यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।
मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया।
आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़��ी है, जनता ही जीतती है।
प्रिय ‘उप्र के समझदार मतदाताओं’
उप्र में इंडिया गठबंधन की ‘जन-प्रिय जीत’ :
- उस दलित-बहुजन भरोसे की भी जीत है जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आद��वासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन व आरक्षण का अधिकार देता है।
- ये PDA के रूप में पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े के उस मजबूत गठजोड़ की जीत है, जिसे हर समाज और वर्ग के अच्छे लोग अपने सहयोग व योगदान से और भी ���जबूत बनाते हैं।
- ये नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है।
- ये नवयुवतियों-नवयुवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है।
- ये किसान-मज़दूर-कारोबारियों-व्यापारियों की नयी उम्मीदों की जीत है।
- ये सर्व समाज के सौहार्द-प्रिय, समावेशी सोचवाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है।
- ये निष्पक्ष, निष्कलंक मीडिया के निरंतर, अथक, निर्भय, ईमानदार प्रयासों की जीत है।
- ये संविधान ���ो संजीवनी मानने वाले संविधान-रक्षकों की जीत है।
- ये लोकतंत्र के हिमायती-हिम्मती लोगों की जीत है।
- ये ग़रीब की जीत है।
- ये लोकतंत्र की जीत है।
- ये सकारात्मक राजनीति की जीत है।
- ये मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत है।
ये INDIA की टीम और PDA की रणनीति की जीत है।
प्रिय मतदाताओं आपने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल। इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं।
जनता जीतती रहे…!!!
आपने हममें जो विश्वास प्रकट किया है, हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएँगे भी, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद-दिल से शुक्रिया और आनेवाले नये सकारात्मक समय के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
जनता ज़िंदाबाद!!!
आपका
अखिलेश
सपा के सभी कार्यकर्ता व फ़र्रुख़ाबाद के सपा प्रत्याशी, ज़िलाधिकारी द्वारा मतगणना में की गयी धांधली को लेकर डटे रहें। हमारी अपील पर चुनाव आयोग तुरंत संज्ञान ले रहा है। जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही निकलें।
शांति से सही परिणाम घोषित होने या ��ुबारा मतगणना तक डटे रहें। हमारी जीत कोई छीन नहीं सकता।
फर्रुखाबाद लोकसभा से समाज��ादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं लेकिन डीएम द्वारा उनको जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, जीत का प्रमाण पत्र तुरंत मिले, लोकतंत्र की हत्या न करे प्रशासन।
@ecisveep @ceoup @DMFarrukhabadUP
फ़र्रुख़ाबाद में ज़िलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन सपा के जीतते हुए प्रत्याशियों को हराने में लगा है। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर सही परिणाम घोषित करे @ECISVEEP@ceoup
भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है।
देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गयी।
गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई।
आप कुछ नहीं कर सकते तो इस tweet को शेअर करें RT करें ताकि दुनियां को पता चले कि इज़राइल कितना बहादुर है जो निहत्थे मासूम बच्चों को मार रहा है ❤️
#AlleyesonRafah
प्यारे देशवासियों!
आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्�� है कि देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है।
मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं।
आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ ज़रूर कीजिए।
4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है।
#Vote4INDIA
'मेरी पत्नी बीमार है, मेरे पास आयुष्मान कार्ड है... लेकिन उसे हॉस्पिटल में कोई नहीं पूछ रहा।
और वहां राजस्थान में 'कांग्रेस सरकार' इलाज के लिए 25 लाख रुपए दे रही है।'
कुछ लोग बदमिजाज़ होते ही हैं। सरकार के सह पर इनका अहंकार तो देखिए। जिस मीडिया ने इन्हें सिर पर चढ़ाया, आज उसी मीडिया को दुत्कार रहे हैं। जनता ���ब समझती है जनता जवाब देगी।
बेटियों को न्याय मिले बस!
रिपोर्टर का हाथ टूट सकता था!
ये इनका सार्वजनिक जीवन का आचरण है। सोचिए बंद कमरे में इनका क्या व्यवहार होगा? सोचिए जो व्यक्ति कैमरे के सामने एक महिला मीडियाकर्मी को धमका सकता है, व��� अपने अधीन आने वाली बच्चियों को किस खौफ में रखता होगा। लेकिन आप हैरान मत होईयेगा अगर ये कल को आरोप लगा दें कि मीडिया रिपोर्टर को भी दीपेंद्र हुड्डा ने सिखा के भेजा था।