मिथिलांचल की बेटी ने रचा इतिहास!
डॉ. काजल पाठक को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, वह अपनी मेहनत और सफलता से अपनी पहचान खुद बनाती है।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी, पाठक टोला की बेटी, शिक्षक श्री राजमोहन पाठक जी एवं श्रीमती रंजू कुमारी जी की सुपुत्री डॉ. काजल पाठक ने देश की प्रतिष्ठित NEET-PG परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 (AIR-3) हासिल कर पूरे मिथिलांचल को गौरवान्वित किया है।
इंटरमीडिएट में मधुबनी जिला टॉपर बनने से लेकर दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से MBBS में ट्रिपल गोल्ड मेडल हासिल करने और अब NEET-PG में पूरे देश में तीसरी रैंक प्राप्त करने तक का उनका सफर असाधारण मेहनत, प्रतिभा और लगन की मिसाल है।
डॉ. काजल पाठक की यह उपलब्धि सिर्फ एक परिवार या जिले की नहीं, बल्कि पूरे मिथिलांचल के लिए गर्व का विषय है। खासकर हमारी बेटियों के लिए यह संदेश है कि मेहनत, लगन और सही दिशा के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
मिथिला की बेटी, पूरे देश का गौरव।
जय मिथिला!
अक्ल के अंधों को वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह जी का वर्तमान राजनीति पर यह विश्लेषण जरूर सुनना चाहिए। अब यह मत कह देना प्रदीप सिंह भी बिक गया है। याद रखना कड़वे सच कहने का साहस बहुत कम पत्रकार कर पाता है, वो भी सत्ता के शीर्ष के खिलाफ।
प्रदीप सिंह : भाजपा के लिए कोर समर्थक भाजपा के अलावा किसी दूसरे पार्टी को वोट देना नहीं चाहता है। लेकिन भाजपा ने ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर दिया है कि वे भाजपा को वोट ना देकर दूसरे पार्टी को वोट दे। अब भाजपा को तय करना है उसे अपने कोर समर्थकों को अपने साथ रखना है या उसे बाहर करना है।
@narendramodi केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp जी दादा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, महादेव से यही कामना करता हूं।🙏🏻💐🙏🏻
@girirajsinghbjp केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp जी दादा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, महादेव से यही कामना करता हूं।🙏🏻💐🙏🏻
शुरुआती दिनों में मुझे बिजनेस खड़ा करने का सबसे बड़ा सबक एक बड़ी deal के हाथ से निकल जाने पर मिला, और वो था – delegation (काम सौंपने) का महत्व, और ऐसा न करने का नुकसान।
सरल शब्दों में कहें तो - "खुद सब कुछ करने के बजाय, किसी काम के लिए सही व्यक्ति को चुनकर उसे जिम्मेदारी देना और उसपर भरोसा करना ही डेलिगेशन है।"
मैं शुरुआती दिनों में अपने सारे काम खुद ही संभालता था - एक 'one man army' की तरह।
मेरी सुबह buyers को फोन करने में बीतती थी, दोपहर suppliers के साथ, और शामें बैंक में। मुझे लगता था कि हर काम खुद से करना ही सफलता का एकमात्र रास्ता है, भले ही उसमें दिन का हर एक मिनट लग जाए।
लेकिन फिर एक दिन, सिर्फ एक form समय पर न भर पाने की वजह से एक बहुत बड़ी deal मेरे हाथ से निकल गई। मैं अंदर से टूट गया। तब समझ आया कि भले ही मैं दिन-रात एक कर रहा था, पर मेरा तरीका गलत था।
और फिर मैंने पहली बार एक 'मुंशी' को hire किया।
मुझे लगता है कि हर leader को खुद से एक सवाल जरूर पूछना चाहिए - मेरे एक घंटे की कीमत क्या है? अगर उस एक घंटे का काम कोई और कर सकता है, तो उसे hire कीजिए। और अपना समय वहां लगाइए जहां उसकी असली कीमत है - बड़े सपनों को पूरा करने में।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम आपको आरोग्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
@PiyushGoyal
भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे कम उम्र में चयनित होने पर @Vaibhavsooryava को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी यह उपलब्धि उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने संजोते हैं।
बिहार के समस्तीपुर के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर विश्व क्रिकेट के शिखर तक पहुँचने का आपका यह सफर यह सिद्ध करता है कि प्रतिभा उम्र और परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती।
आपकी यह ऐतिहासिक सफलता बिहार सहित पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। पूर्ण विश्वास है कि आप अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे और तिरंगे का मान विश्व पटल पर बढ़ाएँगे। #VaibhavSuryavanshi
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी (@myogiadityanath) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर स्वस्थ रहें और राष्ट्रसेवा के इस पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।
#YogiAdityanath#UPCM#सुशासन
आज आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी @ncbn से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। इस अवसर पर वस्त्र एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उद्योग की प्रगति एवं संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
#Textiles#Innovation #AndhraPradesh #NewIndia #ViksitBharat2047