योगी आदित्यनाथ की पाती जिसमें माँ के निधन के बाद उस संवाद का जिक्र किया है जिसमें संन्यासी बनने के तीन साल बाद अपने घर पहुँचे थे और भिक्षा की मांग की थी, वो भावुक पल माँ और बेटे के लिए और माँ ने क्या कहा था इसका ज़िक्र है- घर के बाहर भिक्षुक बनकर जब खड़े थे
*'मां, भिक्षा दीजिए', संन्यासी बेटे के संकल्प का मां ने किया सम्मान*
मां की ममता ने संन्यासी बेटे के संकल्प का सम्मान किया' लेकिन कहा क्या कमी थी जो घर छोड़ कर गये
जब जब लगता है कि यूपी की राजनीति पूरी तरह समझ गए हैं, तब यूपी की राजनीति झटका देती है?
सवाल
1.महिला वोटर- आपने कह दिया कि महिलाएं एकतरफा वोट देने के मूड में हैं। किसके पक्ष में? क्या हर जिले और हर जाति की महिला का वोट एक ही दिशा में जा रहा है? क्या
यादव और मुस्लिम जाति की महिला बीजेपी को वोट देगी? हालाँकि महिलाओं के लिए पिटारा खुल गया तो अलग बात होगी जैसा बिहार में हुआ?
2.पुरुष वोटर- पुरुष जातियों में बंटे हैं, तो क्या जातीय समीकरणों का असर महिला मतदाताओं पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा?
3.गैर यादव ओबीसी- ये कहना मुश्किल है , लोकसभा में सपा ने खेल कर दिया था। अखिलेश मुस्लिम और यादव को कम सीट
देकर दूसरी जातियों पर जोर लगा सकते हैं ?
4.सवर्ण वोटर- ठाकुर छोड़कर सपा की नजर सारी जातियों पर है हालाँकि सवर्ण बीजेपी की तरफ रहते है?
5.दलित वोट- जाटव समाज में चंद्रशेखर आजाद की चर्चा होना और मायावती का वोट बैंक टूटना दो अलग बातें हैं। चर्चा को वोट में बदलने का प्रमाण क्या है? अगर दलित वोट पर मायावती का वर्चस्व रहा तो बीजेपी को फ़ायदा हो सकता है ?
6.पासी समाज:- बीजेपी की अंदरखाने मेहनत अपनी जगह है, लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि पासी समाज का वोट उसके पक्ष में चला जाएगा? पासी बीजेपी के साथ था अब देखना होगा ?
7 सबसे बड़ा सवाल: जब हर जाति, हर जिले और हर उम्मीदवार के स्तर पर समीकरण बदल रहे हैं, तो फिर आपने 250 बनाम 150 का आंकड़ा इतनी आसानी से कैसे तय कर दिया? गठबंधन की बात करते तो समझ में आती
8 बीजेपी इसीलिए जीतने की पूरी कोशिश करेगी क्योंकि यूपी हारेगी तो दिल्ली के लिए मुश्किल हो सकता है? जीतने के मंत्र गठबंधन, हिंदुत्व, विकास, क़ानून व्यवस्था और बीजेपी का संगठन और रणनीति और योगी की छवि
#UttarPradesh : उत्तर प्रदेश में अलग अलग ज़िलों और अलग अलग जाति के लोगों से बात करने के बाद क्या पता चला ?
1. यूपी में सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथ में है
2. पुरुष वोटर जाति में बंट चुका है । महिला वोटर एकतरफ़ा वोट देने के मूड में हैं
3. ग़ैर यादव पिछड़ा पुरुष वोटर अभी अलग अलग जिले , उम्मीदवार और नेताओं के हिसाब किताब समझ रहा है । लेकिन ग़ैर यादव महिला ओबीसी वोटर घर परिवार में भी खुलकर अपना वोट बता रही
4. सवर्ण वोटर आख़िरकार बहुत ज़्यादा प्रयोग नहीं करना चाहते । जहां सपा या कांग्रेस ने सवर्ण उम्मीदवार उतारे वहाँ कुछ हज़ार वोट इधर उधर हो सकते हैं
5. दलित वोट में पहली बार जाटव समाज रावण की भी बात कर रहा है । मायावती का अपना वोट बँटता दिख रहा है
6. पासी समाज को साथ लाने के लिए बीजेपी अंदरखाने बहुत मेहनत कर रही है
7. मुस्लिम समाज में ओवैसी पर बहुत बात हो रही है । आजम के जेल से बाहर आने के बाद बहुत कुछ तय होना है । फिर भी लगता है ज़्यादातर मुस्लिम वोट सपा की तरफ ही जाएगा । ओवैसी जहां मजबूत मुस्लिम कैंडिडेट उतारेंगे वहाँ कुछ फ़र्क़ पड़ेगा ।
8. बहुत लोग कहते हैं चुनाव काँटे का है । सबसे बात करने के बाद मैं आज भी मानता हूँ: यूपी का चुनाव एकतरफ़ा नतीजा ही देगा । विजयी गठबंधन को 250 के पास और हारने वाली टीम को 150 के करीब सीटें मिलेंगी
यूपी में करो या मरो की स्थिति, लेकिन कांग्रेस मानने को तैयार नहीं!
उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन को लेकर अभी लंबा दांव-पेंच और तौल-मोल देखने को मिलेगा। कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही है, जो फिलहाल असंभव-सी दिखाई देती है। लेकिन समाजवादी पार्टी की भी मजबूरी है। अखिलेश यादव के सामने फिलहाल कोई दूसरा मजबूत गठबंधन विकल्प नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को साथ रखने की कोशिश होगी, लेकिन सीटों के बंटवारे पर खींचतान तय है। यूपी का चुनाव सिर्फ गठबंधन से नहीं जीता जाता। चुनाव जीतने के छह बड़े पैमाने हैं। आइए, इन्हीं छह कसौटियों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी को समझते हैं।
1. नेतृत्व -एक तरफ अखिलेश यादव हैं, तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ। दोनों के सामने अपनी-अपनी राजनीतिक चुनौतियां हैं। नेतृत्व के स्तर पर मुकाबला कांटे का है। अखिलेश के पास सत्ता में वापसी की चुनौती है, तो योगी के सामने लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने की चुनौती है।
2. गठबंधन- अखिलेश यादव फिलहाल अकेले हैं और कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी के पास पांच सहयोगी दलों का गठबंधन है। गठबंधन के विस्तार और सहयोगियों की मौजूदगी के मामले में बीजेपी आगे दिखाई देती है। इस मोर्चे पर अखिलेश की रणनीति और कांग्रेस के साथ सीटों का समझौता बेहद महत्वपूर्ण होगा।
3. संगठन और वोट बैंक- दोनों पार्टियों का संगठन मजबूत है, लेकिन दोनों की चुनावी रणनीति अलग है। समाजवादी पार्टी का अपना एक स्थायी वोट बैंक है, जो लगभग 30-32 प्रतिशत से शुरू होता है। यानी सपा को चुनावी मुकाबले में एक मजबूत आधार मिलता है। इसके विपरीत, बीजेपी को अपने आधार वोट के साथ लगातार नए सामाजिक और जातीय समीकरण जोड़ने पड़ते हैं। 2014 से अब तक के चुनावों को देखें तो बीजेपी ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों को जोड़कर अपना वोट प्रतिशत लगभग 39 से 51 प्रतिशत तक पहुंचाया है।बेस वोट के मामले में सपा की स्थिति मजबूत है, लेकिन व्यापक सामाजिक समीकरण बनाने और संगठन के विस्तार में बीजेपी की रणनीति महत्वपूर्ण रही है।
4. मुद्दे- योगी सरकार लगभग दस वर्षों से सत्ता में है। उसके सामने कानून-व्यवस्था, विकास, कल्याणकारी योजनाओं और हिंदुत्व का एजेंडा है। सरकार अपने कामकाज और उपलब्धियों को चुनावी मुद्दा बनाएगी । वहीं, समाजवादी पार्टी के मुद्दों में विकास, रोजगार, कथित चंदा चोरी, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता शामिल हैं। इसके अलावा कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाना भी सपा की रणनीति का हिस्सा होगा।
5. बूथ मैनेजमेंट- चुनाव की असली लड़ाई बूथ पर लड़ी जाती है। बीजेपी का बूथ प्रबंधन मजबूत माना जाता है, लेकिन समाजवादी पार्टी भी इस मोर्चे पर पीछे नहीं है। दोनों दलों के लिए मतदाताओं को बूथ तक लाना, अपने समर्थकों का मतदान सुनिश्चित करना और अंतिम समय तक संगठन को सक्रिय रखना निर्णायक होगा।
6. विचारधारा - बीजेपी का प्रमुख वैचारिक आधार हिंदुत्व और विकास है। वहीं समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, सामाजिक समीकरण और धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करती है। यही दोनों दलों के बीच वैचारिक मुकाबले का सबसे बड़ा आधार है।
यूपी का चुनाव किसी एक मुद्दे, एक नेता या एक गठबंधन के भरोसे नहीं जीता जाएगा। नेतृत्व, गठबंधन, संगठन, मुद्दे, बूथ मैनेजमेंट और विचारधारा। इन छह मोर्चों पर जो पार्टी बेहतर तालमेल बिठाएगी, उसे चुनावी मुकाबले में फायदा मिल सकता है। @samajwadiparty@BJP4India
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2027) हेतु समाजवादी पार्टी की ओर से INDIA गठबंधन के सीट समझौते के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा निम्नलिखित लोगों की कमेटी गठित की गई है:
राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री रामगोपाल यादव जी
प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी
माननीय सांसद श्री राजीव राय जी
माननीय सांसद सुश्री इकरा चौधरी जी
योगी आदित्यनाथ सारे सीएम से अलग क्यों हैं? क्या योगी जातिवाद करते हैं? आपको फिर से विधायक क्यों वोटर चुने? क्या जवाब दिया जेवर से बीजेपी विधायक धीरेन्द्र सिंह @nation27news @DhirendraGBN@myogiadityanath#UPElection2027#UttarPradesh
योगी आदित्यनाथ सारे सीएम से अलग क्यों हैं? क्या योगी जातिवाद करते हैं? आपको फिर से विधायक क्यों वोटर चुने? क्या जवाब दिया जेवर से बीजेपी विधायक धीरेन्द्र सिंह @nation27news @DhirendraGBN@myogiadityanath#UPElection2027#UttarPradesh
यूपी में चुनाव हैं, लेकिन राजनीतिक खटास भी कम नहीं है। जब मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सैफई जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए ही शोक संवेदना व्यक्त की। इसके विपरीत, महाराष्ट्र और बिहार में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद ऐसे मौकों पर नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों और सामाजिक मर्यादाओं का निर्वहन देखने को मिलता है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मरनी-हरनी और खुशियों के मौकों पर अक्सर दूरियां मिट जाती हैं। ऐसे अवसरों पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पीछे छूट जाती है और मानवीय संवेदनाएं आगे आती हैं। सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्या यहां राजनीतिक तल्खी इतनी बढ़ गई है कि व्यक्तिगत रिश्ते और सामाजिक मर्यादाएं भी उसके दायरे में आ गई हैं? या फिर यह दूरी आने वाले दिनों में खत्म होगी?होगा?@yadavakhilesh@myogiadityanath
कर लो बात! उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। घर की नेमप्लेट पर 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' लिखा देखकर मौलवी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। परिवार के मुताबिक, काफी समझाने के बावजूद मौलवी नहीं माने। इसके बाद दूसरे मौलवी की मदद से निकाह संपन्न कराया गया, जबकि इनकार करने वाले मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गज़ब है! क्या संवेदनाएँ पूरी तरह खत्म हो गई हैं? राजनीति के लिए तो पूरा समय है, लेकिन मानवीय संवेदनाओं के लिए नहीं। परसों योगी जी की माता जी का निधन हुआ और आज उनका अंतिम संस्कार हुआ, फिर भी राजनीति इस हद तक गिर गई है? आज मुलायम सिंह की पुण्य तिथि है @yadavakhilesh@samajwadiparty@myogiadityanath
गजब की बात है, ओवैसी कौन है पता नहीं , इस युग में टीवी और सोशल मीडिया से दूर हैं ये पुलिसकर्मी? ये भी गजब की बात है, शायद @asadowaisi को लगा होगा कि आज़म खान के जेल से छूटने के बाद सरकार ज़्यादा आवभगत कर रही है? मासूम बनकर गार्ड ऑफ ऑनर भी ले लिया😛
गजब की बात है, ओवैसी कौन है पता नहीं , इस युग में टीवी और सोशल मीडिया से दूर हैं ये पुलिसकर्मी? ये भी गजब की बात है, शायद @asadowaisi को लगा होगा कि आज़म खान के जेल से छूटने के बाद सरकार ज़्यादा आवभगत कर रही है? मासूम बनकर गार्ड ऑफ ऑनर भी ले लिया😛
सर्किट हाउस में एक बड़े जज साहब आने वाले थे। उसी वक्त ओवैसी भी पहुंच गए। पुलिस ने जज समझकर ओवैसी को गार्ड ऑफर ऑनर दे दिया।
ओवैसी आज चंद्रशेखर आजाद के गृह जनपद यूपी के सहारनपुर में हैं।
राजनीति में भक्ति के साथ शक्ति छिपी होती है जब सिर्फ भक्ति हो तो न शक्ति होगी और न राजनीति होगी, जैसे सैफई महोत्सव, इसीलिए आज की तारीख़ में न राम मिलता है और न रहीम, कुंडा में राजा भैया द्वारा आयोजित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में शामिल प्रमुख राजनीतिक और चर्चित हस्तियां
1. केशव प्रसाद मौर्य
2. मनोज तिवारी
3. निशिकांत दुबे
4. बाबा रामदेव
5. पवन सिंह
6. संजीव बालियान
7. टी. राजा सिंह
8. स्वामी रविंद्र पुरी
9. अश्विनी उपाध्याय
10. अदिति सिंह
11. रोमी साहनी
12. दीपक पटेल
13. हर्षवर्धन वाजपेयी
14. अशोक कोरी
15. कृष्णा पासवान
16. फैज खान
17. बृजभूषण शरण सिंह
18. धनंजय सिंह
19. रविंद्र सिंह भाटी
20. दिनेश प्रताप सिंह
21. राकेश प्रताप सिंह
22. अभय सिंह
23. बृजेश सिंह
24 500 पाकिस्तानी हिंदू
कुंडा में रामकथा तब होती जब कोई अच्छा संत जाता और सम्मान के साथ कथा कहता।
धीरेन्द्र शास्त्री वहां पर जाते हैं और सिर्फ राजनीति की बातें करते हैं, माफियाओं का स्वागत करते हैं और कुछ लोगों का भूत छुड़ाते हैं।
कथा व्यास पर बैठकर हिंदू मुस्लिम करने वाला कभी कथावाचक नहीं हो सकता है।
वहाँ पर कथा के बहाने सिर्फ और सिर्फ शक्ति प्रदर्शन दिखाना था और रघुराज प्रताप सिंह उसमें कामयाब हुए अपने बिरादरियों को दूर दूर से बुलाकर सिर्फ अपनी धमक दिखा रहे थे।
उसको कथा का नाम न दिया जाए बल्कि उसको सिर्फ बिरादरी सम्मेलन कहना चाहिए।
हरिद्वार, उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीघाट में अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि भाई ने दी , इसे मौक़े
सीएम पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य नेता मौजूद रहें।
अखिलेश यादव जी को आप इतने हल्के में क्यों ले रहे हैं? क्या आपके सर्वे के आधार पर अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ने चले जाएंगे? बात को समझने की कोशिश कीजिए।
सवाल सिर्फ अयोध्या से चुनाव लड़ने का नहीं है। सवाल यह है कि अखिलेश यादव विधानसभा छोड़कर लोकसभा क्यों चले गए थे? विधानसभा में योगी आदित्यनाथ के आमने-सामने रहने और उनके तीखे हमलों का जवाब देने की चुनौती थी। योगी ने जब कहा था कि अखिलेश यादव को मिट्टी में मिला देंगे, तो वह राजनीतिक चुनौती सीधे अखिलेश यादव के लिए थी।
दूसरी बात यह भी है कि क्या अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने के बजाय पूरे प्रदेश में प्रचार पर ध्यान देना चाहते हैं? क्या वह किसी एक सीट पर मुकाबले में उलझने के बजाय खुद को प्रदेशव्यापी नेतृत्व की भूमिका में रखना चाहते हैं? इसलिए अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चा को केवल सर्वे के नतीजों से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। इसके पीछे राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व की अपनी प्राथमिकताएं भी हो सकती हैं। @yadavakhilesh@myogiadityanath #UPElection2027
अखिलेश यादव जी को आप इतने हल्के में क्यों ले रहे हैं? क्या आपके सर्वे के आधार पर अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ने चले जाएंगे? बात को समझने की कोशिश कीजिए।
सवाल सिर्फ अयोध्या से चुनाव लड़ने का नहीं है। सवाल यह है कि अखिलेश यादव विधानसभा छोड़कर लोकसभा क्यों चले गए थे? विधानसभा में योगी आदित्यनाथ के आमने-सामने रहने और उनके तीखे हमलों का जवाब देने की चुनौती थी। योगी ने जब कहा था कि अखिलेश यादव को मिट्टी में मिला देंगे, तो वह राजनीतिक चुनौती सीधे अखिलेश यादव के लिए थी।
दूसरी बात यह भी है कि क्या अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने के बजाय पूरे प्रदेश में प्रचार पर ध्यान देना चाहते हैं? क्या वह किसी एक सीट पर मुकाबले में उलझने के बजाय खुद को प्रदेशव्यापी नेतृत्व की भूमिका में रखना चाहते हैं? इसलिए अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चा को केवल सर्वे के नतीजों से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। इसके पीछे राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व की अपनी प्राथमिकताएं भी हो सकती हैं। @yadavakhilesh@myogiadityanath #UPElection2027
ये संसार का अंतिम सत्य और पल है, माँ तो माँ होती है… उसके जाने से जीवन का एक पूरा संसार ही चला जाता है। सीएम संन्यासी और योगी है, पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गये लेकिन माँ के आखिरी दर्शन में न जाने का मलाल जीवन में न रहे, संन्यासी रहते हुए माँ की ममता ने आख़िरकार खींच लाया, खुद पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए!
सत्ता, पद और प्रतिष्ठा सब पीछे छूट जाते हैं, जब बात माँ की अंतिम विदाई की होती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी माँ की अंतिम यात्रा में शामिल हैं। चेहरे पर गंभीरता, मन में अपार वेदना और आँखों में माँ को खोने का दर्द…
जिस माँ ने जन्म दिया, संस्कार दिए और जीवन की राह दिखाई, आज उसी माँ को अंतिम विदाई देने का क्षण है। मुख्यमंत्री हों या संन्यासी, माँ के सामने हर पहचान छोटी पड़ जाती है।मां का जाना जीवन की ऐसी रिक्तता है, जिसे दुनिया की कोई ताकत कभी भर नहीं सकती।विनम्र श्रद्धांजलि @myogiadityanath #YogiMother