#SupremeCourt के जज बोलेः रेवड़ियां बांटने के लिए पैसा है, जजों की सैलरी-पेंशन के लिए नहीं
स्वास्थ्य पर खर्च GDP का 5.2% के बजाय 1.9%
5-साल से कम 35% बच्चे कुपोषित
अमीरों का 14,56,226 करोड़ का उधार बट्टे खाते में
आपके पेट में दर्द नहीं होता, गरीब महिलाओं को मदद से क्यों होता है
Remembering Arpita Singh.
नहीं रहीं अर्पिता जी.
पत्रकारिता के शुरुआती दिनों से उनसे बातचीत होती रही. पहली मुलाकात करीब 30 साल पहले हुई थी, जब बंगाली पत्रिका ‘देश’ के annual के कवर पर बना उनका चित्र खूब चर्चित हुआ था.
उनके चित्र घरेलू चीज़ों और महिलाओं के अनुभवों के सहारे आधुनिक जीवन की सच्चाइयों और संघर्षों को बारीकी से पकड़ते थे.
उन्हें कविता पढ़ने का बहुत शौक था. पिछले दिनों जब मिला तो विनोद कुमार शुक्ल की कविताओं का संग्रह ‘Treasurer of Piggy Banks’ उन्हें दिया. इसमें कवि और अनुवादक अरविन्द कृष्ण मेहरोत्रा ने शुक्ल की कविताओं का अंग्रेज़ी अनुवाद किया है. उन्हें संग्रह की कई कविताएँ पढ़कर सुनाईं, जो उन्हें बहुत पसंद आईं.
हाल में उन्हें उनका एक पुराना मज़ेदार वीडियो दिखाया, जो Vadehra Art Gallery द्वारा आयोजित Yoko Ono के शो की ओपनिंग पर रिकॉर्ड किया था. वीडियो देखकर बहुत खुश हुईं. बोलीं, “ये वीडियो मुझे भेजो.”
कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पसंदीदा Brian Patten की एक कविता भेजी, साथ में उसका हिंदी अनुवाद भी. बताया कि उनकी बेटी की एक सहेली ने उसका हिंदी अनुवाद किया है.
“एक शख़्स, आख़िर, कितने अरसे तक ज़िंदा रहता है?.. ..
आख़िर, एक शख़्स की ज़िन्दगी कितनी लम्बी होती है?
और कितना जीता है वो जब ज़िंदा रहता है?
हम घबराते है, सैकड़ो सवाल करते हैं--
पर जब हल मिलता है हमें--
इतना सरल सा है असली जवाब.
एक शख़्स उतने अरसे के लिए ही जीता है,
जितने दिन हम उसे अपने अंदर सँभालते हैं,
जितने दिन हम उसके ख़्वाबों की फ़सल अपने साथ रखते हैं,
जितने दिन हम ख़ुद जीवित रहते हैं,
साझी यादें बरक़रार रखते हुए,
वो शख़्स जीता रहता है.
उसकी मेहबूबा के संग उसकी खुशबु, उसका स्पर्श रहेगा,
उसके बच्चों के पास उसकी मोहब्बत का वज़न.
एक दोस्त उसकी दलीलों को साथ ले लेगा,
एक और उसके पसंदीदा धुनें गुनगुनायेगा,
एक और उसकी वहशतों में अभी भी होगा शरीक.
और दिन, हैरान चेहरे लिए, बीतते जायेंगे,
और फिर हफ़्ते, और उसके बाद महीनें.
फिर एक दिन ऐसा आएगा,
जब कोई भी सवाल पूछने के लिए नहीं रहेंगे,
और पेट में ग़म की गुत्थियां सुलझने लगेंगी,
और सूजे हुए चेहरों पर छायेगा सुकून.
और उस दिन, वो समाप्त नहीं होगा,
बल्कि उस से हमारी जुदाई की समाप्ति होगी.
एक शख़्स, आख़िर, कितने अरसे तक ज़िंदा रहता है?
एक आदमी का ज़िन्दगी कितने मुख़्तिफ़ मीआदों में बटी होती है.”
वो हमेशा साथ रहेंगी.
हैरानी होती है कि 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित हमारे समय की सबसे असाधारण कलाकारों में से एक अर्पिता सिंह पर हिंदी में एक भी ट्वीट नहीं दिख रहा. समकालीन भारतीय कला की इस दिग्गज कलाकार पर अखबारों और चैनलों की वेबसाइटें भी खामोश हैं.
देखना है, कल हिंदी के कितने अखबार उन पर कैसी और कितनी खबर छापते हैं.
Photo: #ArpitaSingh और #SubodhGupta के साथ @ArtVadehra