यही हैं वे दिव्य चरण चिन्ह, जहाँ से जैनधर्म के 22वें तीर्थंकर नेमीनाथ भगवान ने ऊजयंतगिरी गिरनार की पाँचवीं टोंक से मोक्ष की सिद्ध दशा को प्राप्त किया था। आज उन्हीं प्रभु नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर आप सभी को सहस्त्र श्रद्धा सहित हार्दिक शुभकामनाएँ।
#JainRightToGirnar5thPeak
भगवान श्री नेमीनाथ की मोक्ष स्थली जहां आज अनधिकृत अधिकार जमाकर दत्तात्रय मंदिर बना लिया है गुजरात के गिरनार पर्वत पर उसी स्थान पर पहुंचे आचार्य श्री सुनीलसागर जी।
#SunilSagarJiatGirnar
शिवपुराण में भी उल्लेख है कि भगवान नेमीनाथ गिरनार से मोक्ष पधारे हैं- आचार्य सुनीलसागर जी का गिरनार से उद्बोधन।
जब सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम् की बात करते है तो दो धाराओं के बीच भगवान नेमीनाथ की निर्वाण स्थली पर यह दुर्व्यवहार क्यों होता है ?
#SunilSagarJiatGirnar