मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी), एसडीआरएफ तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, प्रशिक्षण, अवसंरचना विकास एवं भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि पीएसी, एसडीआरएफ और यूपीएसएसएफ को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जाए तथा सुरक्षा बलों की प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और तकनीक आधारित बनाया जाए।
दिo-04.06.26 को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश महोदय के समक्ष श्री आलोक सिंह डीजी पीएसी /एसएसएफ द्वारा पीएसी एवं एसएसएफ के बारे में वृहद प्रस्तुति की गयी l इस दौरान माननीय जी द्वारा महिला वाहिनी/सामान्य पीएसी वाहिनी व एसएसएफ वाहिनियों के निर्माण कार्यों की...
शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया l पीएसी में जहाँ एक ओर वज्र वाहन क्रय किये जाने, बैंड कर्मियों की भर्ती व पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया वहीं दूसरी ओर पीएसी,...
112 प्रशिक्षण केंद्रों से निकली सुरक्षा की नई शक्ति
लखनऊ में आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस 2025 बैच के भव्य दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश के 10 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, 73 जनपदों की पुलिस लाइंस एवं 29 पीएसी बटालियनों सहित कुल 112 रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों में आज एक साथ दीक्षांत परेड आयोजित होना उत्तर प्रदेश पुलिस की सुदृढ़ प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
#UPPolicePOP
#UPPolice
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी के करकमलों द्वारा लखनऊ में आयोजित 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती–2025 बैच के पुलिस कर्मियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह, परेड निरीक्षण व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
#UPPolicePOP#UPPolice https://t.co/hHMG5vqMBn
आज का दिन उत्तर प्रदेश के उन 60,244 युवाओं के लिए भी गर्व का दिन है जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2025 में स्थान प्राप्त किया।
आज दीक्षांत परेड के साथ उनकी सेवा यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।
#UPPolicePOP#UPPolice
लखनऊ में आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के भव्य दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कानून अपराधियों के लिए जितना कठोर हो, नागरिकों के प्रति उतना ही संवेदनशील भी होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवआरक्षी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
#UPPolicePOP
#UPPolice