नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री जी के विज़न और किसानों के त्याग एवं सहयोग की ही देन है। आज जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों का जायज़ा लिया। #MLAJewar#JewarAirport
ग्राम चौरौली निवासी स्व. हवलदार ललित कुमार जनमेदा जी का निधन बहुत ही दुःखद । आज शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम चौरौली निवासी श्री विकास चौधरी जी के पिताजी स्व. चौधरी दयाराम सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद। आज शोकाकुल परिजनों से भेंट की और अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। !!ॐ शांति ॐ!!
ग्राम चौरोली में आज 01 करोड़ 90 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ गांव के बुजुर्गों के कर-कमलों से हुआ।
जिन बुजुर्गों ने इस गांव को बनते और बदलते देखा है, आज उन्हीं के हाथों से विकास कार्यों का श्रीगणेश शुरुआत होना, मेरे लिए एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके सम्मान और आशीर्वाद को नमन करने का अवसर है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
इससे पूर्व भी ग्राम चौरोली की लगभग 150 गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य कराया जा चुका है।
अब 01 करोड़ 90 लाख के नए विकास कार्य गांव की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को और मजबूती देंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद यूं ही मिलता रहे, यही मेरी कामना है। #MLAJewar
2017 के बाद जेवर विधानसभा में उद्योग क्रांति की नई झलक! #जेवरविधानसभा#जेवर#jewar#उद्योगक्रांति#औद्योगिकविकास#विकास#निवेश#विकासकीनईतस्वीर#jewardevelopment https://t.co/bGufrfSOxB
सन 1966 में मेरे जन्म के समय, जिस जेवर-चौरोली मार्ग पर श्रमदान से मिट्टी डाली गई थी, आज उसी मार्ग पर फिर से चलने का अवसर मिला। कभी संघर्ष और अभाव की पहचान रहा यह रास्ता, आज विकास की नई तस्वीर दिखा रहा है। वर्ष 2017 के बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में इस मार्ग का निर्माण #PMGSY द्वारा कराया। यह सिर्फ सड़क नहीं, बदलते जेवर की कहानी है। #MLAJewar
आज ग्राम ख़्वाजपुर में विकास और बुजुर्गों के सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।
ग्राम के बुजुर्ग श्री तेजपाल सिंह जी एवं श्री थान सिंह जी के कर-कमलों से 60 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। बुजुर्गों का आशीर्वाद, विकास की रफ्तार और जेवर की निरंतर प्रगति, यही हमारा संकल्प है। #MLAJewar
जेवर स्थित जनता इंटर कॉलेज में बच्चों को बेहतर शैक्षिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पार्क, रेसिंग ट्रैक, लाइब्रेरी और तार फेंसिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। आज निरीक्षण किया। #MLAJewar
आज जेवर स्थित टहनी वाले मंदिर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद हुआ। उनकी आस्था, भावनाओं और सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को करीब से जाना। यह मंदिर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व भी है और संकल्प भी। #MLAJewar
शांति का आरंभ मुस्कान से होता है। जो लोग द्वेषपूर्ण विचारों से मुक्त रहते हैं, वही शांति को अनुभूत करते हैं।'वसुधैव कुटुम्बकम्' के श्रेष्ठतम विचार से ही विश्व में शांति संभव है। शांति, सौहार्द और प्रेम का दीप सतत देदीप्यमान रहे, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर यही कामना करता हूं। #MLAJewar
अंधेरे से उजाले तक का सफ़र, एक गाँव की बदलती तस्वीर, विकास की नई कहानी और उन सपनों की बात, जो हकीकत बन गए। आइए, आज शाम 07 बजे सोशल मीडिया पर मेरे साथ संवाद करें।#MLAJewar#SevaSankalpAbhiyan
सशक्त गांव, सशक्त जेवर।
ग्राम सक्का के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और कदम। गांव में 01 करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क, नाली एवं सीवर व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्य कराए गए हैं।
#MLAJewar#Vikas#SevaSankalp