बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु श्री अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
आस्था, श्रद्धा और तप की यह दिव्य यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास एवं समर्पण का प्रतीक है।
हर हर महादेव! 🔱
समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं! बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
जय बाबा बर्फानी!
वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः
शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्।
तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां
नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥
आज भारतीय जनता पार्टी जिला सोनभद्र के द्वारा डी0आर0 ड्रीम्स में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री माननीय हंसराज विश्वकर्मा जी अध्यक्षता माननीय नंदलाल जी ने किया।
देश के समस्त चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हमारे चिकित्सक मानवता की सेवा, करुणा और समर्पण का पर्याय हैं। अपने ज्ञान, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों से वे अनगिनत जीवनों में आशा का संचार करते हैं।
दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।
देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।
स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥
॥ जय जगन्नाथ ॥
देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगल का वास हो तथा समाज में प्रेम,आस्था, सद्भाव और लोकमंगल की भावना निरंतर प्रबल होती रहे।
मन के हारे हार हैं, मन के जीते जीति।
कहै कबीर हरि पाइए, मन ही की परतीति॥
-संत कबीरदास जी
निर्गुण भक्ति परंपरा के अमर प्रवर्तक एवं महान समाज सुधारक कबीरदास जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
जय बजरंगी ढाबा का शुभ उद्घाटन किया स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर यह ढाबा आम जनमानस के लिए स्वाद युक्त व्यंजन उपलब्ध कराएगा और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
#dhaba
एक बार भरोसा अगर टूट जाए तो उसे सफलता के दम पर वापस नहीं खरीदा जा सकता और प्रतिष्ठा कोई अमूर्त विचार नहीं बल्कि जनता के साथ एक जीवित रिश्ता है।
जय महाकाल
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के अमर रचयिता, महान साहित्यकार एवं राष्ट्रचेतना के प्रखर प्रेरणास्रोत बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
#वंदेमातरम्#बंकिमचंद्रचट्टोपाध्याय
#WorldDrugDay2026
नशा सिर्फ व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है।
विश्व नशा मुक्ति दिवस पर संकल्प लें — स्वस्थ जीवन अपनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं और जागरूकता फैलाएं।
#WorldDrugDay#GodMorningFriday
बधाई एवं शुभकामना
काशी क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे बड़े भाई श्री दिलीप पटेल जी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का महामंत्री नियुक्त होने पर शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार बहुत बहुत बधाई।
@dileeppatelbjp
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक आपातकाल की स्मृति में आज उन सभी लोकतंत्र सेनानियों एवं सत्याग्रहियों को सादर नमन, जिन्होंने संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
#Emergency1975#SamvidhanHatyaDiwas
शुक्लाम्बरधरं विष्णुं शशिवर्णं चतुर्भुजम्।
प्रसन्नवदनं ध्यायेत् सर्वविघ्नोपशान्तये॥
समस्त श्रद्धालुओं को पावन निर्जला एकादशी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय एवं कर्मठ उप मुख्यमंत्री मा. ब्रजेश पाठक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें।
@BJP4UP@idharampalsingh@dileeppatelbjp