आज बलरामपुर स्थित टीचर्स कॉलोनी घाट, तुलसीदास पोखरा घाट, राप्ती घाट एवं झारखंडी सरोवर का स्थलीय निरीक्षण कर आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत साफ-सफाई, स्वच्छता, जलाशयों की स्थिति एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराने तथा घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हमारा संकल्प है कि लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी छठ घाटों पर स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहें।
जनसुविधाओं का विस्तार और जनआस्था का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Balrampur #development #CityDevelopment #UttarPradesh #chhath @narendramodi@NitinNabin@rajnathsingh@AmitShah@BJP4UP@BJP4India@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@nppbalrampur@aksharmaBharat@SatishSharmaBBK@idharampalsingh@awdhesh4awadh@rahulrastogibjp
हमारे नगर के वार्ड खलवा उत्तरी निवासी श्री कृष्ण बिहारी ओझा जी के सुपुत्र अनुज ओझा जी का @Uppolice में कांस्टेबल पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। आपकी यह सफलता आपकी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनपद बलरामपुर एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित करें। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएँ।
#UPPolice #Balrampur #UttarPradesh
॥ सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते ।।
आदिशक्ति माँ पाटन देवी के पावन धाम में पहुँचकर विधि-विधानपूर्वक दर्शन-पूजन कर माँ जगदम्बा से समस्त क्षेत्रवासियों एवं जनमानस के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
जय माँ पाटेश्वरी🙏🙏
भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना को समर्पित लोक-आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।
जय छठी मैया🙏🙏
आज प्रातः बलरामपुर स्थित नहरबालागंज बाईपास रोड पर प्रस्तावित चौराहे के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की संभावनाओं के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया।
इस दौरान चौराहे को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं जनसुविधाओं के अनुकूल स्वरूप प्रदान करने के संबंध में आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की, ताकि आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ नगर की सुंदरता एवं यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सके।
#Balrampur #development #UttarPradesh
आज प्रातः बलरामपुर स्थित प्राचीन रानी तालाब मंदिर परिसर में संचालित निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता, पूर्ण पारदर्शिता एवं मानकों के अनुरूप संपन्न कराए जाएँ, ताकि इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा सके।
हमारा संकल्प है कि बलरामपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान की जाए।
#Balrampur #UttarPradesh
आज प्रातः बलरामपुर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक झारखंडी सरोवर का स्थलीय निरीक्षण कर आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत साफ-सफाई, स्वच्छता, जलाशय की व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हमारा सतत प्रयास है कि छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें।
#Balrampur #UttarPradesh
विकास को गति, बलरामपुर को नई पहचान 🏗️
आज प्रातः जनपद बलरामपुर के प्रमुख एवं अत्यंत व्यस्त घास मंडी चौराहा, मेजर चौराहा, गर्ल्स कॉलेज चौराहा एवं अंबेडकर चौराहा का औचक स्थलीय निरीक्षण कर निर्माणाधीन सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएँ तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
हमारा ध्येय केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि बलरामपुर को स्वच्छता, सुंदरता एवं सुनियोजित विकास की नई पहचान दिलाना है।
#Balrampur #UttarPradesh #development @narendramodi@NitinNabin@rajnathsingh@AmitShah@BJP4UP@BJP4India@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@nppbalrampur@aksharmaBharat@SatishSharmaBBK@idharampalsingh@awdhesh4awadh@rahulrastogibjp
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरा बगनहा, गैसड़ी एवं पूर्व प्रधान ग्राम लखमा स्वर्गीय श्री रवींद्र पाल सिंह उर्फ झिनकू सिंह जी (निवासी ग्राम लखमा, बलरामपुर) के निधन उपरांत आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं भावपूर्ण नमन किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने दिव्य चरणों में परम शांति एवं सद्गति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार व्यथा को सहने का साहस, धैर्य और संयम अर्पित करें।
ॐ शांति🙏🙏
आज बलरामपुर में नॉर्मल पानी टंकी के समीप खमौवा रोड पर सुवांव नदी के दोनों ओर बैरिकेडिंग निर्माण कार्य एवं नदी के आंशिक हिस्सों में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण हमारे अभिभावक एवं निवर्तमान ग्राम प्रधान (ग्राम देवरावा) आदरणीय श्री अमरेन्द्र प्रताप ‘लालू चाचा’ जी द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।
नगर के आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ बनाने, आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित करने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा निरंतर प्रयास है कि बलरामपुर का प्रत्येक क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़े और नगरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हों।
उक्त अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्री डी.पी. सिंह जी, श्री संजय शर्मा जी, श्री पुष्पेंद्र पांडे जी, श्री पवन सिंह जी, श्री अवनीश सिंह जी, श्री विपुल मिश्रा जी, अधिशासी अधिकारी श्री लाल चंद्र मौर्य जी, सिविल जेई, जल जेई सहित नगर पालिका के सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सभासद बंधु, नामित सभासदगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#Balrampur #UttarPradesh #development
आज बलरामपुर स्थित एम०एल०के० पी०जी० कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में ग्लोबल एड्स वर्ल्ड प्रा० लि० द्वारा आयोजित ‘बलरामपुर डिजिटल आइकन अवार्ड’ समारोह में सम्मिलित होकर जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं, प्रभावशाली डिजिटल क्रिएटर्स एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का उत्साहवर्धन किया।
उक्त अवसर पर माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज श्री हेमंत जायसवाल जी, एम०एल०के० पी०जी० कॉलेज के प्राचार्य श्री जे०पी० पाण्डेय जी, प्रो० श्री सुनील शुक्ला जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री डी०पी० सिंह जी, श्री राहुल जायसवाल जी, श्री रोहित जायसवाल जी, श्री सोम जायसवाल जी, गौ सेवक श्री आशीष सैनी जी, श्री सत्यम साहू जी, मजनू स्टार टीम, श्रीमती गुड़िया मौर्य जी, दिव्या मोमो जी, जानवी प्रजापति जी, श्री रवि कन्नौजिया जी, आशीर्वाद प्रेम चौधरी जी एवं श्री सौरभ विश्वकर्मा जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस सराहनीय आयोजन के लिए समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रतिभा का सम्मान, नवाचार को प्रोत्साहन और युवाओं की रचनात्मकता को उचित मंच प्रदान करना ही एक सशक्त एवं प्रगतिशील समाज की पहचान है।
#BalrampurDigitalIconAwards #Balrampur #DigitalCreators #InfluencerAwards #TalentRecognition #ProudBalrampur #fyp #viralpost #UttarPradesh @narendramodi@NitinNabin@rajnathsingh@AmitShah@BJP4UP@BJP4India@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@nppbalrampur@aksharmaBharat@SatishSharmaBBK@idharampalsingh@awdhesh4awadh@rahulrastogibjp