हम डटे रहे, हम खड़े रहे
लखनऊ में भारी बारिश के बीच जब सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, मरीन ड्राइव पर तैनात पुलिसकर्मी मैदान में डटे रहे—कहीं ट्रैफिक संभाला, तो कहीं बारिश में फँसे वाहनों और राहगीरों की मदद की।
न मौसम की परवाह।
न मुश्किल की शिकायत।
बस ड्यूटी का जज़्बा और मदद के लिए बढ़ते हाथ।
कुछ तस्वीरें सिर्फ़ बारिश नहीं दिखातीं…
वे ख़ाकी का हौसला भी दिखाती हैं। ⭐
📍 मरीन ड्राइव, लखनऊ
मौसम चाहे जैसा हो… ख़ाकी डटी रहेगी।
#UPPolice #UPPCares #KhakiKaSitara #DutyNeverStops
कांवड़ यात्रा/श्रावण मास 2026 के दौरान सुरक्षा, सेवा और श्रद्धा के इस सफ़र में हमारा एक ही संकल्प रहा— “श्रद्धालु सुरक्षित रहें, यात्रा सुगम रहे।” हम डटे रहे। हम खड़े रहे। क्योंकि ख़ाकी सिर्फ वर्दी नहीं… एक जिम्मेदारी है, एक भरोसा है। ❤️
#uppolice#uppcares#kawaryatra
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @amrohapolice, @jalaunpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में आरोपी अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
लखनऊ स्थित लोक भवन से मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत “खाकी का सितारा” की लॉन्चिंग के भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ।
#KhakiKaSitara https://t.co/FF0euYuLks
लखनऊ स्थित लोक भवन से मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत “खाकी का सितारा” की लॉन्चिंग के भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ।
#KhakiKaSitara https://t.co/FF0euYuLks
अमरोहा पुलिस द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल संपंन कराने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कावंड श्रद्धालुओं को सकुशल पास कराया जा रहा है।
@Uppolice
🚩 श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 | जनपद अमरोहा पुलिस
बृजघाट एवं तिगरी धाम पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु जनपद अमरोहा पुलिस द्वारा पहली बार डीप वाटर बैरिकेडिंग, थ्रो बैग एवं वाटर स्कूटर जैसे आधुनिक जल सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।
@Uppolice
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अमरोहा पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र में पहली बार आधुनिक वॉटर स्कूटर रेस्क्यू की व्यवस्था की गई है। सतत निगरानी, त्वरित राहत एवं आपातकालीन बचाव के माध्यम से हर परिस्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
@Uppolice
सावन के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री लखन सिंह यादव एवं जिलाधिकारी श्री नितिन गौड़ ने देर रात्रि कांवड़ मार्ग, यातायात डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#AmrohaPolice#KanwarYatra2026#UPPolice
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जनपद अमरोहा पुलिस पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात है। सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने तथा हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
@Uppolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
गाड़ी में रखी बड़ी धनराशि को चालक द्वारा वाहन सहित लेकर फरार हो जाने के संबंध में थाना हसनपुर पर पंजीकृत अभियोग का अनावरण करते हुए @amrohapolice द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के ₹23.90 लाख/- नकद व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त चालक का कार्य करता था, शीघ्र धन अर्जित करने के लालच में मालिक के वाहन में रखी नकदी चोरी करने की योजना बनाई और घटना के दिन वह वाहन सहित नकदी लेकर फरार हो गया तथा अपने भाई के पास पहुँचकर दोनों भाइयों ने मिलकर चोरी की गई धनराशि को अपने किराये के मकान में छिपाकर रख दिया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
@Uppolice
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत एडीजी बरेली जोन, डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा ब्रजघाट गंगा घाट व कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@Uppolice
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आज अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा तिगरी गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ऑपरेशन दहन—मादक पदार्थों का विनष्टीकरण।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के क्रम में @pilibhitpolice द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन दहन” के तहत, जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत 134 अभियोगों से सम्बंधित लगभग ₹85 लाख/- मूल्य के 104.701 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया है।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा/भांग, डोडा, स्मैक, हेरोइन तथा चरस सम्मिलित थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
ट्वीट पर त्वरित संज्ञान, बची एक अनमोल ज़िंदगी।
सुसाइडल नोट संबंधी सूचना ट्वीट के माध्यम से प्राप्त होते ही थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा मात्र 30 मिनट में संबंधित व्यक्ति को सकुशल बरामद कर काउंसलिंग कराई। वर्तमान में वह सुरक्षित एवं स्वस्थ है।
@Uppolice