुने और हैरान कर देने वाले रहस्य को सुनिए शैली रावल @Shh_Shaili की ज़ुबानी। देखें पूरा वीडियो..
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से कुछ ज्योतिर्लिंग ऐसे हैं जहां शक्तिपीठ भी है और ज्योतिर्लिंग भी है।
महाकालेश्वर, श्रीशैलम और वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग अन्य ज्योतिर्लिंगों से अलग कैसे हैं?
गृहस्थ जीवन में परेशानियाँ आने पर कौन से ज्योतिर्लिंग का करना चाहिए दर्शन? @Shh_Shaili से चर्चा के दौरान @satendrasuman ने बताया
📺 जल्द ही आ रहा है, केवल 'धर्मध्यानम्' यूट्यूब चैनल पर।
Beyond the Verses: The Hidden Meaning of Hanuman Chalisa | ft. Vishal Chaturvedi
हम बरसों से हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन क्या हम उसका असली मतलब जानते हैं?
नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फ़िल्म 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के साथ एक ऐसी बातचीत, जो आपके हनुमान चालीसा पढ़ने का तरीका बदल देगी। अष्ट सिद्धि, नौ निधि और उस शक्ति का रहस्य जो हर भक्त के भीतर है, देखिए इस वीडियो में।
#HanumanChalisa #Hindu
सनातन परंपरा और जातिगत भेदभाव, क्या यह वास्तविकता है या एक सुनियोजित षड्यंत्र? क्या हमारे धर्मग्रंथ वाकई भेदभाव का समर्थन करते हैं, या यह केवल गलत व्याख्याओं का दुष्प्रचार है?
इन जटिल सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए शैली (@Shh_Shaili) और सत्येंद्र सुमन (@satendrasuman) के बीच हुई यह विशेष चर्चा।
📺 जल्द ही आ रहा है, केवल 'धर्मध्यानम्' यूट्यूब चैनल पर।
#SanatanDharma #DharmDhyanam #Hinduism #CasteSystem #Manusmriti
भीषण अकाल के दौरान ऋषि विश्वामित्र के परिवार की रक्षा करने वाले राजकुमार सत्यव्रत चांडाल बनकर वन में भटक रहे थे।
ऋषि विश्वामित्र ने सत्यव्रत को अपने तपोबल से स्वर्ग तो भेज दिया लेकिन इंद्र ने उन्हें वहाँ स्वीकार नहीं किया और नीचे धकेल दिया।
क्या हुआ जब विश्वामित्र ने कुपित होकर नया स्वर्ग बनाने के लिए यज्ञ करना शुरू कर दिया? कैसे 'त्रिशंकु' सशरीर स्वर्ग पहुँचे? पूरी कथा सुना रही हैं @Shh_Shaili
इंद्र के क्रोध के कारण जब अयोध्या में पड़ा सूखा तो चारों तरफ मच गया था त्राहिमाम
क्या हुआ जब ब्राह्मण कन्या के हरण का दंड भोग रहे राजकुमार सत्यव्रत को वन में मिली ऋषि विश्वामित्र की पत्नी?
भीषण अकाल के कारण बिकने वाला था एक ऋषिपुत्र, राजकुमार सत्यव्रत ने कैसे की सहायता? पूरी कहानी सुना रही हैं @Shh_Shaili
स्वर्ग का ‘आउटसाइडर’: त्रिशंकु का वो टिकट जो इंद्र ने भी कैंसिल कर दिया था
इक्ष्वाकु वंश के एक राजा थे, सत्यव्रत, जो अपने कुकर्मों के कारण 'त्रिशंकु' बन गए, लेकिन अपनी जिद्द और विश्वामित्र की कृपा से सशरीर स्वर्ग जाने का साहस कर बैठे।
@Shh_Shaili के साथ इस वीडियो में जानिए कैसे एक चांडाल बना राजा देवताओं के लिए चुनौती बन गया और क्यों विश्वामित्र को उनके लिए एक नया स्वर्ग रचना पड़ा। क्या किसी पापी राजा के लिए स्वर्ग का रास्ता वाकई इतना आसान था? जानिए इस रहस्यमयी और रोमांचक कथा के बारे में।
अत्यंत धार्मिक महाराजा अरुण के पुत्र राजकुमार सत्यव्रत को क्यों हो गया था अपनी शक्तियों पर घमंड?
वासना में चूर राजकुमार सत्यव्रत ने एक ब्राह्मण कन्या का विवाह मंडप से ही कर दिया था हरण।
धर्मपरायण महाराज अरुण ने अपने पुत्र की इस हरकत पर क्या दंड दिया? पूरी कहानी सुना रही हैं @Shh_Shaili
योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के बाद विदेशों में योग शिक्षकों की बढ़ रही मांग
गुरुकुल से निकले योग शिक्षक आज 'वैश्विक योग इकॉनमी' में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
योग कैसे बन गया एक स्किल और 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्' में यह कैसे करता है मदद? जानिए @Shh_Shaili और @satendrasuman की इस बातचीत में
गुरुकुल और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित एक पॉडकास्ट जल्द आ रहा है धर्म ध्यानम के सभी प्लेटफॉर्म्स पर
WATCH | जीते जी स्वर्ग जाने की अनोखी ज़िद.. अभी तक आपने राजाओं को मरने के बाद स्वर्ग या नर्क जाते सुना होगा, लेकिन इक्ष्वाकु वंश में एक ऐसे राजा भी हुए जिन्होंने जीवित ही सशरीर स्वर्ग जाने की हठ कर ली..
इस वीडियो में शैली रावल (@Shh_Shaili) आपको सुना रही हैं राजा सत्यव्रत की कहानी, जिन्हें दुनिया 'राजा त्रिशंकु' के नाम से जानती है। एक ऐसा राजकुमार जिसके अहंकार और कुकर्मों के कारण पिता ने त्याग दिया और गुरु वशिष्ठ ने श्राप दे दिया।
लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि वो दोबारा राजा बने? और अंत में उनकी किस हठ ने उन्हें न स्वर्ग का रहने दिया न धरती का?
एक सरोवर के किनारे अगस्त्य मुनि के सामने एक विमान उतरा, जिसमें एक दिव्य पुरुष विराजमान थे। लेकिन यह क्या? जिस दिव्य पुरुष को वे विमान पर बैठे देख रहे थे, उसी की लाश सरोवर के किनारे भी पड़ी हुई थी।
आख़िर कौन थे वे देवपुरुष, जो स्वर्ग से धरती पर अपनी ही लाश खाने उतरते थे? अगस्त्य मुनि ने उन्हें इस भयानक श्राप से कैसे मुक्त कराया?
पूरी कथा सुना रही हैं @Shh_Shaili
खुद की ही लाश खाने वाला राजा.. अगस्त्य मुनि ने दंडकारण्य में क्या देखा?एक दिव्य राजा, जो हर रोज विमान से उतरकर अपनी ही लाश का मांस खाता था!
आखिर क्यों एक प्रतापी राजा को मिला 'स्वभक्षण' का यह घृणित और खौफनाक श्राप? क्या थी उसकी विवशता, और अगस्त्य मनि ने कैसे किया उसका उद्धार?
वाल्मीकि रामायण के उत्तरकाण्ड से ली गई इस कथा को सुना रही हैं @Shh_Shaili
सुदर्शन चक्र की उत्पत्ति की अनकही कहानी
जिस अचूक हथियार से शिशुपाल का वध हुआ, उसे किसने बनाया? किसने दिया इसे इसका दिव्य आकार और कैसे समाया इसमें सूर्य का प्रचंड तेज?
जानिए देवशिल्पी की इस अद्भुत गाथा को। @Shh_Shaili
जिस सुदर्शन से हुआ शिशुपाल वध, उसका किसने किया निर्माण?
किसने दिया आकार, सूर्य का तेज सुदर्शन चक्र में कैसे आया?
किस ऋषि के पास थी अद्भुत शिल्प की क्षमता? जानिए सब कुछ @shaili_rahul से
क्या वैदिक ज्योतिष से अलग है आधुनिक ज्योतिष?
ज्योतिष की दोनों परंपराओं से कैसे निकलता है समस्या का समाधान?
देखिए, पिकॉन भट्टाचार्य के साथ @Shh_Shaili की बातचीत
📌 क्या आप जानते हैं कि राहु और केतु का पूरा अस्तित्व भगवान शिव के भीतर ही समाया हुआ है? 'क्रूर ग्रह' महादेव के नियंत्रण में कैसे काम करते हैं?
ज्योतिष के इस सबसे अनछुए और आध्यात्मिक पहलू पर देखिए Picon Bhattacharya के साथ @Shh_Shaili का यह खास पॉडकास्ट
WATCH | रामायण से पहले की वो भयानक घटना जिसने एक खूबसूरत राज्य को जंगल में बदल दिया..
@Shh_Shaili इस एपिसोड में लेकर आई हैं 7 दिनों में कैसे भस्म हो गया था इक्ष्वाकु के वंशज का साम्राज्य। जानिए दंड की कामवासना और शुक्राचार्य के क्रोध की कथा।