राजभर समाज की एकजुटता, बदलाव की मजबूत आहट!
आजमगढ़ में राजभर समाज की सभा ने बता दिया कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की लहर अब और तेज हो रही है। सामाजिक न्याय, संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए राजभर समाज मजबूती के साथ एकजुट है।
इसी सामाजिक एकजुटता और बदलाव की आवाज़ को मजबूती देने के उद्देश्य से आज आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) श्री राजेंद्र पाल गौतम @AdvRajendraPal जी सम्मिलित हुए। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश अब नफरत और भेदभाव नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और विकास की नई दिशा चाहता है।
कांग्रेस लाओ — प्रदेश बचाओ!
वाह रे 'कानून का राज' और 'जीरो टॉलरेंस' का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार।
ज़रा उत्तर प्रदेश के 'सुशासन' का हाल देखिए, जहाँ अपराधियों के आगे पूरी व्यवस्था पंगु बन चुकी है।
दो दिन पहले गोंडा में निषाद समाज के एक नेता की हत्या होती है।
1/2 🧵
Inflation is no longer a temporary problem. Get ready for higher interest rates.
India’s August WPI inflation and retail inflation rose to 9.92% and 4.82% respectively. The concerning thing is that price pressures are spreading. Food inflation has picked up sharply, with sugar, cereals, fruits, edible oils, spices and vegetables all becoming more expensive. Rural inflation is already higher than urban inflation, suggesting that the pressure is being felt in hinterlands too.
Moreover, inflation now is beginning to move beyond food. Goods inflation has climbed to 5.7%. Services inflation which had helped keep overall inflation under control has also risen. Core inflation is estimated to be 4.2%. There is a clear indication that higher prices are no longer confined to the grocery basket.
The upcoming festive months could be worse. If this trend continues, inflation could stay above 5% for much of the coming nine months. Weather risks and elevated crude prices are going to add further pressure.
The RBI will find it increasingly difficult to keep the repo rates unchanged when inflation is spreading across the economy. We must brace ourselves for higher interest rates, bigger EMIs, and costlier loans.
#Inlfation #RBI #CPI #WPI #InterestRate #RepoRate
Imposing MDR, under pressure from American lobbies, is a patently anti-people move.
Why is the common citizen made to suffer? Why is the burden of MDR being pushed onto those who use UPI for their day-to-day financial needs, instead of large financial behemoths being made to bear costs?
We need a PM that stands up to global pressures when their demands conflict with the interests of the poor and middle class Indian, not one who is thoroughly compromised.
दिल्ली विश्वविद्यालय के मेरे साथियों......!
DU में बदलाव की आंधी आ चुकी है।
युवाओं के हक, बराबरी और बेहतर कैंपस के लिए NSUI का मजबूत पैनल आपके सामने है।
अध्यक्ष — 6️⃣ विजय शंकर मीणा
उपाध्यक्ष — 4️⃣ वीर चतरथ
सचिव — 1️⃣ नम्रता चौधरी
संयुक्त सचिव — 2️⃣ गोपाल चौधरी
ये सिर्फ चार नाम नहीं, छात्रों के हक और बदलाव की आवाज़ हैं।
18 तारीख को अपनी ताकत दिखाइए और DUSU में बदलाव की शुरुआत कीजिए।
याद रखना — 6, 4, 1, 2
अध्यक्ष 6 | उपाध्यक्ष 4 | सचिव 1 | संयुक्त सचिव 2
आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित नेहरू भवन में आयोजित OBC जनसभा में OBC समाज के अधिकार, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
इस दौरान जाति जनगणना में OBC समाज सहित सभी जातियों की स्पष्ट भागीदारी और उनके सही आंकड़े सामने लाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
यह मांग भी उठी कि जाति जनगणना के साथ सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण भी कराया जाए तथा OBC समाज के लिए अलग से कॉलम होना चाहिए, ताकि उनकी वास्तविक संख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकलन हो सके।
कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए पूरी मजबूती के साथ OBC समाज की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी।
अब मोदी सरकार की लूट UPI तक पहुँच गई है। “No fees on UPI” को बदलकर अब “₹2,000 तक के UPI transactions पर no fees” कर दिया गया है।
गगनचुंबी महँगाई से आम आदमी की जेब पहले ही खाली है। थोक महँगाई 10% के क़रीब है और भाजपा सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर उनकी बची-कुची, बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी है।
मोदी सरकार का सबसे बड़ा पलटवार देखिए —
10 साल पहले नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को झटका दिया गया। जब नोटबंदी के विनाशकारी नतीजों पर सवाल उठे, तो सरकार ने दलील दी थी कि नोटबंदी Digital Payments और Cashless Economy को बढ़ावा देने के लिए थोपी गई।
वित्त मंत्री जी ने हाल ही में संसद में कहा था कि UPI पर कोई Tax व Charges नहीं लगेंगे, पर कई ख़बरों के मुताबिक़:-
₹5,000 के transaction पर ₹25 और ₹10,000 पर ₹50 तक की संभावित वसूली की जाएगी। क्या ये सच है?
MDR की बात करें तो सरकार को क्या यह नहीं पता कि व्यापारी पर पड़ने वाला यह अतिरिक्त बोझ आखिरकार कीमतों के जरिए आम उपभोक्ता की जेब से ही वसूला जाएगा?
महँगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय मोदी सरकार हर रोज उसकी जेब पर डाका डालने का नया तरीका खोज रही है !!
बिहार में भयानक बाढ़ की वजह से हुई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रदेश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
सरकार से मेरी अपील है कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंच सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें। पूरा देश आपदा में प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।
मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है।
अब ₹2,000 से ऊपर के merchant UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है। इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल transaction value का करीब 65% इन्हीं में है।
सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी। लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फ़ीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से।
अमेरिकी payment कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध करती रही हैं। अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है।
US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों के लिए आपका संघर्ष और समर्पण प्रेरणादायी है। महिला सशक्तिकरण के साथ समाज में उनकी बराबरी और हिस्सेदारी की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
हिंदी हिंदुस्तान की आत्मा है।
हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। यह भाषा हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है और भारत की विविधता में एकता का संदेश देती है।
आइए, हिंदी दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि हिंदी का सम्मान करेंगे, हिंदी को अपनाएंगे और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी समृद्ध विरासत को पहुंचाएंगे।
अखंड सौभाग्य, अटूट आस्था, प्रेम और नारी शक्ति के पावन पर्व हरितालिका तीज की समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
भगवान शिव एवं माता पार्वती की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली का वास हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
हर हर महादेव!
#हरितालिका_तीज_2026
19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।
अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।
इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: https://t.co/z4STGegsDE
शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
#ChhatronKiGoonj
गणपति बप्पा मोरया! 🌺
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएँ दूर हों, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का वास हो और हर घर में मंगल का दीप प्रज्वलित हो।
गणपति बप्पा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें। 🙏
🌺 गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🌺
#गणेश_चतुर्थी
आप सब भाजपा का असली चरित्र देख लीजिए।
धर्म और आस्था का इस्तेमाल इन्होंने सिर्फ सत्ता के लिए किया है.. एक तरफ मल्लाह समाज को कोसते हैं, दूसरी तरफ इनके अपने नेता नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। जब कोई सवाल पूछता है या पत्रकार सच दिखाती है, तो ये धमकाने और बुलडोजर की बात करने लगते हैं।
योगी जी, अब उत्तर प्रदेश की जनता आपका यह हिंदू-मुसलमान का कार्ड चलने नहीं देगी। इस बार ध्रुवीकरण नहीं, बल्कि जनता के असली मुद्दों पर बात होगी।
जनता तैयार है, आपको अपने गढ़ में हराकर पाई-पाई का हिसाब मांगेगी!
- प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-अनुसूचित जाति विभाग, AICC श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी