🤱माँ का दूध....
शिशु के स्वस्थ विकास का पहला आधार! 🌸
जन्म के पहले घंटे में स्तनपान की शुरुआत करें और शिशु को पहले 6 माह तक केवल माँ का दूध दें।
यह शिशु के बेहतर पोषण, रोग-प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
Breastfeeding | Exclusive Breastfeeding | Infant Nutrition | Newborn Health
#WorldBreastfeedingWeek #ExclusiveBreastfeeding
#InfantNutrition
#NewbornHealth
#NHMUP
विश्व स्तनपान सप्ताह
नवजात शिशु को जन्म के तुरन्त बाद से स्तनपान कराना उसके बेहतर स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता व समुचित विकास की मजबूत नींव रखता है l
मां का दूध शिशु के लिए सम्पूर्ण और सर्वोत्तम पोषण होता हैं। जागरूकता बढ़ाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाएं।
@nhm_up
🌧️मानसून में स्वास्थ्य का अलर्ट!
बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। ऐसे में संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मानसून का आनंद लें, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
स्वास्थ्य की सुरक्षा, आपकी प्राथमिकता।
Monsoon Health | Rainy Season | Health Precautions Infection Prevention
#MonsoonHealth #StayHealthy #NHMUP #MonsoonSafety
@UPGovt
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु स्वच्छता, नालियों की सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने हेतु व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त एमओआईसी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
चुप्पी नहीं, संवाद चुनें...
अगर आप तनाव, चिंता, उदासी या किसी भावनात्मक परेशानी से गुजर रहे हैं, तो चुप न रहें।
Tele MANAS आपके साथ है बिना किसी भेदभाव, बिना किसी आलोचना, आपकी बात सुनने और उचित सहायता प्रदान करने के लिए।
आज ही कॉल करें: 14416 | 24×7 निःशुल्क सेवा
Tele MANAS | Mental Health | Emotional Support
#TeleMANAS #EmotionalWellbeing #MentalHealthSupport
हर मुस्कान के पीछे छिपी होती है अच्छी सेहत की नींव।
बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए सही पोषण और जागरूकता, दोनों समान रूप से आवश्यक हैं।
Child Nutrition | Infant Health | Healthy Growth
#ChildNutrition#Breastfeeding#NHMUP#InfantHealth
डर नहीं, सही जानकारी है ज़रूरी..
बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएँ बढ़ सकती हैं।
ऐसे समय में जागरूक रहना और सही निर्णय लेना ही समझदारी है।
Snake Bite | Monsoon Health | Emergency Awareness
#SnakeBiteAwareness#MonsoonHealth#HealthAwareness#NHMUP
हर थकान, सिर्फ थकान नहीं होती…
एनीमिया शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बनाता है, जिससे ऊर्जा, पढ़ाई और काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। संतुलित एवं आयरन युक्त आहार लें और समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच अवश्य कराएं।
Anemia Awareness | Iron Deficiency | Healthy Nutrition
#AnemiaAwareness #HealthyNutrition #IronRichFoods #NHMUP
☀️सुप्रभात!
अच्छी आदतें ही स्वस्थ जीवन की पहचान हैं।
हर सुबह लिया गया सही स्वास्थ्य संबंधित निर्णय, बेहतर स्वास्थ्य की दिशा तय कर सकता है।
Healthy Morning | Healthy Lifestyle | Daily Health Tips
#HealthTips#StayHealthy#NHMUP
इस गर्मी, सेहत से समझौता क्यों?
जब प्राकृतिक पेय हैं आपके साथ।
ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं,
बल्कि आपको रखते हैं अंदर से मजबूत और ताज़गी से भरपूर 🌿
Natural Drinks | Summer Health | Immunity Boost | Heat Protection
#StayHydrated#SummerWellness#BeatTheHeat#NHMUP
🔴⚠️सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — क्योंकि TB किसी को भी हो सकता है!
यदि आप टीबी मरीज के संपर्क में रहते हैं, कुपोषित हैं, पहले टीबी से ठीक हो चुके हैं, HIV संक्रमित हैं, लंबे समय से धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं अथवा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निवास करते हैं — तो आपको टीबी संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतें और लक्षण दिखते ही तुरंत नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
टीबी हारेगा देश जीतेगा | TB Mukt Bharat
#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा #TBMuktBharat #NHMUP
स्वास्थ्य से जुड़ा हर निर्णय भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित होना चाहिए।
HPV वैक्सीन सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इंटरनेट की अफवाहों से दूर रहें—डॉक्टर से सही सलाह लें, सही निर्णय लें।
#HPVVaccine#CervicalCancer#SwasthNariViksitBharat
हर खुराक क्यों है जरूरी?
🩺 टीबी से लड़ाई में सबसे जरूरी है नियमित रूप से दवा लेना और सही समय पर इलाज करना। बीच में दवा रोकना बीमारी को बढ़ा सकता है। दवा का पूरा कोर्स करें ताकि आप स्वस्थ महसूस कर सकें और स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकें। 💪
#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा#TBMuktBharat #NHMUP
स्वच्छता है स्वास्थ्य की पहली जरूरत🌿
✨ नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाएं।
यह छोटी सी सावधानी डायरिया जैसे रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
स्वच्छ हाथ न केवल आपको, बल्कि आपके परिवार को भी सुरक्षित रखते हैं।
Hand Hygiene | Diarrhea Prevention | Infection Control
#HandHygiene #WashYourHands #NHMUP
☀️ गर्मी का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, त्वचा पर भी पड़ता है!
गर्मी और पसीने के कारण होने वाली त्वचा सम्बन्धित समस्याएं असुविधा बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं। लाल दाने, खुजली या चुभन जैसे लक्षण दिखाई दें तो समय रहते उचित देखभाल करें एवं निकट की राजकीय स्वास्थ्य इकाई में संपर्क करें।
छोटी सावधानियां आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। 🌿
Heat Rash | Skin Health | Summer Safety | Heatwave Awareness | Healthy Skin
#BeatTheHeat #HeatwaveSafety #SkinCareAwareness #SummerHealth
#HealthySkin #NHMUP
⚠️हर कश एक चेतावनी….
तंबाकू का हर कश शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है, जिसका प्रभाव शुरुआत में स्पष्ट रूप से महसूस नहीं होता, लेकिन समय के साथ यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते इस आदत से दूरी बनाना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है, जिससे जीवन को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाया जा सके।
Beedi awareness | Tobacco hazards | Smoking risks | Anti-tobacco message
#NoToTobacco #QuitSmoking #TobaccoFreeLife #NHMUP
🩺 टीबी मरीज की देखभाल करने वाले तीमारदारों के लिए आवश्यक है कि वे मास्क का उपयोग करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इससे न केवल मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि स्वयं तीमारदार भी संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं।
#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा#TBMuktBharat#NHMUP
🍃 स्वाद भी, गर्मी से राहत भी!
🌿 जब गर्मी अपनी चरम सीमा पर हो, तब शरीर को सिर्फ ठंडक नहीं, सही देखभाल की भी जरूरत होती है। बेल का शरबत प्राकृतिक ठंडक देने के साथ-साथ बेहतर पाचन और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है। तो क्यों न इस भीषण गर्मी में पारंपरिक स्वाद के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। 🌿
Bael sherbet | Summer hydration | Natural cooling drink | Heatwave protection
#BeatTheHeat #BaelSharbat #SummerWellness #StayHydrated #NHMUP