भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
भैराणा धाम आंदोलन के बाद राजस्थान में वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडों, पोस्टरों और पट्टियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस और परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित कई दलों के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों से पोस्टर उतरवाए, चालान किए और नियमों का हवाला दिया।
लेकिन राजस्थान की जनता सरकार से यह जानना चाहती है कि क्या यह नियम केवल विपक्ष और सरकार से असहमत लोगों के लिए ही बने हैं ?
क्या मोटर वाहन अधिनियम की किताब में कहीं यह लिखा है कि भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे वाहनों पर कार्रवाई नहीं होगी ?
यदि कानून सबके लिए बराबर है तो भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे वाहनों पर वही कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती जो अन्य दलों के कार्यकर्ताओं पर की गई ? या फिर राजस्थान में अब कानून का नया सिद्धांत लागू हो गया है — "एक देश, एक कानून, लेकिन राजनीतिक दल के हिसाब से अलग-अलग कार्रवाई"?
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp व परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे उप - मुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa से जनता जवाब चाहती है कि कानून का राज चल रहा है या फिर सत्ता के रंग के हिसाब से नियमों की व्याख्या की जा रही है।
@RajCMO
दिवंगत नर्सिंग कार्मिक दीपक के परिजनों व SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दीपक जी माहेश्वरी ,चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री बीएल गोयल सहित अन्य अधिकारियों मध्य हुई वार्ता सकारात्मक रही |
मैंने भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की तरफ से दिवंगत की पत्नी व परिजनों को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की |
घड़ी बता रही है कि 6 बज गए है.... पुरे देश मे 10 मिनट मे ट्रेंड करना चाहिए और पुरे देश को पता लगाना चाहिए कि राजस्थान का मुख्यमंत्री मुर्खाधिराज है.....
सभी साथी लिखें.....
@hanumanbeniwal#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
मत छेड़ उस तूफान को जो अन्याय के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है।
हनुमान की सेना खामोश जरूर रहती है।
लेकिन जब बोलती है तो सत्ता की नींव हिल जाती है।
#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है मगर राजस्थान में भजनलाल जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को भुला चुकी है,आज जयपुर के बाद नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचामन में प्रदर्शन कर रहे RLP कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना निंदनीय है | सरकार को त्वरित प्रभाव से हिरासत में लिये गए RLP कार्यकर्ताओं को रिहा करना चाहिए ,मैं पुनः सरकार को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आरएलपी का हर कार्यकर्ता संघर्ष से निकला है, डरने वाला नहीं है ।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और किसानों के मसीहा "भारत रत्न" चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#ChaudharyCharanSinghJi
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के संदर्भ में आज अभ्यर्थियों ने जयपुर आवास पर मुलाकात करके इस भर्ती में स्टाफिंग पैटर्न लागू करने व पद विसंगति दूर करते हुए पद बढ़ाने व परीक्षा की तिथि आगे करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया |
आज NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला।
उनका दर्द शब्दों में नहीं समा सकता। एक माँ-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था।
देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। और जब पेपर लीक होता है, तो सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं टूटती - एक बच्चे का सपना, और एक पूरा परिवार टूट जाता है।
प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं - एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है।
जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफ़ियाओं के हवाले कर दिया, और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं - मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है।