#Chandrayaan3 मिशन की सफलता हेतु शुभकामनाएं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक मिशन के लिए देश अपने महान वैज्ञानिकों के समर्पण, इच्छाशक्ति और संकल्प के लिए उनका आभारी है।
#isroindia#ISROTeam#isromissions
करोड़ों युवाओं के प्रेरणा, महान वैज्ञानिक व देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से अलंकृत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन करता हूँ।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं!
CRPF का अद्वितीय साहस, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में सदैव महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। यह कृतज्ञ राष्ट्र आपके समर्पण व सेवा का सदैव सम्मान करता रहेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय ,प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण
मंडला भाजपा जिला अध्यक्ष श्री @prafullmishra2bjp जी ने आज भाजपा जिला कार्यालय मंडला में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया |
#MannKiBaat
देश के जांबाज सैनिकों के अदम्य शौर्य और वीरता के प्रतीक कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ भारती की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
पावन देवशयनी एकादशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान श्रीहरि की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व समाज में धर्म, सेवा, सद्भाव तथा लोककल्याण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे, मेरी यही मंगलकामना है।
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ!
स्वराज, स्वाभिमान तथा राष्ट्रचेतना का उनका संदेश आज भी हम सभी का पथ प्रदर्शित करता है।
महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
उनकी अमर गाथा तथा सर्वोच्च बलिदान राष्ट्रभक्ति की चेतना को सदैव प्रचलित करते रहेंगे।
विश्व के सबसे बड़े मजदूर संगठन, भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय हित में समर्पित सभी श्रम साधकों को हार्दिक शुभकामनाएं!
राष्ट्रीय प्रथम भावना के साथ श्रमिक कल्याण तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में संगठन की भूमिका सदैव उल्लेखनीय रहेगी।
सूर्य देव की तेजस्विनी पुत्री, पुण्य सलिला, जीवनदायनी माँ ताप्ती जी के जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
मेरी कामना है कि माँ ताप्ती जी का आशीर्वाद समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता एवं मंगलमयता का संचार करे।
भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ।
@mandla_bjp @PRAFULLMISbjp
अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक, निर्भीक योद्धा, अमर बलिदानी वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण नमन।
राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय साहस एवं बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अंकित रहेगा।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रहित एवं एकात्म भारत के लिए उनका त्याग, समर्पण तथा बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
वीरता व राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक, महापराक्रमी योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि, स्वाभिमान और धर्म की रक्षा हेतु समर्पित उनका अद्वितीय साहस एवं त्याग युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान के प्रतीक, महान योद्धा, बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
धर्म, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा हेतु समर्पित उनका वीरतापूर्ण जीवन सदैव राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
आज सोमवती अमावस्या अवसर पर नर्मदा जी के तट पर बच्चों द्वारा मोदी जी के 12 बेमिसाल साल पूर्ण होने पर पेंटिंग बनाकर माननीय जिला अध्यक्ष @prafullmishra जी को भेंट की।
सोमवती अमावस्या भारतीय सनातन परंपरा में श्रद्धा, साधना एवं आत्मिक शुद्धि का पावन पर्व है। यह दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की आराधना का विशेष अवसर होता है। इस पुण्य अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव एवं जगजननी माता पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे।