जोधपुर प्रवास के दौरान #मसूरिया स्थित मेघवाल समाज छात्रावास एवं अध्ययन केंद्र पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा अध्ययन केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि मेघवाल समाज द्वारा लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी एवं अनुकरणीय पहल की जा रही है। यह अध्ययन केंद्र न केवल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।
किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसके युवाओं की शिक्षा और संस्कारों से तय होती है। समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध कराना निश्चित रूप से एक सकारात्मक और सराहनीय प्रयास है।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मैं छात्रावास एवं अध्ययन केंद्र की समस्त प्रबंधन समिति, भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
शिक्षा के इस पावन यज्ञ में हमने भी अपनी ओर से आर्थिक सहयोग के रूप में एक छोटी-सी आहुति देने का प्रयास किया है। भविष्य में भी जब-जब आवश्यकता होगी, शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों के हित में तन, मन और धन से सहयोग देने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे ।
विश्वास है कि यह केंद्र आने वाले समय में अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा।
मेरी ओर से समस्त प्रबन्धन टीम और छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें ।
तमिलनाडु विधानसभा में जब विपक्षी नेता सवाल और मुद्दे उठा रहे थे,
तब विजय उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए लिख रहे थे।
राजनीति में हमने अब तक कई नेता देखे हैं पर विजय जैसा नेता शायद पहली बार देख रहा हूँ।
आजकल नेता विपक्ष की बात सुनना भी पसंद नहीं करते,
पर यहाँ एक मुख्यमंत्री हर मुद्दे को नोट कर रहे थे।
क्या आपने कभी ऐसा नेता देखा है?
आज बालोतरा निवासी जितेंद्र प्रजापत पुत्र श्री मोतीलाल जी परमार का UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा–2025 में 287वीं रैंक के साथ चयन हुआ है।
इस अवसर पर जितेंद्र प्रजापत के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और इस महत्वपूर्ण सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए बेटे पुरण बुनकर
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य,अपार खुशियाँ और निरंतर सफलता प्रदान करें।
आप हमेशा परिवार का गौरव बने रहें। हमारा आशीर्वाद सदा आपके साथ है।
विनोद जाखड़ जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि देशभर के संघर्षशील, जागरूक और परिवर्तन की आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों की उम्मीदों का सम्मान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में एनएसयूआई नए आयाम स्थापित करेगा तथा विद्यार्थियों के अधिकार, शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार के मुद्दों को और अधिक मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा।
आपके नेतृत्व में देश की छात्र शक्ति संगठित होकर अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
एक बार पुनः आपको इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।@nsui@VinodJakharIN
राजस्थान से पहली बार, राजस्थान की माटी के लाल, राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष भाई विनोद जाखड़ जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐💐
एक साधारण परिवार से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले संघर्षशील छात्रनेता भाई विनोद जाखड़ को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार, जिन्होंने एक जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
@VinodJakharIN
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा छोटे भाई श्री विनोद जाखड़ जी को National Students' Union of India (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह नियुक्ति आपके निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और छात्र-युवा हितों के लिए किए गए समर्पित कार्यों का प्रतिफल है। आपके नेतृत्व में NSUI निश्चित रूप से देशभर में छात्र शक्ति को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत आवाज़ प्रदान करेगी।
@VinodJakharIN
20-25 मासूम जिंदगियां और उनके बीच ढाल बनकर खड़ी एक 'माँ'....🫡
नीमच की कंचन बाई मेघवाल को हमारा कोटि-कोटि नमन..।
जब आंगनवाड़ी के 20 बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला किया, तो इस वीरांगना ने खुद को डंकों के हवाले कर दिया, पर बच्चों को खरोंच तक नहीं आने दी..।
हजारों डंक सहे, अपनी जान दे दी, लेकिन 20 घरों के चिराग बुझने नहीं दिए..।
कंचन जी का यह सर्वोच्च बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
दुख की बात है कि उनके पीछे लकवाग्रस्त पति और 3 मासूम बच्चे हैं..।
सरकार और समाज को इस 'ममता की ढाल' के परिवार का हाथ थामना ही होगा। 🙏✨
मध्यप्रदेश के जिला नीमच में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई मेघवाल जी ने अद्भुत साहस और इंसानियत का परिचय देते हुए मधुमक्खियों के हमले से 20 नन्हे बच्चों की जान बचाई। तारपोलिन से बच्चों को ढककर वे स्वयं मानव ढाल बन गईं और अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
माँ कंचन बाई मेघवाल जी का यह कृत्य मानवता का सर्वोच्च उदाहरण है। वे अपने पीछे दो नन्ही बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गई हैं।
हम सभी उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं और हम @MP_MyGov से मांग करते हैं कि कंचन बाई मेघवाल जी के बच्चों को आर्थिक सहायता एवं आजीवन निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाए, साथ ही कंचन बाई मेघवाल को राजकीय सम्मान दिया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके अदम्य साहस और इंसानियत से प्रेरणा ले सकें।
नमन है माँ कंचन बाई मेघवाल जी को।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51
राजस्थान के मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के निवासी एवं जीव रक्षा व पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष माननीय लुणा राम मेघवाल जी ने करकेड़ी क्षेत्र में खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई का साहसपूर्वक विरोध किया।
इस पर्यावरणीय अपराध के विरुद्ध आवाज़ उठाने पर वन माफियाओं द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
उन्हें जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, लेकिन उचित व समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई का कड़ा विरोध करती है।
खेजड़ी केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, पर्यावरण संतुलन और जनजीवन का आधार है।
हम पर्यावरण रक्षक लुणा राम मेघवाल जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं।
हम @RajGovOfficial से मांग करते हैं - कि लुणा राम मेघवाल जी को तत्काल सर्वोत्तम एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, इस हमले में शामिल सभी अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए,खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई में संलिप्त माफियाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
@rajcmo@BhajanlalBjp
मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान, मूंगडा रोड, बालोतरा में आयोजित जिला स्तरीय महासम्मेलन अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक रहा।
समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं सभी समाजबंधुओं के इतनी बड़ी संख्या में जनसैलाब ने कार्यक्रम को सार्थक बनाया।
महासम्मेलन में समाज की एकता, शिक्षा को बढ़ावा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा भेदभाव के विरुद्ध सामूहिक आवाज जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
मेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक विकास संस्थान, सांचौर के तत्वावधान में आयोजित 16वें मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का अवसर मिला।
यह प्रेरक आयोजन शिक्षा को सशक्त बनाने, संघर्ष को सम्मान देने और सफलता को साझा करने की समाज की सोच को प्रतिबिंबित करता है।
समारोह के दौरान मिले आत्मीय आतिथ्य, स्नेह और गरिमामय स्वागत के लिए आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
#VinodJakhar
अगर मनु जिंदा होता तो ज्योति की कामयाबी देखकर रोने लगता 😭
दलित समुदाय से आने वाली आंध्रप्रदेश की ज्योति याराजी ने एशियन एथलीट चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है, उन्होंने यह दौड़ 12.96 सेकेंड में पुरी की, यह नया विश्व रिकॉर्ड है, भारत का नाम पूरे देश में रोशन हो रहा है,
इस ऐतिहासिक जीत की बहुत बहुत बधाई, हमारे लोगों को जब भी मौका मिलता है इतिहास रच देते हैं ज्योति ने करके दिखा दिया है, अगर मनु जिंदा होता तो ज्योति की कामयाबी देखकर रोने लगता ।
आज संसद में @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के 15-20 किमी. क्षेत्र को टोल-फ्री करने की बड़ी ही महत्वपूर्ण मांग उठाई
जिसे लेकर परिवहन मंत्री @nitin_gadkari ने चन्द्रशेखर आजाद को आश्वस्त करते हुए अपनी बात रखी, सभी साथी देखें व शेयर करें 👇
महान शिल्पकार, विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को साकार करने वाले, पद्म भूषण से सम्मानित श्री राम वी. सुतार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
कला और शिल्प जगत में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।