यदि लीक का स्रोत नहीं पकड़ा जाएगा, तो Telegram बंद कर दीजिए, कल WhatsApp होगा, परसों कोई और माध्यम होगा।
बीमारी का इलाज चाहिए, थर्मामीटर तोड़ने से बुखार नहीं रुकता।
असली दिक्कत YouTube Teachers से नहीं, बल्कि उनकी आवाज़ से है। आज किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी हो, पेपर लीक हो, रिज़ल्ट में अन्याय हो या छात्रों के साथ गलत हो, तो यही YouTube Teachers सबसे पहले छात्रों के हक़ की लड़ाई में कूद पड़ते हैं। लाखों छात्रों की आवाज़ बन जाते हैं। सरकार पर दबाव बनता है, सवाल पूछे जाते हैं और जवाब माँगे जाते हैं।
शायद यही कारण है कि कुछ लोगों को शिक्षक नहीं, उनकी सक्रियता खटकती है।लोगों की आँखों की किरकिरी बन जाता है।
इसलिए जो बातें सत्ता सीधे नहीं कह सकती, वही बातें कुछ चेहरे अपने मुख से कह देते हैं।
ध्यान रहे कि "सरकार कहना चाहती थी, अंजना ने कह दिया"
छत्तीसगढ़ के जिला @GariyabandDist के वार्ड क्रमांक 3 की राशन दुकान में मची भगदड़ सिर्फ अनाज के लिए नहीं थी, बल्कि वो इस बात की चीखती तस्वीर थी कि अब भी गरीब को सरकारी दया पर खड़ा होना पड़ता है। तीन महीने का राशन देने का निर्णय तो हुआ, पर व्यवस्था कागजों तक ही सिमटी रही।
सुबह से लाइन में लगे बुज़ुर्ग, महिलाएं और बच्चे – क्या यही है “जनकल्याण”? गेट बंद कर देना, भीड़ का टूट पड़ना, यह प्रशासनिक विफलता है या जनसम्मान की अनदेखी?
सरकार को यह सोचना होगा कि भीड़ को कंट्रोल करने की योजना बनाना सिर्फ चुनावी रैली तक सीमित क्यों रह गया है? क्या योजनाएं सिर्फ फाइलों की शोभा बनेंगी या जमीन पर भी कुछ बदलेगा?
यह दृश्य चेतावनी है – राशन दो, सम्मान के साथ दो, वरना यह भगदड़ एक दिन व्यवस्था को ही कुचल देगी।
#Chhattisgarh
युक्तियुक्तकरण छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की दूरदृष्टि और नेतृत्व में राज्य सरकार ने 10,463 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की पहल की है, जिससे शिक्षकों की संख्या का समुचित उपयोग, संसाधनों की बेहतर
जब तक बिलकुल बेड़ा गर्क न हो जाए रुकना मत। क्योंकि भारत को जो विश्व गुरु बनाना है जब ऐसे ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे तो विद्यार्थी प्रकांड विद्वान बनेंगे और तभी तो भारत विश्व गुरु बनेगा ।🥰🤣🙃😅
जय हो भारत का कानून और संविधान, आरक्षण व्यवस्था🙏🙏
भारत विश्व गुरु बनाने की ओर एक कदम और अग्रसर🤩😄😍